Wednesday 2 June 2021

ईंट, मनके और अस्थियाँ : वस्तुनिष्ठ प्रश्न और उत्तर

 ईंट ,मनके और अस्थियाँ वस्तुनिष्ठ प्रश्न  (Bricks, Beads & Bones Multiple Choice Questions)




इन्हें भी पढ़ें -

1. ईंट,मनके और  अस्थियाँ - वैकल्पिक प्रश्न 

2.  ईंट , मनके और अस्थियाँ - नोट्स 

3. ईंट,मनके और अस्थियाँ - वस्तुनिष्ठ नोट्स

4. ईंट,मनके और अस्थियाँ - बहु-वैकल्पिक प्रश्न-उत्तर


Class 12 history Multiple choice questions

 

1.      मोहनजोदड़ो की खोज 1922 में किसने की ?

क.  दयाराम साहनी

ख. माधव स्वरूप वत्स

ग. राखल दास बनर्जी

घ. रंगनाथ राव

उतर: ग. राखल दास बनर्जी

 

2.     सिन्धु घाटी सभ्यता में हल का प्रमाण मिला है ?

क.  हडप्पा

ख. मोहनजोदड़ो

ग. कालीबंगा 

घ. बनवली

उत्तर: घ. बनवाली

  

3.     जूते हुए खेत का प्रमाण निम्न में से किस स्थल से प्राप्त हुआ है ?

क.  कालीबंगा  

ख. रोपड़

ग.   लोथल

घ.   मोहनजोदड़ो

उत्तर: क. कालीबंगा

 

4.     हडप्पा सभ्यता में प्राप्त अवतल चक्की पर किस पुराविद ने प्रकाश डाला है ?

क.  अलेक्जेंडर कनिंघम

ख. अर्नेस्ट मैके

ग.   जान मार्शल

घ.   रंगनाथ राव

उत्तर: ख. अर्नेस्ट मैके

 

5.     निम्नलिखित में से सिन्धु घंटी के निवासियों को किस धातु का ज्ञान नहीं था ?

क.  सोना

ख. चांदी

ग.   लोहा

घ.   तांबा

उत्तर: ग. लोहा

 

6.     मोहनजोदड़ो किस भाषा का शब्द है ?

क.हिन्दी

ख. सिंधी

ग. उर्दू

घ. फारसी

उत्तर: ख. सिंधी

 

7.      कालीबंगा निम्न में किस राज्य में स्थित है ?

क.  राजस्थान

ख. गुजरात

ग.   उत्तरप्रदेश

घ.   जम्मू

उत्तर: क. राजस्थान

 

8.     राय बहादुर दयाराम साहनी ने निम्नलिखित में से किस स्थल का उत्खनन कराया ?

क.  मोहनजोदड़ो

ख. हडप्पा

ग.   लोथल

घ.   मांदा

उत्तर: ख. हडप्पा

 

9.     निम्नलिखित हिन्दू देवताओं में से कौन सैन्धव सभ्यता का प्रमुख देवता थे ?

क.  गणेश

ख. शिव

ग.   ब्रह्मा

घ.   सोम

उत्तर: ख. शिव

 

10. सिन्धु घाटी सभ्यता निम्नलिखित में से किस सभ्यता की समकालीन नहीं मानी जाती ?

क.  चीन की सभ्यता

ख. मिस्र की सभ्यता

ग.   मेसोपोटामिया की सभ्यता

घ.   क्रीट की सभ्यता

उत्तर: घ. क्रीट की सभ्यता

 

11.   हडप्पा सभ्यता किस युग की सभ्यता से सम्बन्धित है ?

क.  पाषाण काल

ख. नव पाषाण काल

ग.   ताम्र पाषानिक काल

घ.   वैदिक काल

उत्तर: ग. ताम्र पाषानिक काल

 

12.  पुरातत्व के अंतगर्त निम्न से से कौन सही नहीं है ?

क.  साहित्य

ख. आहात सिक्के

ग.   शिलालेख

घ.   मृदभांड

उत्तर: क. साहित्य

 

13.  कोलकाता में एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना कब और किसने की ?

क.  1861  में , कनिंघम द्वारा

ख. 1893 में , फ्लीट द्वारा

ग.   1924 में, जान मार्शल द्वारा

घ.   1784 में, विलियम जांस द्वारा

उत्तर: घ. विलियम जान्स द्वारा

 

14. निम्नलिखित में से हडप्पा सभ्यता का प्रशासन किस प्रकार का था ?

क.  राजतंत्रात्मक

ख. लोकतंत्रात्मक

ग.   नगरपालिका जैसा

घ.   गणतंत्रात्मक

उत्तर: ग. नगरपालिका जैसा

 

15.  पहली बार हडप्पा स्थल को किस वर्ष उत्खनित किया गया ?

क.  1921

ख.  1924

ग.   1927

घ.   1930

उतर: क. 1921

 

16. सिन्धु सभ्यता में डाकयार्ड का साक्ष्य किस स्थल से प्राप्त हुआ है ?

क.  कालीबंगा से

ख.  लोथल से

ग.   रोपड़ से

घ.   हडप्पा से

उत्तर: ख. लोथल से

 

17.  सिन्धु सभ्यता में नृत्य करती हुई लडकी की मूर्ती कहां से मिली है ?

क.  लोथल

ख.  हडप्पा

ग.   मोहनजोदड़ो

घ.   बनवली

उत्तर: ग. मोहनजोदड़ो

 

18. मोहनजोदड़ो किस नदी के किनारे स्थित है ?

क.  सतलज नदी

ख.  रावी नदी

ग.   सिन्धु नदी

घ.   चिनाव नदी

उत्तर: ग. सिन्धु नदी

 

19.  निम्न में किस नदी के किनारे लोथल पुरास्थल स्थित है ?

क.  व्यास नदी

ख.  साबरमती नदी

ग.   भोगवा नदी

घ.   गंगा नदी

उत्तर: ग. लोथल नदी

 

20.            हडप्पा सभ्यता भारत के किस भाग में विकसित हुई थी ?

क.  दक्षिणी भाग

ख.  पूर्वी-उत्तरी भाग

ग.   मध्य भारत

घ.   पश्चिमी-उत्तरी भाग

उत्तर: घ. पश्चमी –उत्तरी भाग

 

21.  मोहनजोदड़ो की खोज कब हुई थी ?

क 1920

ख.  1921

ग.   1922

घ.   1923

उत्तर: ग. 1922

 

22. हडप्पा सभ्यता में निम्न में से किस स्थल से विशाल स्नानागार के अवशेष प्राप्त हुए है ?

क.  हडप्पा

ख.  मोहनजोदड़ो

ग.   कालीबंगा

घ.   रोपड़

उत्तर: ख. मोहनजोदड़ो

 

23.  हडप्पा सभ्यता की जुड़वां राजधानी कहां थी ?

क.  हड़प्पा-मोहनजोदड़ो

ख.  हड़प्पा-चन्हुदड़ो

ग.   बनवाली-रोपड़

घ.   हडप्पा-कालीबंगा

उत्तर: क. हडप्पा-मोहनजोदड़ो

 

24. भारतीय पुरातत्व विभाग की स्थापना कब हुई ?

क.  1864

ख.  1861

ग.   1924

घ.   1921

उत्तर: ख. 1861

 

25.  निम्न में से नाहर के प्रमाण किस स्थल से प्राप्त हुए है ?

क.  शोत्घुई

ख.  लोथल

ग.   धोल्वीरा

घ.   हडप्पा

उत्तर: क. शोर्त्घुई

 

26.सिन्धु घाटी सभ्यता का समाज निम्न में किस प्रकार का था ?

क.  पितृ सतात्त्मक

ख.  मातृसत्तात्मक

ग.   उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: ख. मातृसत्तात्मक

 

27. सिन्धु घाटी सभ्यता थी ?

क.  नगरीय सभ्यता

ख.  ग्रामीण सभ्यता

ग.   कबीलाई सभ्यता

घ.   इनमें कोई नहीं

उत्तर: क. नगरीय सभ्यता

 

28. विशाल अन्नागार के अवशेष हडप्पा सभ्यता के किस स्थल से प्राप्त हुई है ?

क.  हडप्पा

ख.  मोहनजोदड़ो

ग.   लोथल

घ.   धोलावीरा

उत्तर: ख. मोहनजोदड़ो

 

29. निम्नलखित में से किस पुरातत्वविद ने हडप्पा और मोहनजोदड़ो को सिन्धु नदी घाटी सभ्यता का जुड़वां राजधानी कहा है ?

क.  पिग्ग्त

ख.  जान मार्शल

ग.   कनिंघम

घ.   फ्लीट

उत्तर: क. पिग्गत ने

 

30.             अनुमानत: हडप्पा सभ्यता पर शासन करता था ?

क.  राजा

ख.  व्यापारी

ग.   पुरोहित

घ.   सरदार

त्तर: ग. पुरोहित

 

31.  मेसोपोटामिया से प्राप्त सिन्धु सभ्यता संबंधी अभिलेखों में हडप्पा सभ्यता का क्या नाम मिलता है ?

क.  हडप्पा सभ्यता

ख.  सिन्धु घाटी सभ्यता

ग.   मेलूहा

घ.   हरियूपिया

उतर: ग. मेलूहा

 

32. ऋग्वेद में हडप्पा सभ्यता को क्या कहा गया है ?

क.  हडप्पा सभ्यता

ख.  मेलूहा 

ग.   द्रविड़ सभ्यता

घ.   हरियूपिया

उत्तर: घ. हरियूपिया

 

33.  भारतीय पुरात्व विभाग के प्रथम जनरल डायरेक्टर निम्नलिखित में से कौन थे ?

क.  सर जान मार्शल

ख.  विलियम जोन्स

ग.   दयाराम साहनी

घ.   जनरल कनिंघम

उत्तर: घ. जनरल कनिंघम

 

34.हडप्पा टीले का उल्लेख सर्वप्रथम कब और किसने उल्लेख किया था ?

क.  1826 , चार्ल्स मैसन

ख.  1861, कनिंघम

ग.   1924, जान मार्शल

घ.   1784, विलियम जोन्स

उत्तर: क. 1826 , चार्ल्स मैसन

 

35.  दिलमून किस देश का पुराना नाम है ?

क.  ओमान

ख.  मेसोपोटामिया

ग.   बहरीन

घ.   अफगानिस्तान

उत्तर: ग. बहरीन

 

36. मोहनजोदड़ो का अर्थ होता है ?

क.  हाजा

ख.  श्मसान भूमि

ग.   शव

घ.   मृतकों का टीला

उत्तर: घ. मृतकों का टीला

 

37. हडप्पाकालीन मुहरें निम्नलिखित में से किस समाग्री से बनाई जाती थी ?

क.  लकड़ी

ख.  लोहा

ग.   ताम्बा

घ.   सेलखड़ी

उतर: घ. सेलखड़ी

 

38. मिलान करें

कालम ‘क’          कालम ‘ख’

क.  आरंभिक हडप्पा सभ्यता     1. 2600 ई.पू.-1900 ई.पू.

ख.  हडप्पा सभ्यता             2. 3300 ई.पू.- 2600 ई.पू.

ग.   परवर्ती हडप्पा सभ्यता      3.1900 ई.पू.- 1300 ई.पू.

उत्तर: क.-2,  ख.-1, ग.-3

 

39. मिट्टी से बने हल के प्रतिरूप निम्नलिखित में से किस स्थल से प्राप्त हुई है ?

क.  कालीबंगा

ख.  बनवाली

ग.   मोहनजोदड़ो

घ.   लोथल

उत्तर: ख. बनवाली

 

40.            निम्नलिखित में से किस स्थल से जलाशय के साक्ष्य प्राप्त हुए है जिसका प्रयोग संभवत: कृषि के लिए जल संचयन हेतु किया जाता था ?

क.  लोथल

ख.  कालीबंगा

ग.   रोपड़

घ.   धोलवीरा

उत्तर: घ. धोलवीरा

 

41. सिन्धु घाटी सभ्यता की सबसे पहली खुदाई की गई पुरास्थल निम्न में से कौन थी ?

क.  मोहनजोदड़ो

ख.  चन्हुदड़ो

ग.   हडप्पा

घ.   शोर्त्घुई

उत्तर: ग. हडप्पा

 

42.भारतीय पुरातत्व का जनक निम्न में से किन्हें कहा जाता है ?

क.  जान मार्शल

ख.  व्हीलर

ग.   दयाराम साहनी

घ.   कनिंघम

उत्तर: घ. कनिघम

 

43. निम्नलिखित में से कौन सही कथन है ?

क.  मोहनजोदड़ो दो भाग क्रमश: दुर्ग और निचला शहर में विभाजित था

ख.  दुर्ग की ऊँचाई का कारण यह था कि यहाँ की संरचनाएं कच्ची ईंटों के चबूतरे पर बनी थी

ग.   दुर्ग को दीवार से घेरा गया था जिसका अर्थ है कि इसे निचले शहर से अलग किया गया था

घ.   दुर्ग प्रशासन का केंद्र था

1.क

2. क,ख,

3. क,ख,ग

4. क,ख,ग,घ

उत्तर:4. क,ख,ग,घ,

 

      44. निम्न में से कौन सी कथन सही है ?

क. हडप्पा कालीन ईंट लम्बाई और चौडाई, ऊँचाई की क्रमश: चार गुनी और दोगुनी होती थी|

ख. हडप्पा कालीन ईंट लम्बाई,चौडाई और ऊँचाई तीनों समान होती थी

ग. हड़प्पा कालीन ईंटे लम्बाई , चौडाई और ऊँचाई की दोगुनी होती थी

घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: क. हडप्पा कालीन ईंटे लम्बाई और चौडाई, ऊँचाई की क्रमश: चार गुनी और दोगुनी होती थी

 

45.  अधिकाँश हडप्पा बस्तियों में एक छोटा पश्चमी भाग होता था जिसे किस नाम से पुकारा जाता था ?

क.  दुर्ग

ख.  निचला शहर

ग.   पश्चमी शहर

घ.   निचला शहर

उत्तर: क. दुर्ग

 

46.  अनुमानत: मोहनजोदड़ो में कुओं कीकुल संख्या कितनी थी ?

क.  750

ख.  600

ग.   700

घ.   इनमें कोई नहीं

उत्तर: ग. 700

 

47.  मोहनजोदड़ो से प्राप्त विशाल स्नानागार के अवशेष का प्रयोग किस प्रयोजन हेतु किया जाता था ?

क.  सामान्य स्नान हेतु

ख.  सिंचाई हेतु

ग.   विशेष आनुष्ठानिक स्नान के लिए

घ.   जानवरों को नहलाने के लिए

उत्तर: ग. विशेष आनुष्ठानिक स्नान के लिए

 

48.  निम्नलिखित में से कौन मोहनजोदड़ोसे प्राप्त नहीं हुआ है ?

क.  विशाल स्नानागार

ख.  विशाल अन्नागार

ग.   अवतल चक्की

घ.   मिट्टी के बने हल

उत्तर: घ. मिट्टी के बने हल

 

49.  फ्यांस क्या है ?

क.  सामान्य मिट्टी से बना मृद्भांड

ख.  पत्थर से बनी आभूषण

ग.   घिसी हुई रेत अथवा बालू तथा रंग  और चिपचिपे पदार्थ के मिश्रण को पका कर बनाया गया पदार्थ

घ.   ताम्बा की वस्तु

उत्तर: ग.

 

50.  हड़प्पा सभ्यता की शिल्प उत्पादन के लिए सबसे प्रसिद्व बस्ती कौन थी ?

क.  चन्हुदड़ो

ख.  मोहनजोदड़ो

ग.   लोथल

घ.   बनवाली

उत्तर: क. चन्हुदड़ो

 

51.  निम्नलिखित की पहचान करें |

कालम ‘क’                कलम ‘ ख’

क.  शंख                1. दक्षिण भारत

ख.  ताम्बा               2. शोर्त्घई 

ग.   लाजवर्द मणि         3. बालाकोट

घ.   कार्निलियन          4. भडौंच

ङ.    सेलखड़ी             5. दक्षिणी राजस्थान

च.   सोना               6. खेतड़ी

उत्तर: क.-3, ख.-6, ग.-2, घ.-4, ड.-5, च.-1

 

52.  हडप्पा वासी ताम्बें का आयात निम्नलिखित में से किस देश से करते थे ?

क.  दिलमुन

ख.  ओमान (मगान )

ग.   मेसोपोटामिया

घ.   इनमें से कोई नहीं

उत्तर: ख. ओमान (मगान)

 

53.  पुरातत्वविदों के अनुसार हाजा पक्षी से क्या तात्पर्य था ?

क.  गौरेया

ख.  तोता

ग.   मोर

घ.   कोयल

उत्तर: ग. मोर

 

54.  निम्न में से किस सभ्यता के लेख में मेलुहा को ‘नाविकों का देश’ कहा गया है ?

क.  चीन की सभ्यता

ख.  मिस्र की सभ्यता

ग.   मेसोपोटामिया की सभ्यता

घ.   यूनान की सभ्यता

उत्तर: ग. मेसोपोटामिया की सभ्यता 

 

55.  हडप्पाई मुहरों में सबसे लम्बे अभिलेख में कितने चिन्ह प्राप्त हुए है ?

क.  24

ख.  26

ग.   27

घ.   28

उतर: ख. 26

 

56.  नीचे दिए कथनों में सही कौन है ?

क.  हडप्पाई लिपि में 375 से 400 तक चिन्ह मिले है

ख.  हडप्पाई लिपि एक गूढ़ लिपि है

ग.   हडप्पाई लिपि दायें से बाएं लिखी जाती थी

घ.   उपर्युक्त सभी

उत्तर: घ. उपर्युक्त सभी

 

57.  हडप्पा सभ्यता का अंत कैसे हुआ ? सही कथनों को पहचाने

क.  जलवायु परिवर्तन

ख.  बाढ़

ग.   वनों की कटाई

घ.   नदी का सुख जाना/मार्ग बदल लेना

ङ.    उपर्युक्त सभी

उत्तर: ड. उपर्युक्त सभी

 

58.  आर्यों के युद्व के देवता कौन थे ?

क.  सोम

ख.  इंद्र

ग.   वरून

घ.   पृथ्वी

उत्तर: ख. इंद्र 

 

59.  ‘ऋग्वेद में ‘पुर’ का क्या अर्थ बताया गया है ?

क.  किला/प्राचीर/गढ़

ख.  राजमहल

ग.   चारदीवारी

घ.   उपयुर्क्त में से कोई नहीं

उत्तर: क. किला/प्राचीर/गढ़

 

60.  ‘ द स्टोरी ऑफ़ इंडियन आर्कियोलोजि’ के लेखक कौन है ?

क.  आर.एन राव

ख.  एस. एन. राव

ग.   व्हीलर

घ.   सर जान मार्शल

उत्तर: ख. एस. एन. राव

 

61.  ‘ माईआर्कियोलोजिकल मिशन टू इंडिया एंड पाकिस्तान ‘ के लेखक कौन है ?

क.  व्हीलर

ख.  सर जान मार्शल

ग.   राखल दास बनर्जी

घ.   कनिंघम

उत्तर: क. व्हीलर

 

62.  ‘ अर्ली इंडस सिविलाइजेशन’ के लेखक कौन है ?

क.   व्हीलर

ख.  रंगनाथ राव

ग.   अर्नेस्ट मैके

घ.   पिग्ग्त

उत्तर: ग. अर्नेस्ट मैके



इन्हें भी पढ़ें -

1. ईंट,मनके और  अस्थियाँ - वैकल्पिक प्रश्न 

2.  ईंट , मनके और अस्थियाँ - नोट्स 

3. ईंट,मनके और अस्थियाँ - वस्तुनिष्ठ नोट्स

4. ईंट,मनके और अस्थियाँ - बहु-वैकल्पिक प्रश्न-उत्तर





No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Navoday Vidyalaya Class VI result 2024 out

NAVODAYA VIDYALAYA SELECTION TEST CLASS VI -2024 RESULT OUT Navodaya Vidyalaya Samiti Delhi published result of Jawahar Navodaya Vidyal...