Wednesday, 27 May 2020

Agriculture:कृषि : पाठ 4 (भाग 1)

परिचय 
कृषि क्या है ?

कृषि के प्राथमिक क्रिया है जो हमारे लिए खाद्यान्न  उत्पन्न करती है और विभिन्न उद्योगों के लिए कच्चा माल पैदा करती है |

कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है |

देश की दो-तिहाई जनसंख्या कृषि पर आश्रित है |

देश के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान 18% है |

 
कृषि के प्रकार

प्रारम्भिक जीविका निर्वाह कृषि

 

 भूमि के छोटे टुकड़ों पर आदिम औजारों से खेती
मानसून , मृदा की प्राकृतिक उर्वरता पर निर्भरता
किसान जमीन के टुकडे साफ करके अपने परिवार के भरण पोषण 
के लिए अनाज का उत्पादन

भूमि की उर्वरता कम होने पर अन्य स्थान की जमीन पर खेती 
आरम्भ करना
इसे कर्तन दहन प्रणाली (slash and burn)/ झूम की खेती  भी कहा 
जाता है
कर्तन दहन प्रणाली के अन्य नाम
उत्तर –पूर्वी राज्य –झूम , मणिपुर- पामलू, छतीसगढ़/ अंदमान 
निकोबार – दीपा , मध्य प्रदेश – बेबर/दहिया , आंध्रप्रदेश –पेंडा, 
ओड़िसा-कोमान, पश्चिमी घाट- कुमारी , झारखंड – कुरुवा
•  विश्व के अन्य भाग में मध्य अमेरिका –मिल्पा , ब्राजील –रोको, 
इंडोनेशिया-लादांग आदि |

गहन जीविका कृषि
इस प्रकार की कृषि उन क्षेत्रों में की जाती है भूमि पर 
जनसंख्या का दबाब अधिक होता है |
अनाजों के अधिक उत्पादन हेतु आधुनिक तकनीकों की सहायता 
ली जाती है |- कृषि यंत्र ,सिंचाई , कीटनाशक दवाइयां , 
रासायनिक उर्वरक आदि

जोतो के आकार छोटा होने के कारण अधिकतम पैदावार 
उत्पन्न करने का प्रयास
 

वाणिज्यिक कृषि

इस प्रकार की कृषि के मुख्य उद्वेश्य आधुनिक
 निवेशों जैसे अधिक पैदावार देने वाले बीजों
 , रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग
 से उच्च पैदावार पैदा करना और अधिक आय
 प्राप्त करना |

हरियाणा और पंजाब में चावल वाणिज्य की
 फसल है परन्तु उड़ीसा और झारखण्ड में एक
 जीविका फसल है

रोपण कृषि
रोपण कृषि भी एक प्रकार की वाणिज्यिक कृषि है |

इस प्रकार की खेती लम्बे-चौड़े क्षेत्र में एकल फसल बोई
 जाती है |
अत्याधिक पूंजी और श्रम की सहायता ली जाती है |

रोपण कृषि का उत्पादन उद्योग में कच्चे माल के रूप
 प्रयोग होता है |

भारत में चाय,कॉफी,रबड़,केला, कपास,पटसन,ईख

शस्य प्रारूप -अनेक फसलों के क्षेत्रीय वितरण एवं मौसम

 के आधार से बने प्रारूप को शस्य प्रारूप कहते हैं

भारत में तीन शस्य ऋतुएँ है – रबी , खरीफ और जायद  
रबी फसल :
बुआई- अक्टूबर –दिसम्बर

कटाई- अप्रैल –जून

फसल-गेहूं,जौ,मटर,चना,सरसों  

खरीफ फसल

. बुआई –मानसून के आगमन के साथ 


. कटाई – सितम्बर –अक्टूबर


. फसल-धान,मक्का,ज्वार,बाजरा,अरहर,मूंग,उडद,कपास,सोयाबीन, मूंगफली


जायद फसल-रबी फसल और खरीफ फसल ऋतुओं के बीच ग्रीष्म ऋतू में बोई


 जाने वाली फसल |


- तरबूज ,खरबूज ,खीरा ,ककडी,सब्जियां , चारे की फसल   



 













No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...