Tuesday 16 November 2021

Class 10th SST Model Question Paper 2022 set 3

JAC CLASS 10 MODEL QUESTION 

NAVODAYA CLASS 6 ENTRANCE TEST

Class 10th SST Model Question Paper 2022 set 3

झारखण्ड शैक्षणिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद्, रांची, झारखण्ड (JCERT)
प्रथम सावधिक परीक्षा: 2021-22
माॅडल सेट:- 03
कक्षा:- 10
समय:- 1 घंटा 30 मिनट
पूर्णांक:-40

विषय:- सामाजिक विज्ञान


सामान्य निर्देश

• कुल 40 प्रश्न है।

• सभी प्रश्नों के उत्तर अनिवार्य हैं।

• प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।

• प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए।

• गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।


मॉडल सेट:- 3

Class 10th SST Model Question Paper 2022 set - 3


1. फ्रांस की क्रांति कब हुई?

क. 14 जुलाई 1789

ख. 4 जुलाई 1776

ग. 15 अगस्त 1947

घ. 26 जनवरी 1950

उत्तर:- क. 14 जुलाई 1789

2. फ्रांस की क्रांति का अग्रदूत किसे कहा जाता है?

क. नेपोलियन

ख. रूसो

ग. दिदरो

घ. लिनिन

उत्तर:- ख. रूसो

3. बिस्मार्क जर्मनी का चांसलर कब बना?

क. 1848

ख. 1856

ग. 1860

घ. 1871

उत्तर:- घ. 1871

4. “पहले तुम मनुष्य हो उसके बाद किसी देश के नागरिक या अन्य कुछ” यह कथन किसका है?

क. मेत्सिनी

ख. वाल्टेयर

ग. रूसो

घ. दिदरो

उत्तर:- क. मेत्सिनी

5. “विश्व कोष” नामक ग्रंथ की रचना किसने की?

क. रूसो

ख. वाल्टेयर

ग. दिदरो

घ. नेकर

उत्तर:- प्रश्न त्रुटिपूर्ण

6. “डिस्कवरी ऑफ इंडिया” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

क. महात्मा गांधी

ख. पं. जवाहरलाल नेहरू

ग. डा. राजेंद्र प्रसाद

घ. रवीन्द्रनाथ टैगोर

उत्तर:- ख. पं• जवाहरलाल नेहरू

7. यह कथन किसका है “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” ?

क. डा. राजेंद्र प्रसाद

ख. महात्मा गांधी

ग. सुभाष चंद्र बोस

घ. बाल गंगाधर तिलक

उत्तर:- ग. सुभाष चंद्र बोस

8. बंगाल का विभाजन कब हुआ?

क. 1901

ख. 1903

ग. 1905

घ. 1907

उत्तर:- ग. 1905

9. संथाल विद्रोह के नेता कौन थे?

क. बिरसा मुण्डा

ख. जतरा उरांव

ग. तिलका मांझी

घ. सिद्धू और कान्हू

उत्तर:- घ. सिद्धू और कान्हू

10. “खिलाफत आंदोलन” के प्रमुख नेता कौन थे?

क. अब्दुल गफार खान

ख. मौलाना मोहम्मद अली और मोहम्मद शौकत अली
ग. राम प्रसाद बिस्मिल

घ. मो• शमीम इकबाल और सरफराज इकबाल

उत्तर:- ख. मौलाना मोहम्मद अली और मोहम्मद शौकत अली

11. हमारे पर्यावरण में उपलब्ध प्रत्येक वस्तु जो हमारी आवश्यकता को पूरा करने में प्रयुक्त की जा सकती है और जिसको बनाने के लिए प्रौद्योगिकी उपलब्ध है, जो आर्थिक रूप से संभाव्य और सांस्कृतिक रूप से मान्य है, उसे क्या कहते हैं?

क. विकास

ख. संसाधन

ग. पर्यावरण

घ. नियोजन

उत्तर:- ख. संसाधन

12. भूमि निम्नीकरण में निम्नलिखित में से किनकी भूमिका नहीं है?

क. वनों को काटना

ख. अति पशुचारण

ग. खनन

घ. मधुमक्खी पालन

उत्तर:- घ. मधुमक्खी पालन

13. भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग मैदानों के रूप में पाया जाता है?

क. 27 प्रतिशत

ख. 30 प्रतिशत

ग. 43 प्रतिशत

घ. 87 प्रतिशत

उत्तर:- ग. 43 प्रतिशत

14. लौह अयस्क किस प्रकार का संसाधन है?

क. नवीकरणीय योग्य

ख. प्रवाह

ग. जैव

घ. अनवीकरणीय योग्य

उत्तर:- घ. अनवीकरणीय योग्य

15. गुलाबी सिर वाली बत्तख किन जातियों में शामिल है?

क. दुर्लभ जातियां

ख. सामान्य जातियां

ग. संकटग्रस्त जातियां

घ. लुप्त जातियां

उत्तर:- घ. लुप्त जातियां

16. भारत में जैव विविधता को कम करने वाले कारक कौन हैं?

क. वन्य जीव के आवास का विनाश

ख. वन्य जीव को मारना या शिकार करना

ग. पर्यावरण प्रदूषण एवं दावानल

घ. उपरोक्त सभी

उत्तर:- घ. उपरोक्त सभी

17. चिपको आंदोलन किससे संबंधित है?

क. मृदा अपरदन रोकने से

ख. वनों की कटाई रोकने से

ग. बहुउद्देशीय परियोजनाओं से

घ. कृषि उत्पादन बढ़ाने से

उत्तर:- ख. वनों की कटाई रोकने से

18. जल की कमी के क्या कारण है?

क. अतिशोषण

ख. अत्यधिक प्रयोग

ग. समाज के विभिन्न वर्गों में जल का असमान वितरण

घ. उपरोक्त सभी

उत्तर:- घ. उपरोक्त सभी

19. टांका क्या होता है?

क. पीने के पानी को संग्रह करने की भूमिगत टैंक

ख. एक प्रकार का नहर

ग. बंगाल में मछली पालन का तालाब

घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- क. पीने के पानी को संग्रह करने की भूमिगत टैंक

20. सन 2025 तक कितने लोगों के जल की कमी खेलने की भविष्यवाणी की गई है?

क. 20 करोड़

ख. 20 लाख

ग. 50 करोड़

घ. 5 करोड़

उत्तर:- क. 20 करोड़

21. हम किसी देश की प्रति व्यक्ति आय की गणना कैसे कर सकते हैं?

क. किसी व्यक्ति की कुल आय से

ख. किसी देश की कुल आय को कुल जनसंख्या से भाग देकर

ग. सभी वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य से

घ. देश के कुल निर्यात से

उत्तर:- ख. किसी देश की कुल आय को कुल जनसंख्या से भाग देकर

22. वे देश की जिनकी 2017 में प्रतिव्यक्ति आय 12056 डाॅलर प्रति वर्ष या उससे अधिक होती है तो वह देश निम्न में से किस श्रेणी के अंतर्गत होगा?

क. अविकसित

ख. विकसित

ग. अर्ध विकसित

घ. विकासशील

उत्तर:- ख. विकसित

23. सतत विकास का उद्देश्य है-

क. विकास केवल अपने लिए

ख. विकास केवल दूसरों के लिए

ग. विकास वर्तमान के लिए एवं आने वाली पीढ़ी दोनों के लिए

घ. विकास केवल आने वाली पीढ़ी के लिए

उत्तर:- ग. विकास वर्तमान के लिए एवं आने वाली पीढ़ी दोनों के लिए

24. निम्नलिखित में से किस राज्य की साक्षरता दर सबसे अधिक हैं?

क. पंजाब

ख. बिहार

ग. केरल

घ. उड़ीसा

उत्तर:- ग. केरल

25. यदि एक देश की प्रति व्यक्ति आय ₹500 है तथा जनसंख्या 5000 है तो उस देश की कुल आय निम्न में से कौन होगी?

क. 2500000

ख. 50000

ग. 250000

घ. 25000

उत्तर:- क. 2500000

26. निम्न में से कौन से क्रियाकलाप द्वितीयक क्षेत्रक के अंतर्गत आते हैं?

क. इस क्षेत्रक में वस्तुओं के स्थान पर सेवाओं का उत्पादन होता है

ख. प्राकृतिक उत्पादों को विनिर्माण के द्वारा बदला जाता है

ग. वस्तुओं को प्राकृतिक संसाधन के दोहन द्वारा उत्पादित किया जाता है

घ. इसके अंतर्गत कृषि, वन तथा डेयरी आते हैं

उत्तर:- ख. प्राकृतिक उत्पादों को विनिर्माण के द्वारा बदला जाता है

27. प्रच्छन्न बेरोजगारी का मतलब ऐसी स्थिति से है जहां लोग-

क. बेरोजगार हैं

ख. नियोजित है लेकिन कम वेतन अर्जित करते हैं?

ग. नियोजित है लेकिन उत्पादकता शुन्य है

घ. वर्ष के कुछ महीनों में बेरोजगार हैं

उत्तर:- ग. नियोजित है लेकिन उत्पादकता शुन्य है

28. 14 तथा 15 वर्ष की आयु के स्कूल जाने वाले कुछ बच्चों का उस आयु वर्ग के कुछ बच्चों साथ क्या कहलाता है?

क. निवल उपस्थिति अनुपात

ख. निवल अनुपस्थित अनुपात

ग. साक्षरता दर

घ. सकल उपस्थिति अनुपात

उत्तर:- क. निवल उपस्थिति अनुपात

29. संगठित क्षेत्र का सही अर्थ चुने-

क. यह उन उद्यमों को शामिल करता है जहां रोजगार की शर्त नियमित है

ख. यह सरकार के नियंत्रण से बाहर है

ग. यह कम वेतन प्रदान करता है

घ. इस क्षेत्र में नौकरिया नियमित नहीं है

उत्तर:- क. यह उन उद्यमों को शामिल करता है जहां रोजगार की शर्त नियमित है

30. कौन से क्षेत्रक को सेवा क्षेत्रक भी कहा जाता है?

क. प्राथमिक

ख. द्वितीयक

ग. तृतीयक

घ. चतुर्थ

उत्तर:- ग. तृतीयक

31. सत्ता की साझेदारी के क्षैतिज वितरण के अंतर्गत कौन शामिल है?

क. केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय सरकार

ख. हित समूह, दबाव समूह, राजनीतिक दल

ग. विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका

घ. सामाजिक समूह, भाषाई समूह, धार्मिक समूह

उत्तर:- ग. विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका

32. यूरोपीय संघ का मुख्यालय कहां अवस्थित है?

क. ब्रूसेल्स

ख. लंदन

ग. रोम

घ. पेरिस

उत्तर:- क. ब्रूसेल्स

33. सामुदायिक सरकार किस देश से संबंधित है?

क. श्रीलंका

ख. बेल्जियम

ग. भारत

घ. जर्मनी

उत्तर:- ख. बेल्जियम

34. बेल्जियम में डच भाषा बोलने वालों की आबादी कितनी प्रतिशत है?

क. 40

ख. 20

ग. 39

घ. 59

उत्तर:- घ. 59

35. सत्ता की साझेदारी के ऊर्ध्वाधर वितरण से निम्न में से कौन संबंधित है?

क. विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका

ख. केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय सरकार

ग. सामाजिक समूह, भाषाई समूह, धार्मिक समूह

घ. दबाव समूह, राजनीतिक दल, सामाजिक आंदोलन

उत्तर:- ख. केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय सरकार

36. इनमें से कौन संघ सूची का विषय है

क. पुलिस, व्यापार, कृषि

ख. प्रतिरक्षा, विदेशी मामले, बैंकिंग

ग. वाणिज्य, सिंचाई, स्थानीय निकाय

घ. शिक्षा, वन, विवाह

उत्तर:- ख. प्रतिरक्षा, विदेशी मामले, बैंकिंग

37. हमारे देश में राजभाषा हिंदी को बोलने वालों का प्रतिशत कितना है?

क. 10

ख. 20

ग. 30

घ. 40

उत्तर:- घ. 40

38. भारत की अनुसूचित भाषाओं में झारखंड की कौन सी भाषा शामिल है?

क. मैथिली

ख. बोडो

ग. डोगरी

घ. संथाली

उत्तर:- घ. संथाली

39. पंचायतों में महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है?

क. 20

ख. 30

ग. 40

घ. 50

उत्तर:- घ. 50

40. भारत में वास्तविक विकेंद्रीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम कब उठाया गया?

क. 1992

ख. 1993

ग. 1994

घ. 1995

उत्तर:- क. 1992

इन्हें भी पढ़े 

1. Model Set-1        2. Model Set-2                

Tag: Social Science Model Set-1,    social sicence Model Set-2, Social Science Model Set-3

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Navoday Vidyalaya Class VI result 2024 out

NAVODAYA VIDYALAYA SELECTION TEST CLASS VI -2024 RESULT OUT Navodaya Vidyalaya Samiti Delhi published result of Jawahar Navodaya Vidyal...