Wednesday 17 November 2021

Class 10th SST Model Question Paper 2022 set 5

JAC CLASS 10 MODEL QUESTION 

NAVODAYA CLASS 6 ENTRANCE TEST

Class 10th SST Model Question Paper 2022 set 5

झारखण्ड शैक्षणिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद्, रांची, झारखण्ड (JCERT)
प्रथम सावधिक परीक्षा: 2021-22
माॅडल सेट:- 05
कक्षा:- 10
समय:- 1 घंटा 30 मिनट
पूर्णांक:-40

विषय:- सामाजिक विज्ञान


सामान्य निर्देश

• कुल 40 प्रश्न है।

• सभी प्रश्नों के उत्तर अनिवार्य हैं।

• प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।

• प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए।

• गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।

मॉडल सेट:- 5

10 Social Science Model Question Paper 2021 set 5


1. स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व का नारा किस क्रांति की देन है?

क. रूसी क्रांति

ख. फ्रांसीसी क्रांति

ग. अमेरिकी क्रांति

घ. भारतीय क्रांति

उत्तर:- ख. फ्रांसीसी क्रांति

2. बिस्मार्क जर्मनी का प्रथम चांसलर कब बना?



क. 1871

ख. 1875

ग. 1881

घ. 1890

उत्तर:- क. 1871

3. “मनुष्य स्वतंत्र पैदा हुआ है किंतु वह सर्वत्र बंधनों में जकड़ा हुआ है” यह कथन किस दार्शनिक का है?

क. दिदरो

ख. वॉल्टेयर

ग. रूसो

घ. मांटेस्क्यू

उत्तर:- ग. रूसो

4. किसके कल्पना आदर्श (यूटोपिया) में एक आदर्श समाज की कल्पना की है?
क. मेत्सनी

ख. नेपोलियन

ग. काल कैस्पर

घ. फ्रेडरिक साॅरयू

उत्तर:- घ. फ्रेडरिक साॅरयू

5. यंग इटली की स्थापना किसने की?

क. रूसो

ख. मेत्सिनी

ग. वॉल्टेयर

घ. लेनिन

उत्तर:- ख. मेत्सिनी

6. असहयोग आंदोलन की समाप्ति किस घटना से हुई?

क. काकोरी कांड

ख. दांडी यात्रा

ग. चोरी-चोरा हिंसात्मक घटना

घ. जालियांवाला बाग की घटना

उत्तर:- ग. चोरी-चोरा हिंसात्मक घटना

7. “भारत छोड़ो आंदोलन” की शुरुआत कब हुई?

क. 1925

ख. 1940

ग. 1942

घ. 1945

उत्तर:- ग. 1942

8. “गदर पार्टी” की स्थापना किसने की?

क. भगत सिंह

ख. लाला हरदयाल

ग. सुभाष चंद्र बोस

घ. लाला लाजपत राय

उत्तर:- ख. लाला हरदयाल

9. स्वदेशी आंदोलन की प्रेरणा से भारत माता की छवि को किसने चित्रित किया?

क. शुभजीत आचार्य

ख. बंकिम चंद्र चटर्जी

ग. अबनींद्रनाथ टैगोर

घ. रविंद्र नाथ टैगोर

उत्तर:- ग. अबनींद्रनाथ टैगोर

10. “खुदाई खिदमतगार” की स्थापना किसने की?

क. मुख्तार अहमद खां

ख. मौलाना अबुल कलाम आजाद

ग. अब्दुल गफ्फार खान

घ. मौलाना मोहम्मद अली और शौकत अली

उत्तर:- ग. अब्दुल गफ्फार खान

11. इनमें से कौन सा नवीकरणीय संसाधन नहीं है?
क. जल संसाधन

ख. पवन

ग. सौर ऊर्जा

घ. कोयला

उत्तर:- घ. कोयला

12. कितने किलोमीटर के बाद किसी देश का महासागरीय संसाधन पर अधिकार नहीं है?

क. 100 किलोमीटर के बाद

ख. 150 किलोमीटर के बाद

ग. 200 किलोमीटर के बाद

घ. 180 किलोमीटर के बाद

उत्तर:- ग. 200 किलोमीटर के बाद

13. भारत के कुल क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत क्षेत्र पर पठारी भाग है?

क. 43%

ख. 27%

ग. 30%

घ. 40%

उत्तर:- ख. 27%

14. मृदा अपरदन का कौन सा कारण नहीं है?

क. जल

ख. वायु

ग. हिम

घ. वन

उत्तर:- घ. वन

15. भारत में उपलब्ध स्तनधारियों में से कितने प्रतिशत को लुप्त होने का खतरा है?

क. 10%

ख. 20%

ग. 30%

घ. 40%

उत्तर:- ख. 20%

16. सदाबहार वृक्ष चीड़ एक औषधीय वनस्पति है, यह किस राज्य में पाया जाता है?
क. बिहार

ख. झारखंड

ग. मध्यप्रदेश

घ. हिमाचल प्रदेश

उत्तर:- घ. हिमाचल प्रदेश

17. “पेड़ एक विशेष सीमित दयालु और उदारपूर्ण जीवधारी है जो अपने सतत पोषण के लिए कोई मांग नहीं करता है और दानशीलता पूर्वक अपने जीवन की क्रियाओं को भेंट करता है। यह सभी की रक्षा करता है और स्वयं पर कुल्हाड़ी चलाने वाले विनाशक को भी छाया प्रदान करता है।” यह कथन किसका है?

क. महात्मा गांधी

ख. गौतम बुद्ध

ग. विनोबा भावे

घ. सुंदरलाल बहुगुणा

उत्तर:- ख. गौतम बुद्ध

18. विश्व में जल के  कुल आयतन का लगभग कितना प्रतिशत भाग महासागरों में पाया जाता है?

क. 71%

ख. 90%

ग. 96.5%

घ. 3.5%

उत्तर:- ग. 96.5%


19. बहुउद्देशीय परियोजनाओं का कौन सा लाभ है?

क. बाढ़ पर नियंत्रण

ख. सिंचाई की सुविधा

ग. जल विद्युत उत्पादन

घ. उपरोक्त सभी

उत्तर:- घ. उपरोक्त सभी

20. पश्चिमी राजस्थान में वर्षा जल संग्रहण की रीति किस कारण से कम हो रही है?

क. वर्षा नियमित होने से

ख. इंदिरा गांधी नहर से बारहमासी जल सुविधा से

ग. भूमिगत जल स्तर में कमी हो जाने से

घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- ख. इंदिरा गांधी नहर से बारहमासी जल सुविधा से

21. किसी देश की राष्ट्रीय आय को उसकी कुल जनसंख्या से भाग देने पर निम्नलिखित में से क्या प्राप्त होता है?

क. प्रति व्यक्ति आय

ख. सकल घरेलू उत्पाद

ग. मानव विकास सूचकांक

घ. सकल राष्ट्रीय उत्पाद

उत्तर:- क. प्रति व्यक्ति आय

22. एक अमीर परिवार की लड़की के लिए विकासात्मक लक्ष्य क्या हो सकता है?

क. अधिक दिनों तक काम मिले

ख. उसके भाई को जितनी स्वतंत्रता मिलती है उतनी ही स्वतंत्रता उसे भी मिले

ग. बेहतर मजदूरी मिले

घ. अधिक बिजली प्राप्त हो

उत्तर:- ख. उसके भाई को जितनी स्वतंत्रता मिलती है उतनी ही स्वतंत्रता उसे भी मिले

23. शिशु मृत्यु दर क्या सूचित करता है?

क. 7 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में साक्षर जनसंख्या

ख. किसी वर्ष में पैदा हुए 1000 जीवित बच्चों में से 1 वर्ष की आयु से पहले मर जाने वाले बच्चों का अनुपात

ग. स्कूल जाने वाले कुल बच्चों की संख्या

घ. 1 वर्ष में जन्म लेने वाले कुल बच्चों की संख्या

उत्तर:- ख. किसी वर्ष में पैदा हुए 1000 जीवित बच्चों में से 1 वर्ष की आयु से पहले मर जाने वाले बच्चों का अनुपात

24. निम्नलिखित में से ऊर्जा के मुख्य स्रोत कौन-कौन से हैं?

क. कोयला

ख. पेट्रोलियम

ग. विद्युत

घ. उपरोक्त सभी

उत्तर:- घ. उपरोक्त सभी

25. निम्नलिखित में से कौन-सी आर्थिक गतिविधियां तृतीय क्षेत्रक में नहीं आती?

क. बैंकिंग

ख. मधुमक्खी पालन

ग. अध्यापन

घ. किसी कॉल सेंटर में काम करना

उत्तर:- ख. मधुमक्खी पालन

26. मनरेगा का विस्तारित रूप चुने?

क. मोहन गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम

ख. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम

ग. महात्मा गांधी राष्ट्रीय गारंटी समूह

घ. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार

उत्तर:- ख. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम

27. किसी वर्ष में उत्पादित…………. के कुल मूल्य को सकल घरेलू उत्पाद कहा जाता है?

क. सभी वस्तुओं और सेवाओं

ख. सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं

ग. सभी मध्यवर्ती वस्तुओं और सेवाओं

घ. सभी मध्यवर्ती तथा अंतिम वस्तुओं और सेवाओं

उत्तर:- ख. सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं

28. सलमा एक सरकारी अस्पताल में नर्स का कार्य करती हैं। सलमा किस क्षेत्रक की गतिविधि में संलग्न है?

क. प्राथमिक

ख. द्वितीयक

ग. असंगठित

घ. संगठित

उत्तर:- घ. संगठित

29. भारत के किस क्षेत्र में छुपी हुई बेरोजगारी पाई जाती है?

क. औद्योगिक क्षेत्रक

ख. कृषि क्षेत्रक

ग. सेवा क्षेत्रक

घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- ख. कृषि क्षेत्रक

30. इस क्षेत्रक के श्रमिक माल का उत्पादन नहीं करते हैं?

क. प्राथमिक

ख. द्वितीयक

ग. तृतीयक

घ. चतुर्थक

उत्तर:- ग. तृतीयक

31. बेल्जियम में सत्ता की साझेदारी के संबंध में कौन सा कथन असत्य है?

क. केंद्रीय सरकार में डच और फ्रेंच भाषी मंत्रियों की संख्या समान

ख. राज्य सरकारें केंद्रीय सरकार के अधीन नहीं है

ग. बेल्जियम में अलग सरकार है और इसमें डच एवं फ्रेंच भाषी समुदायों का असमान प्रतिनिधित्व है

घ. केंद्रीय एवं राज्य सरकार के अलावा यहां तीसरे स्तर की सरकार सामुदायिक सरकार भी काम करती है

उत्तर:- ग. बेल्जियम में अलग सरकार है और इसमें डच एवं फ्रेंच भाषी समुदायों का असमान प्रतिनिधित्व है

32. संघात्मक शासन प्रणाली वाला देश इनमें से कौन नहीं है?

क. संयुक्त राज्य अमेरिका

ख. श्रीलंका

ग. बेल्जियम

घ. ऑस्ट्रेलिया

उत्तर:- ख. श्रीलंका

33. निम्न में से किस देश में एकात्मक शासन व्यवस्था है?

क. भारत

ख. संयुक्त राज्य अमेरिका

ग. स्विट्जरलैंड

घ. श्रीलंका

उत्तर:- घ. श्रीलंका

34. शिक्षा किस सूची में शामिल है?

क. संघ सूची

ख. राज्य सूची

ग. समवर्ती सूची

घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- ग. समवर्ती सूची

35. भारत में स्थानीय शासन प्रणाली कितने स्तर की है?

क. एक- स्तरीय

ख. द्वि- स्तरीय

ग. त्रि-स्तरीय

घ. पंच स्तरीय

उत्तर:- ग. त्रि-स्तरीय

36. संघीय सरकार की विशेषता नहीं है?

क. राष्ट्रीय सरकार अपने कुछ अधिकार प्रांतीय सरकार को देती है

ख. अधिकार विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका के बीच बैठ जाते हैं

ग. निर्वाचित पदाधिकारी ही सरकार में सर्वोच्च ताकत का उपयोग करते हैं

घ. सरकार की शक्ति शासन की विभिन्न स्तरों के बीच बैठ जाती है

उत्तर:- ग. निर्वाचित पदाधिकारी ही सरकार में सर्वोच्च ताकत का उपयोग करते हैं

37. निम्न में कौन सुमेलित है

क. संघ सूची – पुलिस, कृषि, व्यापार

ख. राज्य सूची – प्रतिरक्षा, बैंकिंग, संचार

ग. समवर्ती सूची – वन, विवाह, उत्तराधिकार

घ. अवशिष्ट शक्ति – केंद्र सरकार

उत्तर:- घ. अवशिष्ट शक्ति – केंद्र सरकार

38. इनमें से कौन-सा एक हित समूह का उदाहरण है?

क. टी.एम.सी

ख. एन.सी.पी

ग. बी.एस.पी

घ. बामसेफ

उत्तर:- घ. बामसेफ

39. नेपाल में हुए जन संघर्ष को निम्न में से क्या कहा गया?

क. पर्यावरण आंदोलन

ख. सूचना के अधिकार का आंदोलन

ग. लोकतंत्र के लिए दूसरा आंदोलन

घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- ग. लोकतंत्र के लिए दूसरा आंदोलन

40. लोकतंत्र और जन संघर्ष के संबंध में क्या असत्य है?

क. लोकतंत्र का जन संघर्ष के माध्यम से विकास अवरुद्ध होता है

ख. लोकतंत्र का जन संघर्ष के माध्यम से विकास होता है

ग. लोकतांत्रिक संघर्ष का समाधान जनता की व्यापक लामबंदी के जरिए होता है

घ. संघर्ष और लामबंदीयों आधार राजनीतिक संगठन होते हैं

उत्तर:- क. लोकतंत्र का जन संघर्ष के माध्यम से विकास अवरुद्ध होता है


इन्हें भी पढ़ें :






No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Navoday Vidyalaya Class VI result 2024 out

NAVODAYA VIDYALAYA SELECTION TEST CLASS VI -2024 RESULT OUT Navodaya Vidyalaya Samiti Delhi published result of Jawahar Navodaya Vidyal...