Thursday 4 November 2021

JAC Class 10th Social Science Model Question Paper & Solutions

Class 10th Social Science Model Question Paper 2022












Jharkhand Academic Council ने Class 10th  के छात्रों के लिए session 2021-22 में होने वाली  Terminal- 1 की परीक्षा के लिए Model Question जारी कर दिया है । इसके  अंतर्गत  40 प्रश्नों का objective questions झारखण्ड शैक्षणिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद्, रांची, झारखण्ड (JCERT) ने 1st. Terminal Exam. के लिए हर विषय से पांच माॅडल सेट जारी किया है। यह माॅडल सेट -1 है। इसके बाद सभी पांचों सेट इसी बेबसाइट पर जारी किया जायेगा। ये सभी प्रश्न 1st Terminal Exam. के लिए अति महत्वपूर्ण है। जैसा कि विदित है 1st terminal exam. 1 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच होना है। pdf file download भी कर सकते हैं।

झारखण्ड शैक्षणिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद्, रांची, झारखण्ड (JCERT)

प्रथम सावधिक परीक्षा: 2021-22
माॅडल सेट:- 01
कक्षा:- 10
विषय:- सामाजिक विज्ञान
समय:- 1 घंटा 30 मिनट
पूर्णांक:-40

सामान्य निर्देश

• कुल 40 प्रश्न है।
• सभी प्रश्नों के उत्तर अनिवार्य हैं।
• प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
•  प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए।
• गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।

माॅडल सेट:- 1

1. फ्रांस की क्रांति कब हुई?


क. 1759 ई• 

ख. 1769 ई• 

ग 1779 ई• 

घ 1789 ई•

उत्तर:- घ. 1789 ई•

2. ‘सामाजिक उपबंध’ (Social Contact) नामक पुस्तक का लेखक कौन था?
क. रूसो 

ख. मांटेस्क्यू 

ग. दिदरो 

घ. वाल्टेयर

उत्तर:- क. रूसो

3. ” यंग इटली सोसाइटी” की स्थापना किसने की थी?
क. काबुर 

ख. मेजिनी 

ग. बिस्मार्क 

घ. रूसो

उत्तर:- ख. मेजिनी

4. इटली का एकीकरण कब पूरा हुआ?
क. 1851 

ख. 1861 

ग. 1870 

घ. 1881

उत्तर:- ग. 1870

5. शुल्क संघ “जाॅलवेराइन” की स्थापना किसकी पहल पर कई गई?


क. प्रशा 

ख. फ्रांस .

ग. आस्ट्रिया 

घ .रूस

उत्तर:- प्रशा

6. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ?
क. 13 अप्रैल 1919 

ख. 15 अपील 1991 

ग. 20 अप्रैल, 1919  

घ. 25 अपैल, 1919

उत्तर:- क. 13 अप्रैल 1919

7. “हिंद स्वराज” नामक पुस्तक की रचना किसने की थी?
क.  पंडित जवाहरलाल नेहरू 

ख. महात्मा गांधी 

ग. डॉ राजेंद्र प्रसाद 

घ. बाल गंगाधर तिलक

उत्तर:- ख. महात्मा गांधी

8. “स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे” यह कथन किसका था?
क. डॉ राजेंद्र प्रसाद 

ख. लाला लाजपत राय 

ग. बाल गंगाधर तिलक 

घ. बिपिन चंद्र पाल

उत्तर:-  ग . बाल गंगाधर तिलक

9. ब्रिटिश सरकार ने “केसर ए हिंद” की उपाधि से किसे सम्मानित किया?
क. पंडित जवाहरलाल नेहरू 

ख. श्रीमती इंदिरा गांधी 

ग.  रविंद्र नाथ टैगोर 

घ. महात्मा गांधी

उत्तर:- घ. महात्मा गांधी

10. “सीमांत गांधी” किसे कहा जाता था?
क. महात्मा गांधी 

ख. श्रीमती इंदिरा गांधी 

ग. अब्दुल गफार खान 

घ. पंडित जवाहरलाल नेहरु

उत्तर:- अब्दुल गफार खान

11. उत्पत्ति के आधार पर संसाधन कितने प्रकार के होते हैं?
क. दो 

ख. तीन 

ग. चार  

घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- क. दो

12. पंजाब में भूमि निम्नीकरण का निम्नलिखित में से मुख्य कारण क्या है?
क. गहन सिंचाई 

ख. अधिक सिंचाई  

ग. वनोन्मूलन  

घ. पशुचारण

उत्तर :- ख. अधिक सिंचाई

13. प्रथम पृथ्वी सम्मेलन का आयोजन किस वर्ष किया गया?
क.  1992 ई•  

ख. 1997 ई•  

ग. 2005 ई•  

घ.  2012 ई•

उत्तर : क. 1992 ई•

14. किस राज्य में काली मृदा मुख्य रूप से नहीं पाई जाती है?
क.  महाराष्ट्र  

ख. गुजरात 

ग.  मध्य प्रदेश  

घ. राजस्थान

उत्तर:  घ.  राजस्थान

15. इनमें से कौन सी टिप्पणी प्राकृतिक वनस्पतिजात और प्राणीजात के ह्रास का सही कारण नहीं है?
क.  कृषि प्रसार 
ख. बृहद स्तरीय विकास परियोजनाएं
ग.  पशु चारण और इंधन लकड़ी एकत्रित करना 
घ. तीव्र औद्योगीकरण और शहरीकरण

उत्तर:-. ग. 

16. बाघ परियोजना की शुरुआत किस वर्ष हुई?
क. 1972  

ख. 1973 

ग.  1974  

घ. 1975

उत्तर :- ख. 1973

17. अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण संघ के द्वारा विभाजन में किस श्रेणी को रखा गया है?
क. संकटग्रस्त जातियां  

ख. दुर्लभ जातियां  

ग. लुप्त जातियां  

घ.  इनमें से सभी

उत्तर:- घ. इनमें से सभी

18. 14 वीं शताब्दी में किसने दिल्ली में सिरी फोर्ट क्षेत्र में जल की सप्लाई के लिए हौज खास का निर्माण करवाया?
क. चंद्रगुप्त 

ख.  इल्तुतमिश 

 ग. अशोक  

घ. कुतुबुद्दीन ऐबक

उत्तर:- ख. इल्तुतमिश

19. निम्नलिखित में से कौन सा वक्तव्य बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं के पक्ष में दिया गया तर्क नहीं है?
क. बहुउद्देशीय परियोजनाएं उन क्षेत्रों में जल लाती है जहां जल की कमी होती है। 


ख. बहुउद्देशीय परियोजनाएं जल बहाव को नियंत्रित करके बाढ़ पर काबू पाती हैं 


ग. बहुउद्देशीय परियोजनाओं से बृहत स्तर पर विस्थापन होता है और आजीविका खत्म होती है। 


घ. बहुउद्देशीय परियोजनाएं हमारे उद्योग और घरों के लिए विद्युत पैदा करती है।


उत्तर:- क. बहुउद्देशीय परियोजनाएं उन क्षेत्रों में जल लाती है जहां जल की कमी होती है।


20. सरदार सरोवर बांध किस नदी पर बनाया गया है?


क.  गंगा  

ख. यमुना  

ग. नर्मदा  

घ. गोदावरी

उत्तर : ग. नर्मदा


21. सामान्यतः किसी देश का विकास किस आधार पर निर्धारित किया जाता है?


क. प्रति व्यक्ति आय  

ख. औसत साक्षरता दर  

ग. लोगों की स्वास्थ्य स्थिति  

घ. उपरोक्त सभी

उत्तर:- घ. उपरोक्त सभी

22. मान लीजिए कि एक देश में 4 परिवार हैं. इन परिवारों की प्रति व्यक्ति आय 5000 रु• है. अगर 3 परिवारों की आय क्रमश: 4000, 7000, और 3000 रूपये है, तो चौथे परिवार की आय क्या है?


क. 7500 रू• 

ख. 3000 रू• 

ग. 2000 रू• 

घ. 6000 रू•

उत्तर:- (घ) 6000 रू•


23. मानव विकास रिपोर्ट देशों की तुलना किस आधार पर करती है?


क. स्वास्थ्य  

ख. शिक्षा  

ग. प्रति व्यक्ति आय  

घ. उपरोक्त सभी

उत्तर:- ••••घ ( उपरोक्त सभी)••••••

24. एक वर्ष में पैदा हुए 1000 बच्चों में से 1 वर्ष की आयु से पहले मर जाने वाले बच्चों की संख्या क्या कहलाती है?


क. शिशु मृत्यु दर  

ख. मातृत्व मृत्यु दर 

 ग. मृत्यु दर  

घ. औसत जन्म दर

उत्तर:- क.शिशु मृत्यु दर

25.  वनोत्पादका संग्रह करना कि क्षेत्रक की गतिविधि है?


क.  द्वितीयक 

ख.  प्राथमिक 

ग. तृतीय  

घ. चतुर्थ

उत्तर: ख. प्राथमिक

26. वे क्षेत्रक जो सरकार द्वारा पंजीकृत होते हैं और उन्हें सरकारी नियमों और विनियमों का अनुपालन करना होता है— कहलाते हैं?


क. संगठित क्षेत्र  

ख. असंगठित क्षेत्र  

ग.  संगठित और असंगठित दोनों  

घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- क. संगठित क्षेत्र


27. रमेश, सुरेश, नरेश और राकेश चार भाई हैं रमेश खेतों में काम करता है सुरेश किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता है, नरेश एक शिक्षक है और राकेश एक टैक्सी ड्राइवर है। इनमें से किस के कार्य सेवा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं?


क. सुरेश, नरेश  

ख.  सुरेश, राकेश  

ग. नरेश राकेश 

 घ. चारों भाई

उत्तर : ग.  नरेश, राकेश

28. रोहन एक अकुशल बेरोजगार युवक है वह रोजगार की गारंटी देने वाली सरकारी योजना मनरेगा के तहत अपना पंजीयन करवाता है रोहट को वर्ष में कितने दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी?


क. 200   

ख. 365  

ग. 100  

घ. 250

उत्तर:- ग. 100

29. एक खेत में लक्ष्मण और उसके परिवार के चार व्यक्ति काम करते हैं जिसमें सालाना 20 क्विंटल गेहूं का उत्पादन होता है। लक्ष्मण के चचेरे भाई करन ने 1 वर्ष तक लक्ष्मण और उसके परिवार साथ मिलकर कार्य किया, परंतु इस वर्ष कुल उत्पादन में कोई वृद्धि नहीं हुई। करन की परिस्थिति को किस श्रेणी में रखा जाएगा?


क.   मौसमी बेरोजगारी  

ख. प्रच्छन्न बेरोजगारी 

ग.  शहरी शिक्षित 

घ . बेरोजगारी

उत्तर:- ख. प्रच्छन्न बेरोजगारी

30. अर्थव्यवस्था में प्रत्येक क्षेत्र के अंतिम उत्पाद की गणना क्यों की जाती है?


क.  बेरोजगारी से बचने के लिए   

ख. दोहरी गणना की समस्या से बचने के लिए  

ग. अधिक लागत की समस्या से बचने के लिए  

घ.  इनमें से कोई नहीं

उत्तर:  ख.  गणना की समस्या से बचने के लिए

31. सत्ता की साझेदारी के संबंध में निम्न में कौन कथन असत्य है?


क. सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र के लिए लाभकर है।


ख. इससे सामाजिक समूहों में टकराव का अंदेशा घटता है।


ग. यह अस्थिरता एवं आपसी फूट को बढ़ाती है।


घ. सत्ता में लोगों की भागीदारी बढ़ाती है।

उत्तर:- ग. यह अस्थिरता एवं आपसी फूट को बढ़ाती है।

32. निम्न में कौन बेल्जियम का एक भाषाई समूह नहीं है?


क. फ्रेंच  

ख. स्पेनिश  

ग. डच  

घ. जर्मन

उत्तर:- ख. स्पेनिश

33. स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद श्रीलंका में किसे राज्य भाषा घोषित किया गया?


क. तमिल  

ख. हिन्दी  

ग. पाली 

घ. सिंहली

उत्तर: घ. सिंहली

34. श्रीलंका स्वतंत्र राष्ट्र कब बना?


क. 1945  

ख. 1946  

ग. 1947  

घ. 1948

उत्तर:- घ. 1948

35. निम्न में कौन संघवाद की एक विशेषता नहीं है?


क. यहां सरकार दो या अधिक स्तरों वाली होती है।


ख. अलग-अलग स्तर की सरकार एक ही नागरिक समूह शासन करती हैं।


ग. विभिन्न स्तरों की सरकारों के अधिकार क्षेत्र संविधान में स्पष्ट रूप से वर्णित नहीं होते हैं।


घ. अदालतों को संविधान और विभिन्न स्तर की सरकारों के अधिकारों की व्याख्या करने का अधिकार है।


उत्तर:- ग. विभिन्न स्तरों की सरकारों के अधिकार क्षेत्र संविधान में स्पष्ट रूप से वर्णित नहीं होते हैं।
36. निम्न में कौन भारत की अनुसूचित भाषा के रूप में शामिल नहीं है?


क.  अरबी  

ख. मैथिली  

ग. संथाली  

घ. असमिया

उत्तर : क. अरबी

37. निम्न में कौन सुमेलित नहीं है?


क. राज्य सरकार – राज्य सूची  

ख. केंद्र सरकार – संघीय सूची

ग.  केंद्र और राज्य सरकार –  समवर्ती सूची  

घ. स्थानीय सरकार –  अवशिष्ट अधिकार

उत्तर:- घ. स्थानीय सरकार –  अवशिष्ट अधिकार

38. भारत में विकेंद्रीकरण के संबंध में कौन सत्य है?


क. अब स्थानीय स्वशासी निकायों के चुनाव नियमित रूप से कराना संवैधानिक बाध्यता नहीं है?


ख. वास्तविक विकेंद्रीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम 1992 में उठाया गया।


ग. कम से कम एक चौथाई पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।


घ. पंचायत और नगरपालिका चुनाव कराने के लिए राष्ट्रीय चुनाव आयोग नामक स्वतंत्र संस्था का गठन किया गया है।

उत्तर:- ख. वास्तविक विकेंद्रीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम 1992 में उठाया गया।


39. निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है?


क. वर्ग विशेष के हित समूह – किसी विशेष तबके या समूह के हितों को बढ़ावा देने वाले संगठन


ख. राजनीतिक दल –  ऐसा संगठन जो राजनीतिक सत्ता पाने की गरज से लोगों को लामबंद करता है।


ग. आंदोलन – किसी सामाजिक समस्या के समाधान के लिए चलाया गया एक ऐसा संघर्ष जिसमें सांगठनिक संरचना हो भी सकती है या नहीं भी।


घ. दबाव समूह – राजनीति में सीधे भाग लेते हैं।

उत्तर:- घ. दबाव समूह – राजनीति में सीधे भाग लेते हैं।

40. निम्न में कौन सुमेलित नहीं है?


क. नर्मदा बचाओ आंदोलन – एक मुद्दे पर आधारित आंदोलन।


ख. खाद विक्रेताओं का संघ – दबाव समूह


ग. तृणमूल कांग्रेस – राजनीतिक दल


घ. श्रीलंका – संघात्मक शासन प्रणाली

उत्तर:- घ. श्रीलंका – संघात्मक शासन प्रणाली

Click Here for Class 10 Notes & Objective Questions

Tag: Social Science Model Set-1,    social sicence Model Set-2, Social Science Model Set-3




No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Navoday Vidyalaya Class VI result 2024 out

NAVODAYA VIDYALAYA SELECTION TEST CLASS VI -2024 RESULT OUT Navodaya Vidyalaya Samiti Delhi published result of Jawahar Navodaya Vidyal...