Monday, 25 May 2020

भारतीय इतिहास के कुछ विषय : वर्ग 12 पाठ तीन – बन्धुत्व , जाति तथा वर्ग (भाग -3)

गोत्र :
 गोत्र उन लोगों के समूह को कहते है  जिनके वंश  एक  मूल पुरुष से सम्बन्ध रखता है |  लोग अपने वंशज को आदि पुरूष से जोड़ते है |  प्रत्येक गोत्र एक वैदिक ऋषि के नाम पर होता है | उस गोत्र के सदस्य ऋषि के वंशज के नाम से जाने जाते है |

गोत्र के दो नियम महत्वपूर्ण है :
1. विवाह के पश्चात स्त्रियों को पिता के स्थान पर पति के गोत्र का माना जाता था
2. एक ही गोत्र के सदस्य आपस में विवाह सम्बन्ध नहीं रख सकते थे |
प्रमुख गोत्र : कश्यप गोत्र ,  अत्री गोत्र  , भारद्वाज गोत्र  , भृगु गोत्र  , गौतम गोत्र  , वशिष्ट गोत्र  , विश्वामित्र गोत्र

जैसा की हमलोग ऊपर  देखे की  " विवाह के पश्चात स्त्रियाँ  अपने पिता के स्थान पर पति का गोत्र धारण करना पड़ता था " परन्तु  सातवाहन वंश के अभिलेखों से ज्ञात होता है की  सातवाहन के रानियाँ पति के गोत्र अपनाने की अपेक्षा अपने पिता का ही गोत्र का इस्तेमाल की थी |

 अभिलेखों  से यह भी पता चलता है की कुछ रानियाँ एक ही गोत्र से थी | यह बहिर्विवाह पद्वति केनियमों के विरूद्व था | यह उदाहरण एक वैकल्पिक प्रथा अन्तर्विवाह पद्वति अर्थात बन्धुओं में विवाह सम्बन्ध को दर्शाता है जिसका प्रचलन  दक्षिण भारत के कई समुदायों में आज भी है |
   बांधवों ( ममरे , चचेरे , फुफेरे  इत्यादि भाई -बहन ) के साथ जोड़े गए विवाह सम्बन्धों की वजह से एक सुगठित समुदाय उभर  पाता था |

 सातवाहन राजाओं के अभिलेखों से यह भी ज्ञात होता है की  माताएं महत्वपूर्ण थी |  सिंहासन का उत्तराधिकारी पितृवंशिक  था परन्तु राजा अपने नाम के पहले माता के गोत्र  नाम का प्रयोग करते थे |

परन्तु  " महाकाव्य  महाभारत " में देखते है की भीष्म पितामह अपनी माता सत्यवती  और पांडव अपनी माता कुंती से सलाह लेकर कार्य करते थे  किन्तु  माता गांधारी  अपने पुत्र दुर्योधन को युद्व के स्थान पर संधि करने की सलाह को नहीं मानता है
भातीय इतिहास के कुछ विषय : बन्धुत्व , जाति और वर्ग 
भारतीय इतिहास के कुछ विषय : बंधुत्व,जाति और वर्ग 
भारतीय इतिहास के कुछ विषय : बंधुत्व , जाति और वर्ग 
भारतीय इतिहास के कुछ विषय : बंधुत्व , जाति और वर्ग
भारतीय इतिहास के कुछ विषय : बंधुत्व , जाति और वर्ग
भारतीय इतिहास के कुछ विषय : – बन्धुत्व , जाति तथा वर्ग
भारतीय इतिहास के कुछ विषय : बंधुत्व , जाति तथा वर्ग
भारतीय इतिहास के कुछ विषय : वर्ग 12 पाठ तीन – बन्धुत्व , जाति तथा वर्ग
भारतीय इतिहास के कुछ विषय : बन्धुत्व , जाति तथा वर्ग|

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...