Monday 5 July 2021

King, Farmer and Town - MCQ-|History |Class 12 Chapter- 2|

राजा , किसान और नगर - आरंभिक राज और अर्थव्यवस्थाएं 
(600 ई.पू. से 600 ई. )

















इन्हें भी पढ़ें 







बहुवैकल्पिक प्रश्न :

1. निम्नलिखित में से किस नदियों के किनारें ऋग्वेद ग्रन्थ की रचना की गई थी ?

क. गंगा और उसके सहायक नदियों के किनारे

ख. ब्रह्मपुत्रा और उसके सहायक नदियों के किनारे

ग. सिन्धु और उसके सहायक नदियों के किनारे

घ. इनमें में से कोई नहीं

उत्तर: ग. सिन्धु और उसके सहायक नदियों के किनारें

2. 600 ई. पू. निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में कृषक बस्तियों के प्रमाण मिलें है ?

क. उत्तर भारत

ख. ढक्कन पठार क्षेत्र

ग. कर्नाटक

घ. उपर्यक्त सभी

उत्तर : घ. 

3. महापाषाण क्या है ?

क. शवों को दफ़न कर मिट्टी से ढकना

ख. शवों को जलाकर नदी में प्रवाहित करना

ग. शवों को पशु-पक्षी को खाने के लिए छोड़ देना

घ. शवों को जमीन के नीचे दफ़न कर उसके ऊपर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए जाते थे

उत्तर: घ.

4. निम्नलिखित में से किसने ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि का अर्थ निकाला ?

क. जनरल कनिंघम

ख. सर जान मार्शल

ग. जेम्स प्रिसेप

घ. चार्ल्स मैसन

उत्तर: ग. जेम्स प्रिसेप

5. जेम्स प्रिन्सेप ने ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि का अर्थ किस वर्ष निकाला ?

क. 1835

ख. 1837

ग. 1839

घ. 1842

उत्तर: ख. 1837

6. निम्नलिखित में से किन ग्रन्थों में सोलह महाजनपदों का उल्लेख मिलता है ?

क. भगवती सूत्र, अन्गुतर निकाय

ख. अर्थशास्त्र , अष्टाध्यायी

ग. मुद्राराक्षस , दीपवंश

घ. उपर्युक्त में कोई नहीं

उत्तर: क. भगवती सूत्र , अन्गुतर निकाय

7. 600 ई. पू. निम्नलिखित में से कौन सा महाजनपद गणतन्त्र था ?

क. मगध , अंग, गांधार अश्मक

ख. वज्जि , मल्ल , अंग , काशी

ग. वज्जि , मल्ल ,

घ. कोशल , काशी , मगध, अवन्ती

उत्तर: ग. वज्जि , मल्ल

8. वर्तमान समय में बिहार का कौन सा क्षेत्र मगध कहलाता है ?

क. गया -पटना का क्षेत्र

ख. चंपारण का क्षेत्र

ग. भागलपुर का क्षेत्र

घ. भोजपुर का क्षेत्र

उत्तर: क. गया-पटना का क्षेत्र

9. मगध महाजनपद की शक्तिशाली बनने में कौन सा कारण उपयुक्त था ?

क. उर्वर जमीन और लोहें की खदाने

ख. गंगा और उपनदियों में आवागमन की सस्ता और सुलभ

ग. हाथी की उपलब्धता

घ. उपर्युक्त सभी

उत्तर: उपर्युक्त सभी

10. महात्मा बुद्व का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किस गणराज्य से था ?

क. लिच्छवी

ख. गांधार

ग. अश्मक

घ. कुरु

उत्तर: क. लिच्छवी

11. भगवान महावीर का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किस गणराज्य से था ?

क. लिच्छवी

ख. वज्जी

ग. शूरसेन

घ. अवन्ती

उत्तर: ख. वज्जी

12. मगध महाजनपद की प्रारम्भिक राजधानी कहां थी ?

क. पाटलीपुत्रा

ख. उज्जैन

ग. चम्पा

घ. राजगृह

उत्तर: घ. राजगृह

13. "राजगृह " का क्या अर्थ होता है ?

क. राजा का किला

ख. राजा का बिस्तर

ग. राजाओं का घर

घ. इनमें कोई नहीं

उत्तर: ग. राजाओं का घर

14. पाटलिपुत्र शहर की स्थापना का श्रेय किसे दिया जाता है ?

क. उदयन

ख. चन्द्रगुप्त मौर्य

ग. घनानन्द

घ. बिम्बिसार

उत्तर: क. उदयन

15. 'पाटलिपुत्र ' किस नदी के किनारे स्थित है ?

क. यमुना

ख. गंगा

ग. कोसी

घ. घाघरा

उत्तर: ख. गंगा

16. निम्नलिखित में से कौन सी शहर किलेबंद थी ?

क. चम्पा

ख. पाटलिपुत्र

ग. राजगृह

घ. वैशाली

उत्तर: ग. राजगृह

17. भारतीय सीमा से प्राप्त सम्राट अशोक के अभिलेख किस भाषा में लिखे गए थे ?

क. पाली भाषा

ख. प्राकृत भाषा

ग. संस्कृत

घ. ब्राह्मी भाषा

उत्तर: ख. प्राकृत भाषा

18. पश्चिमोत्तर भारत से प्राप्त सम्राट अशोक के अभिलेख किस भाषा में है ?

क. प्राकृत भाषा

ख. संस्कृत भाषा

ग. अरमाईक और यूनानी भाषा

घ. पाली भाषा

उत्तर: ग. अरमाईक भाषा और यूनानी भाषा

19. निम्नलिखित में कौन गलत है ?

क. मगध - पाटलिपुत्र

ख. अंग- चम्पा

ग. वज्जि - वैशाली

घ. कोशल - वाराणसी

उत्तर: घ. कोशल- श्रावस्ती

20. निम्नलिखित में कौन गलत है ?-

क. मगध - गया, पटना

ख. अश्मक - गोदावरी नदी का क्षेत्र

ग. वत्स- अयोध्या का क्षेत्र

घ. शूरसेन- मथुरा का क्षेत्र

उत्तर: ग. वत्स - इलाहबाद का क्षेत्र

21. सही की पहचान करें

क. ऋग्वेद , सामवेद, यर्जुवेद , अथर्थवेद

ख. ऋग्वेद , सामवेद, यर्जुवेद , आयुर्वेद

ग. ऋग्वेद , सामवेद, यर्जुवेद , गंधर्वेद

घ. ऋग्वेद , सामवेद, यर्जुवेद , शिल्पवेद

उत्तर: क. ऋग्वेद , सामवेद, यर्जुवेद , अथर्थवेद

22. हर्यक वंश का संस्थापक निम्नलिखित में कौन माना जाता है ?

क. अजातशत्रु

ख. उदयन

ग. बिम्बीसार

घ. महापद्मनन्द

उत्तर: ग. बिम्बिसार

23. हर्यक वंश की आरंभिक राजधानी कहां थी ?

क. पाटलिपुत्र

ख. वैशाली

ग. राजगृह

घ. चम्पा

उत्तर: ग. राजगृह

24. मगध साम्राज्य पर शासन करनेवाला प्राचीनतम ज्ञात राजवंश निम्नलिखित में कौन था ?

क. वृहद्रथ वंश

ख. मौर्य वंश

ग. हर्यक वंश

घ. शिशुनाग वंश

उत्तर: क. वृहद्रथ वंश

25. मगध साम्राज्य का संस्थापक कौन माना जाता है ?

क. जयद्रथ

ख. वृहद्रथ

ग. चन्द्रगुप्त मौर्य

घ. बिम्बिसार

उत्तर: ख. वृहद्रथ

26. बिम्बिसार मगध का शासक कब बना ?

क. 544 ई. पू.

ख. 321 ई. पू.

ग. 412 ई. पू.

घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: क. 544 ई. पू.

27. निम्नलिखित में कौन महात्मा बुद्व के समकालीन थे ?

क. उदयन

ख. महापद्मनन्द

ग. शिशुनाग

घ. बिम्बिसार

उत्तर: घ. बिम्बिसार

28. बिम्बिसार किस धर्म का अनुयायी था ?

क. जैन धर्म

ख. बौद्व धर्म

ग. वैदिक धर्म

घ. भागवत धर्म

उत्तर: ख. बौद्व धर्म

29. पितृहन्ता के नाम से निम्न कौन जाना जाता है ?

क. अजातशत्रु

ख. चन्द्रगुप्त मौर्य

ग. अशोक

घ. घनान्द

उत्तर: क. अजातशत्रु


इन्हें भी पढ़ें 







31. राजवैद्य जीवक किस राजा के दरबार में सुशोभित था ?

क. बिम्बिसार

ख. ब्रह्मदत

ग. चन्द्रप्रद्योत

घ. शिशुनाग

उत्तर: क. बिम्बीसार

32. प्रथम बौद्व संगीति का आयोजन किस शासक के शासनकाल में हुआ था ?

क. बिम्बीसार

ख. अजातशत्रु

ग. उदयन

घ. नागदशक

उत्तर: ख. अजातशत्रु

33. अवन्ती महाजनपद को मगध साम्राज्य में मिलाने वाला शासक कौन था ?

क. बिम्बसार

ख. अजातशत्रु

ग. शिशुनाग

घ. उदयन

उत्तर: ग. शिशुनाग

34. द्वितीय बौद्व संगीति का आयोजन वैशाली में किस शासक के शासनकाल में सम्पन्न हुआ था ?

क. अजातशत्रु

ख. अशोक

ग. कनिष्क

घ. कालशोक

उत्तर: घ. कालाशोक

35. सुमेलित करे

                    कालम 'क'                     कालम 'ख'


क.             अजातशत्रु                     1.नन्द वंश

ख.             कालाशोक                     2.हर्यक वंश

ग.             मह्पद्मनन्द                     3.शिशुनाग वंश

क. अजातशत्रु-शिशुनाग वंश , कालाशोक -नन्द वंश , महापद्मनन्द -हर्यक वंश

ख. अजातशत्रु-शिशुनाग वंश , कालाशोक -हर्यक वंश , महापद्मनन्द -नन्द वंश

ग. अजातशत्रु -हर्यक वंश , कालाशोक -शिशुनाग वंश , महापद्मनन्द वंश -नन्द वंश

घ. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: ग. अजातशत्रु -हर्यक वंश , कालाशोक -शिशुनाग वंश , महापद्मनन्द वंश -नन्द वंश

36. निम्नलिखित में कौन सही है ?

क. हर्यक वंश - 544 ई. पू. से 412 ई. पू तक , संस्थापक - बिम्बीसार

ख. शिशुनाग वंश - 412 ई. पू. से 345 ई. पू. तक , संस्थापक - शिशुनाग

ग. नन्द वंश - 344 ई. पू. से 322 ई. पू तक , संस्थापक - महापद्मनन्द

घ. उपर्युक्त सभी

उत्तर: घ. उपर्युक्त सभी

37. मौर्य वंश का संस्थापक कौन था ?

क. चन्द्रगुप्त मौर्य

ख. सम्राट अशोक

ग. बिन्दुसार

घ. चाणक्य

उत्तर: क. चन्द्रगुप्त मौर्य

38. मौर्य साम्राज्य की राजधानी कहां थी ?

क. राजगृह

ख. उज्जैन

ग. तक्षशिला

घ. पाटलिपुत्रा

उत्तर: घ. पाटलिपुत्रा

39. किस राजा की ह्त्या कर मौर्य साम्राज्य की स्थापना हुई थी ?

क. नन्द वंश के राजा घनान्द को

ख. शिशुनाग वंश के राजा नन्दिवर्धन को

ग. हर्यक वंश के नागदशक को

घ. इनमें कोई नही

उत्तर: क. नन्द वंश के राजा घनान्द को

40. मौर्य काल में पाटलिपुत्र से पश्चिमोंत्तर प्रदेश को जाने वाला 15 कोस लंबा मार्ग किस नाम से जाना जाता था ?

क. दक्षिणत्तर पथ
ख. दक्षिणापथ
ग. उत्तरापथ
घ. पश्चिमोत्तर पथ

उत्तर: ग. उत्तरापथ

41. किन के अनुसार मौर्य साम्राज्य के पतन का कारण अत्यधिक केंद्रीयकृत प्रशासनिक व्यवस्था तथा अधिकारी तंत्र का अप्रशिक्षित होना था ?

क. पी डी दिनाकरन
ख. हेमचंद्र रायचौधरी
ग. जेम्स प्रिंसेप
घ. रोमिला थापर

उत्तर: घ. रोमिला थापर

42. धम्म महामात्र की नियुक्ति करने वाला प्रथम मौर्य शासक कौन था ?
क. सम्राट अशोक
ख. बिंदुसार
ग. चंद्रगुप्त मौर्य
घ. बृहद्रथ


उत्तर: क. सम्राट अशोक


43. चन्द्रगुप्त मौर्य का किस वर्ष मगध साम्राज्य का शासक बना था ?
क. 321 ई. पू.
ख. 322 ई. पू.
ग. 323 ई. पू.
घ. 324 ई. पू.


उत्तर: क. 321 ई. पू.

44. सर्वप्रथम किस अभिलेख में सम्राट अशोक का नाम ' अशोक ' मिलता है ?
क. अहरौर, मास्की
ख. बैराठ (भाब्रू), गुर्जरा
ग. मास्की, गुर्जरा
घ. रूपनाथ

उत्तर: ग. मास्की , गुर्जरा

45. निम्नलिखित में किसने 'पाटलिपुत्र' को ' पोलीब्रोथा' के नाम से पुकारा है ?
क. मेगास्थनीज
ख. फाह्यान
ग. चाणक्य
घ. हेरोडोटस

उत्तर: क. मेगास्थनीज

46. कौटिल्य के 'अर्थशास्त्र ' में कितने अधिकरण है ?
क. 12
ख. 15
ग. 18
घ. 20

उत्तर: ख. 15

47. अर्थशास्त्र के किस अधिकरण राज्य के सप्तांग (स्वामी, अमात्य, राष्ट्र, दुर्ग, बल, कोश तथा मित्र) का विवरण है ?
क. तीसरे
ख. पांचवें
ग. छठे
घ. दसवीं

उत्तर: ग. छठे

48. सम्राट अशोक के अभिलेख निम्नलिखित में से किस लिपियों में मिलते है ?
क. ब्राह्मी
ख, खरोष्ठी
ग. अरमाईक और ग्रीक
घ. उपर्युक्त सभी

उत्तर: घ. उपर्यक्त सभी

49. ब्राह्मी लिपि किस प्रकार लिखी जाती है ?
क. बाएँ से दाएं
ख. दायें से बाएँ
ग. बाएँ से दाएं और फिर दाएं से बाएँ
घ. इनमें कोई नहीं

उत्तर: क. बाएँ से दाएं


50. सम्राट अशोक के सर्वाधिक अभिलेख किस भाषा में लिखे मिले है ?
क. पाली भाषा
ख. प्राकृत भाषा
ग. संस्कृत भाषा
घ. फ़ारसी भाषा

उत्तर: ख. प्राकृत भाषा

51. सम्राट अशोक ने किस अभिलेख में स्वयं को सम्राट कहा है ?
क. गुर्जरा
ख. मास्की
ग. भाब्रू
घ. अहरौरा


उत्तर: ग. भाब्रू


52. सम्राट अशोक के किस अभिलेख में विदेश में धम्म प्रचार और पशु चिकित्सा का उलेल्ख मिलता है ?
क. पहला अभिलेख
ख. दूसरा अभिलेख
ग. तीसरा अभिलेख
घ. चौथा अभिलेख


उत्तर: ख. दूसरा अभिलेख


53. कलिंग युद्व का उल्लेख अशोक के किस अभिलेख में है ?
क. बारहवां अभिलेख
ख. तेरहवां अभिलेख
ग. चौदहवाँ अभिलेख
घ. पांचवा अभिलेख


उत्तर: ख. तेरहवां अभिलेख


54. चन्द्रगुप्त मौर्य और सेल्यूकस निकेटर के मध्य युद्व कब हुआ था ?
क. 310 ई. पू.
ख. 305 ई. पू.
ग. 298 ई. पू.
घ. 321 ई. पू.


उत्तर: ख. 305 ई. पू.


55. ' इंडिका ' के लेखक मेगास्थनीज सेल्यूकस निकेटर का दूत बनकर किस शासक के दरबार में आया था ?
क. सम्राट अशोक
ख. सम्राट बिन्दुसार
ग. सम्राट कनिष्क
घ. सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य


उत्तर: घ. सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य


56. किसके शासन काल में स्थूलभद्र के नेतृत्व में प्रथम जैन संगीति का आयोजन हुआ था ?
क. सम्राट अशोक
ख. सम्राट बिन्दुसार
ग. सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य
घ. सम्राट दशरथ


उत्तर: ग. चन्द्रगुप्त मौर्य


57. निम्न में से किसे ' सेंड्रोकोट्स ' और ' ऐनड्रोकोट्स' के रूप में पहचान की गई है ?
क. सम्राट अशोक
ख. चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
ग. समुद्रगुप्त
घ. चन्द्रगुप्त मौर्य


उत्तर: घ. चन्द्रगुप्त मौर्य


58. चन्द्रगुप्त मौर्य किस धर्म का अनुयायी था ?
क. बौद्व धर्म
ख. वैदिक धर्म
ग. जैन धर्म
घ. उपर्युक्त में कोई नहीं


उत्तर: ग. जैन धर्म


59. मेगास्थनीज के अनुसार तत्कालीन भारतीय समाज कितने वर्गों में विभाजित था ?
क. 6
ख. 7
ग. 8
घ. 13


उत्तर: ख. 7 ( कृषक,शिकारी , मंत्री,दार्शनिक , निरीक्षक , व्यापारी , योद्वा )


60. ' इंडिका ' में वर्णित ' पोलिमब्रोथा' की पहचान किस रूप में की गई है ?
क. राजगृह
ख. वैशाली
ग. बोधगया
घ. पाटलिपुत्र


उत्तर: घ. पाटलिपुत्र

इन्हें भी पढ़ें 








61. ' भारत का मैक्यावेली ' किसे कहा जाता है ?
क. चाणक्य
ख. डा. आंबेडकर
ग. हरिषेण
घ. वर्षकार


उत्तर: क. चाणक्य


62. चन्द्रगुप्त मौर्य का उत्तराधिकारी कौन बना ?
क. सम्राट अशोक
ख. सुशीम
ग. बिन्दुसार
घ. दशरथ


उत्तर: ग. बिन्दुसार


63. ' अमित्रघात ' के उपनाम से कौन सा शासक जाना जाता है ?
क. चन्द्रगुप्त मौर्य
ख. बिन्दुसार
ग. सम्राट अशोक
घ. इनमें कोई नहीं


उत्तर: ख. बिन्दुस्सार


64. बिन्दुसार किस सम्प्रदाय का अनुयायी था ?
क. जैन धर्म
ख. बौद्व धर्म
ग. आजीवक सम्प्रदाय
घ. शैव सम्प्रदाय


उत्तर: ग. आजीवक सम्प्रदाय


65. स्ट्रेबो के अनुसार बिन्दुसार के दरबार में सीरियाई शासक एंटीयोक्स -1 ने निम्न में से किसे अपना दूत बनाकर भेजा था ?
क. मेगास्थनीज
ख. डायमेक्स
ग. हेरोडोटस
घ. डायोनिसियस


उत्तर: ख. डायमेक्स


66. बिन्दुसार के दरबार में आने वाले मिस्र के राजा टालमी-II कादूत निम्न में से कौन था ?
क. मेगास्थनीज
ख. डायमेक्स
ग. हेरोडोटस
घ. डायोनिसियस


उत्तर: घ. डायोनिसियस


67. बिन्दुसार का उतराधिकारी कौन हुआ ?
क. सुसीम
ख. दशरथ
ग. अशोक
घ. सम्प्रति


उत्तर: ग. अशोक


70. सम्राट अशोक मौर्य वंश का शासक बनने से पहले किस प्रांत का राज्यपाल था ?
क. दक्षिणापथ
ख. अवन्ती
ग. प्राच देश
घ. उत्तरापथ


उत्तर: ख. अवन्ती


71. किन अभिलेखों में सम्राट अशोक का नाम ' अशोक ' मिलता है ?
क. मास्की , गिरनार
ख. मास्की , गुर्जरा , नेटटूर, उडगोलाम
ग. गुर्जरा , अहरौरा , रूपनाथपुर
घ. बैराठ, भाब्रू


उत्तर: ख. मास्की , गुर्जरा , नेटटूर, उडगोलाम


72. कलिंग युद्व (राज्याभिषेक के आठवें वर्ष -261 ई. पू. ) का वर्णन सम्राट अशोक के किस अभिलेख में मिलता है ?
क. 13वें शिलालेख
ख. 14 वां शिलालेख
ग. 5वां शिलालेख
घ. दूसरा शिलालेख


उत्तर: क. 13 वां शिलालेख


73. कलिंग युद्व के पश्चात सम्राट अशोक किस धर्म को अपनाया ?
क. बौद्व धर्म
ख. जैन धर्म
ग. वैदिक धर्म
घ. आजीवक सम्प्रदाय


उत्तर: क. बौद्व धर्म



74. सम्राट शोक को बौद्व धर्म में दीक्षित करने वाला बौद्व भिक्षु कौन था ?
क. भद्रबाहु
ख. स्थुलभद्र
ग. आनन्द
घ. उपगुप्त


उत्तर: घ. उपगुप्त



75. सम्राट अशोक द्वारा निर्मित एकमात्र गुफालेख किस स्थान से प्राप्त हुए है ?
क. अजन्ता की गुफा से
ख. एलोरा की गुफा से
ग. बराबर की पहाडी से
घ. बाघ की गुफाएं


उत्तर: ग. बराबर की पहाड़ी से


76. मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था ?
क. दशरथ
ख. सम्प्रति
ग. वृहद्रथ
घ. नाग दशक


उत्तर: ग. वृहद्रथ


77. दिए गए प्रश्न में सही कॉलम की पहचान करें |




                    कॉलम ‘ क’                    कॉलम ‘ ख’


क.                 पंयाध्यक्ष                        1. वाणिज्य –व्यापार का अध्यक्ष


ख.                 सीताध्यक्ष                        2. कृषि विभाग का अधिकारी


ग.                अक्षपट्टलीक                       3. महालेखाकार


घ.                 पौतवाध्यक्ष                        4. पुलिस अधिकारी


उत्तर: घ. पौतवाध्यक्ष - माप-तौल का अधिकारी


78. दिए गए प्रश्न में सही की पहचान करें




                    कॉलम ‘ क’                    कॉलम ‘ ख’


क.                   उत्तरापथ                    1. तक्षशिला


ख.                   दक्षिणापथ                    2. सुवर्णागिरी


ग.                    अवन्ती                        3. उज्जैन


घ.                     कलिंग                        4. भुनेश्वर


च.                     प्राच्य देश                    5. पाटलिपुत्र


उत्तर: घ. कलिंग - तोस्ली


79. चाणक्य का अन्य नाम था?



क. भट्टस्वामी

ख. विष्णुगुप्त

ग. राजशेखर

घ. विशाखदत्त

उत्तर: ख. विष्णुगुप्त

80. बिन्दुसार ने विद्रोहियों को कुचलने के लिए अशोक को कहाँ भेजा था ?

क. स्वर्णगिरि

ख. तक्षशिला

ग. उज्जैन

घ. वैशाली

उत्तर: ख. तक्षशिला

81. निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन है जिसका नाम ‘देवान पियदशी’ भी था ?

क. सम्राट अशोक

ख. चन्द्रगुप्त मौर्य

ग. गौतम बुद्ध

घ. चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य

उत्तर: क. सम्राट अशोक

82. निम्नलिखित में से प्राचीनतम राजवंश कौन-सा है?

क. मौर्य वंश

ख. नन्द वंश

ग. कुषाण वंश

घ. कण्व वंश

उत्तर: ख. नन्द वंश

83. कौटिल्य / चाणक्य किसका प्रधानमंत्री था?

क. चन्द्रगुप्त II

ख. चन्द्रगुप्त मौर्य

ग. सम्राट अशोक

घ. अजातशत्रु

उत्तर: ख. चन्द्रगुप्त मौर्य

84. भारत का वह प्रसिन्द शासक जिसने अपने जीवन के अतिम दिनों में जैन धर्म को अपनाया था ?

क. चन्द्रगुप्त मौर्य

ख. सम्राट अशोक

ग. समुदगुप्त

घ. बिन्दुसार

उत्तर: क. चन्द्रगुप्त मौर्य

85. मौर्य साम्राज्य में प्रचलित मुद्रा का नाम क्या था ?

क. पण

ख. तोल

ग. काकणी

घ. दीनार

उत्तर: क. पण

86. निम्नलिखित में से कौन सम्राट अशोक का उत्तराधिकारी था ?

क. कुणाल

ख. बिन्दुसार

ग. राहुल

घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: क. कुणाल

87. मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र क्षेत्र को किस शासक ने पहली बार जीते?

क. हर्ष

ख. स्कंदगुप्त

ग. विक्रमादित्य

घ. चन्द्रगुप्त मौर्य

उत्तर: घ. चन्द्रगुप्त मौर्य

88. निम्नलिखित किस शहर में सम्राट अशोक के शिलालेख प्राप्त नहीं हुए हैं?

क. गिरनार

ख. कन्धार

ग. पाटलिपुत्र

घ. टोपरा

उत्तर: ग. पाटलिपुत्र

89. मौर्य काल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केन्द्र था –

क. वैशाली

ख. नालंदा

ग. तक्षशिला

घ. उज्जैन

उत्तर: ग. तक्षशिला

90. वह स्रोत, जिसमें पाटलिपुत्र के प्रशासन का वर्णन उपलब्ध है, वह है –

क. दिव्यावदान

ख. अर्थशास्त्र

ग. इण्डिका

घ. अशोक के शिलालेख

उत्तर: ग. इंडिका



इन्हें भी पढ़ें 







91. किस अभिलेख से यह साबित होता है कि चन्द्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत तक फैला हुआ था?

क. कलिंग अभिलेख

ख. अशोक का गिरनार अभिलेख

ग. रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख

घ. अशोक का सोपारा अभिलेख

उत्तर: ग. रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख

92. केवल वह स्तंभ जिसमें अशोक ने स्वयं को मगध का सम्राट बताया है-

क. मस्की का लघु स्तम्भ

ख. रुम्मिनदेई स्तम्भ

ग. अहरौर स्तंभ

घ. भाब्रू स्तंभ

उत्तर: घ. भाब्रू स्तम्भ

93. मौर्य काल में ‘एग्रनोमाई’ किसे कहा जाता था?

क. भवन निर्माण अधिकारी

ख. सड़क निर्माण अधिकारी

ग. कृषि विभाग का अधिकारी

घ. माप-तौल का अधिकारी

उत्तर: ख. सड़क निर्माण अधिकारी

94. मौर्य काल में गुप्तचरों का क्या कहा जाता था?

क. गूढ़ पुरुष

ख. गुप्तचर

ग. संस्था एवं संचार

घ. खोजी

उत्तर: क. गूढ़ पुरुष

95. किस जैन ग्रंथ में चन्द्रगुप्त मौर्य के जैन धर्म अपनाने का उल्लेख मिलता है?

क. पूर्व

ख. परिशिष्टपर्वन्

ग. अंग

घ. उपांग

उत्तर: ख. परिशिष्टपर्वण

96. अशोक का अभिलेख भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर भी पाया गया है। निम्नलिखित में किस देश में यह पाया गया है ?

क. अफगानिस्तान

ख. चीन

ग. बर्मा

घ. नेपाल

उत्तर: क. अफगानिस्तान

97. अत्यन्त पॉलिश किये गये एकाश्म अशोक स्तम्भ जिस पाण्डुरंजित बालुकाश्म के एकल टुकड़ों में तक्षित किये गये, उसे साधारणतः कहाँ की खदानों से निकाला गया?

क. मिर्जापुर के समीप चुनार

ख. लौरियानंदन गढ़

ग. वाराणसी के समीप सारनाथ

घ. भुवनेश्वर के समीप उदयगिरि

उत्तर: मिर्जापुर्र के समीप चुनर

98. किस मौर्य सम्राट् ने एक विदेशी राजा-सीरिया के एण्टियोकस I–से अंजीर, शराब और दार्शनिक को भारत भेजने का आग्रह किया था?

क. चन्द्रगुप्त

ख. बिन्दुसार

ग. अशोक

घ. कुणाल

उत्तर: ख. बिन्दुसार

99. किस शिलालेख में अशोक की यह घोषणा अंकित है ‘किसी भी समय, चाहे मैं खाता रहूँ या रानी के साथ विश्राम करता रहूँ या मैं अपने अंतःशाला में रहूँ, मैं जहाँ भी रहूँ, मेरे महामात्य मुझे सार्वजनिक कार्य के लिए संपर्क कर सकते हैं?

क. दूसरा शिलालेख

ख. चतुर्थ शिलालेख

ग. पांचवा शिलालेख

घ. छठा शिलालेख

उत्तर: घ. छठा शिलालेख

100. मौर्य काल में ‘सीता’ से तात्पर्य है ?

क. एक देवी

ख. एक धार्मिक संप्रदाय

ग. राजकीय भूमि से प्राप्त आय

घ. ऊसर भूमि

उत्तर: ग. राजकीय भूमि से प्राप्त आय

101. अशोक ने श्रीलंका में बौद्ध धर्म का प्रचार हेतु किसे भेजा?

क. महेन्द्र

ख. संघमित्रा

ग. क और ख दोनों

घ. महारक्षित

उत्तर: ग. क और ख दोनों

102. दीदारगंज (पटना के समीप ) से प्राप्त यक्षिणी की मूर्ति किस शासनकाल की मानी गयी है ?

क. मौर्य वंश

ख. कुषाण वंश

ग. सातवाहन वंश

घ. शिशुनाग वंश

उत्तर: क. मौर्य वंश

103. भारत का सबसे प्रसिद्ध विधि ग्रंथ कौन सा है?

क. मनुस्मृति

ख. ऋग्वेद

ग. मत्स्य पुराण

घ. महाभारत

उत्तर: क. मनुस्मृति

104. संगम साहित्य की भाषा क्या है?

क. हिन्दी

ख. तमिल

ग. तेलगू

घ. संस्कृत

उत्तर: ख. तमिल

105. सुमेलित करें

                    कॉलम ' क'                     कॉलम 'ख'

a.                 वेल्लालर                     1. दास

b.                 उल्वर                         2. बड़े जमींदार

c.                 अनिमई                      3. हलवाहा

क. a- 1, b-2, c-3

ख. a- 2, b-1, c-3

ग. a- 1, b-3, c-2

घ. a- 2, b-3, c-1

उत्तर: घ. a- 2, b-3, c-1

106. यूनानी स्रोतों के अनुसार मौर्य सम्राट के पास निम्न में कितनी संख्या में सेना होने का उल्लेख किया है ?

क. छह लाख पैदल सेना , तीस हजार घुड़सवार , नौ हजार हाथी

ख. सात लाख पैदल सेना , तीस हजार घुड़सवार , नौ हजार हाथी

ग. छह हजार पैदल सेना , पचास हजार घुड़सवार , दस हजार हाथी

घ. छह हजार पैदल सेना , चालीस हजार घुड़सवार , नौ हजार हाथी

उत्तर: क. छः लाख पैदल सेना, तीस हजार घुड़सवार , नौ हजार हाथी

107. किस वंश के शासकों ने अपने नाम के आगे ' देवपुत्र' की उपाधि लगाई है ?

क. हर्यक वंश

ख. मौर्य वंश

ग. कुषाण वंश

घ. कंव वंश

उत्तर: ग. कुषाण वंश

108. किस अभिलेख को ' रानी अभिलेख 'कहा जाता है ?

क. जूनागढ़ अभिलेख

ख. हाथीगुम्फा अभिलेख

ग. कौशम्बी अभिलेख

घ. अहरौरा अभिलेख

उत्तर: ग. कौशम्बी अभिलेख

109. निम्नलिखित में से किस शासक ने सबसे पहले ' सोने के सिक्के' चलाये ?

क. सम्राट अशोक

ख. चन्द्रगुप्त मौर्य

ग. चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य

घ. कनिष्क

उत्तर: घ. कनिष्क

110. गुप्त वंश की जानकारी निम्नलिखित में से किस अभिलेख से मिलती है

क. जूनागढ़ अभिलेख

ख. हाथीगुम्फा अभिलेख

ग. कौशम्बी अभिलेख / प्रयाग प्रशस्ति

घ. अहरौरा अभिलेख

उत्तर: ग. कौशम्बी अभिलेख

111. बौद्व ग्रन्थ ' जातक ' किस भाषा में लिखी गयी है ?

क. संस्कृत

ख. पाली

ग. प्राकृत

घ. इनमें कोई नहीं

उत्तर: ख. पाली

112. निम्नलिखित में से किस अभिलेख से यह जानकारी मिलती है कि चन्द्रगुप्त मौर्य ने सुदर्शन झील का निर्माण कराया था ?

क. जूनागढ़ अभिलेख

ख. हाथीगुम्फा अभिलेख

ग. कौशम्बी अभिलेख / प्रयाग प्रशस्ति

घ. अहरौरा अभिलेख

उत्तर: क. जूनागढ़ अभिलेख

113. भूमिदान प्रथा का पहला साक्ष्य किस शासनकाल में मिलता है ?

क. सातवाहन काल

ख. गुप्त काल

ग. मौर्य काल

घ. शुंग काल

उत्तर: क. सातवाहन काल

114. योग दर्शन के प्रतिपादक निम्नलिखित में से किसे माना जाता है
क. पतंजलि
ख. महर्षि गौतम
ग. कपिल
घ. जैमिनी


उत्तर: क. पतंजली {ssc 2017}


115. भारत का शेक्सपीयर निम्नलिखित में से किसे कहा जाता है ?
क. कालिदास
ख. महर्षि व्यास
ग. रामधारी सिंह दिनकर
घ. कबीर दास


उत्तर: क. कालिदास (SSC 2016)


116. महाभाष्य के लेखक महर्षि पतंजलि निम्न में से किसके समकालीन थे ?
क. चन्द्रगुप्त मौर्य
ख. सम्राट कनिष्क
ग. पुष्यमित्र शुंग
घ. चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य


उत्तर: ग. पुश्मित्र शुंग (UPPCS -Pre 2011)


117. शुंग शासक अग्निमित्र किस लेखक की कृति का नायक था ?
क. पतंजलि
ख. कालिदास
ग. अश्वघोष
घ. अमर सिंह


उत्तर: ख. कालिदास (RAS-2010- history )


118. शुंग शासक की राजधानी खान अवस्थित थी ?
क. पाटलिपुत्रा
ख. वैशाली
ग. विदिशा
घ. प्रतिष्ठान


उतर: ग. विदिशा (SSC Tax Assist. - 2008)


119. पुष्यमित्र शुंग ने किस मौर्य सम्राट की ह्त्या कर शुंग वंश की स्थापना 185 ई. पू. में की थी ?
क. कुणाल
ख. नाग्दाश्क
ग. वृहद्रथ
घ. सम्प्रति


उत्तर: ग. वृहद्रथ (ssc-2005)


120. निम्न कथनों पर विचार करें

1. अंतिम मौर्य शासक वृहद्रथ की ह्त्या उसके प्रधान सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने की थी |

2. अंतिम शुंग राजा देवभूति की ह्त्या उसके ब्राह्मण मंत्री कंव ने की और उसके राजसिंहासन पर अधिकार कर लिया |

3. आंध्र ने कंव राजवंश के अन्तिम शासक सुशर्मा को पदवंचित किया था |

इन कथनों में कौन-सा सही है |

क. केवल 1

ख. केवल 3

ग. केवल 1 और 3

घ. 1,2 और 3

उत्तर: घ, 1,2 और 3 ( IAS- 2003)

इन्हें भी पढ़ें 





121. महाभाष्य किस विषय की पुस्तक है ?

क. काव्य

ख. व्याकरण

ग. दर्शनशास्त्र

घ. चिकित्साशास्त्र 

उत्तर: ख. व्याकरण (MPPSC-1994)


122. निम्नलिखित में से कौन दो अश्वमेघ यज्ञ किसने किये –

क. चन्द्रगुप्त मौर्य

ख. सम्राट अशोक

ग. पुष्यमित्र शुंग

घ. समुद्रगुप्त

उत्तर: ग. पुष्यमित्र शुंग (IAS-1991)

123. मगध में प्रथम ब्राह्मण साम्राज्य स्थापित किया था?

क. देवभूति ने
ख. अग्निमित्र ने
ग. पुष्यमित्र शुंग ने
घ. वासुदेव ने

उत्तर: ग. पुश्मित्र शुंग ने

124. कण्व वंश का संस्थापक था?

क. देवभूति
ख. पुष्यमित्र
ग. अग्निमित्र
घ. वसुदेव

उत्तर: घ. वासुदेव


125. काण्व वंश का साम्राज्य समाप्त किया?

क. आंध्र सातवाहनों ने
ख. गुप्तों ने
ग. कुषाणों ने
घ. उपर्युक्त्त में कोई नहीं

उत्तर: क. आंध्र सातवाहनों ने

126. कण्व वंश के पतन के पश्चात पाटलिपुत्र पर कुछ समय के लिए किस वंश के राजाओं ने शासन किया?
क. कुषाण वंश
ख. मित्र वंश
ग. वाकाटक वंश
घ. गोत्र वंश

उत्तर: ख. मित्र वंश

127. कण्व वंश की राजधानी थी?

क. उज्जैन
ख. पाटलिपुत्र
ग. मथुरा
घ. प्रतिष्ठान

उत्तर: ख. पाटलिपुत्र


128. सातवाहन/ आंध्र सातवाहन साम्राज्य के संस्थापक निम्न्लिक्घित में कौन थे ?

क. सिमुक

ख. सुशर्मा

ग. गौतमी पुत्र शातकर्णी

घ. वासुदेव

उतर: घ. क सिमुक (SSC CGL-2016) (MPSSC Pre- 2010)

129. किस सातवाहन राजा ने स्वयं एक ब्राह्मण की उपाधि धारण की थी ?

क. सिमुक

ख. यज्ञश्री शातकर्णी

ग. गौतमीपुत्र शातकर्णी

घ. वशिष्ठ पुलवामी

उत्तर: ग. गौतमीपुत्र शातकर्णी (UP RO-2017)

130. सातवाहन साम्राज्य का सबसे प्रतापी शासक कौन था ?

क. शातकर्णी प्रथम

ख. गौतमीपुत्र शातकर्णी

ग. सिमुक

घ. हल

उत्तर: ख. गौतमीपुत्र शातकर्णी (SSC CGL – 2014 )

131. निम्नलिखित में से कौन सा शासक वर्ण व्यवस्था का रक्षक माना जाता है ?

क. पुष्यमित्र शुंग

ख. गौतमीपुत्र शातकर्णी

ग. खारवेल

घ. समुद्रगुप्त

उत्तर: ख. गौतमीपुत्र शातकर्णी ( CGPSC Pre- 2013)

132. निम्नलिखित व्यक्तव्यों पर विचार कीजिये तथा नीचे के कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये –

कथन (अ): यज्ञश्री शातकर्णी ने अपने सिक्कों पर जहाज का अभिप्राय अंकित करवाया |

कारण (ब): दूर के देशों के साथ, सातवाहन राज्य का सघन सामुद्रिक व्यापार चलता था |

कूट :

क. अ और ब दोनों सही है, किन्तु अ की सही व्याख्या ब नहीं है

ख. अ और बी दोनों सही है, किन्तु अ की सही व्याख्या ब है

ग. अ सही है, किन्तु बी गलत है

घ. अ गलत है, किन्तु बी सही है

उत्तर: ख. (UPPCS Pre 2010)

133. निम्नलिखित में वह प्रथम सातवाहन राजा कौन था जिसने सिक्कों पर राज-शिर अंकित करवाया ?

क. गौतमीपुत्र शातकर्णी

ख. शातकर्णी प्रथम

ग. वासिष्ठीपुत्र पुल्वामी

घ. यज्ञश्री शातकर्णी

उत्तर: क. गौतमीपुत्र शातकर्णी (UPPCS Pre 2009)

134. सातवाहनों के नानाघट अभिलेख में अंकित सही सूचना को सुनिश्चित करें –

क. यह सातवाहनों के मूल उत्पति स्थल की सूचना देता है

ख. यह शक-सातवाहन संघर्ष का उल्लेख करता है

ग. यह सातवाहनों की नौसेना की सूचना देता है

घ. यह सातवाहनों की एक राजामाता की सूचना देता है

उत्तर: घ. यह सातवाहनों की एक राजामाता की सूचना देता है (MPSSC Pre- 2009)

135. यह तथ्य कि सातवाहन समुद्री व्यापार करते थे तथा उनके पास जल सेना थी , एक विशेष “ दोहरे मस्तूल के जहाज ‘ वाले सिक्के की उपलब्धता से सिद्व होता है | राजवंश के किस तथाकथित शासक ने , ये सिक्के जारी किये थे ?

क. सिमुक

ख. शातकर्णी प्रथम

ग. गौतमीपुत्र शातकर्णी

घ. यज्ञश्री शातकर्णी

उत्तर: घ. यज्ञश्री शातकर्णी (IAS Pre- 2009)

136. सातवाहनों के समय में मुद्रा सर्वाधिक किस धातु के बने थे ?

क. स्वर्ण

ख. तांबा

ग. आहत सिक्के

घ. सीसा

उत्तर: घ. सीसा (SSC- 2008)

137. सातवाहनों शासकों की राजकीय भाषा क्या थी ?

क. पाली

ख. संस्कृत

ग. प्राकृत

घ. उपर्युक्त में कोई नहीं

उत्तर: ग. प्राकृत (SSC Tax Asst. – 2008)

138. प्राचीन नगर धान्यकटक का प्रतिनिधि है ?

क. अमरावती

ख. नागार्जुनकोंडा

ग. तेर

घ. सन्नति

उत्तर: क. अमरावती (UPPCS Pre 2008)

139. नीचे दिए गए वक्तव्य में , एक्को कथन ( अ) और दूसरे को कारण (ब) कहा गया है :

कथन (अ): गौतमीपुत्र शातकर्णी चातुर्वर्ण व्यवस्था का विरोधी था

कथन (ब): गौतमीपुत्र शातकर्णी ने बौद्व भिक्षुओं को संरक्षण प्रदान किया

उपर्युक्त दो कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन एक सही है ?

क. अ और ब दोनों सही है , किन्तु अ की सही व्याख्या ब नहीं है

ख. अ और ब दोनों सही है , किन्तु अ की सही व्याख्या ब है

ग. अ सही है , किन्तु ब गलत है

घ. अ गलत है, किन्तु ब सही है

उत्तर: घ. (UPPCS Pre – 2008)

140. सातवाहन काल में कुलिक निगमों का क्या अर्थ था ?

क. दंडाधिकारी

ख. श्रेणियां

ग. जिला प्रमुख

घ. मुखिया

उत्तर: ख. श्रेणियां (IAS PRE 2007)

141. पुराणों में सातवाहन शासकों को किस वंश का बताया गया है ?

क. नाग

ख. चेदी

ग. आंध्र

घ. वाकतक

उत्तर: ग. आंध्र (MPPSC Pre- 2008)

142. ब्राह्मणों और बौद्द्वों को भूमिदान का आरम्भ किसने किया ?

क. सातवाहन शासकों

ख. शुंग शासकों

ग. वाकाटक शासकों

घ. गुप्त शासकों

उत्तर: क. सातवाहन शासकों (UPPCS Pre- 2005)


इन्हें भी पढ़ें 








No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Navoday Vidyalaya Class VI result 2024 out

NAVODAYA VIDYALAYA SELECTION TEST CLASS VI -2024 RESULT OUT Navodaya Vidyalaya Samiti Delhi published result of Jawahar Navodaya Vidyal...