Thursday 1 April 2021

The French Revolution-Objective Notes

The French Revolution

History - Class 9



Important Objective Notes :-

1.  फ़्रांसीसी क्रान्ति की घटना कब हुई थी

उत्तर: 14 जूलाई 1789

2.फ्रांस की राजधानी पेरिस में 14 जूलाई 1789 के दिन लगभग कितने मर्द और औरतें टाउन हाल के सामने एकत्र हुए थे?

उत्तर: लगभग 7000

3. बास्टील किला फ्रांस के किस शहर में स्थित था ?

उत्तर: पेरिस

4. 14 जूलाई 1789 से पहले फ्रांस में किस प्रकार की शासन व्यवस्था थी ?

उत्तर: राजतंत्र ( लूई सोलहवां फ्रांस का सम्राट था )

5. फ्रांसीसी क्रान्ति के पहले फ्रांस में किस राजवंश का शासन था ?

उत्तर: बूर्बों राजवंश

6. लूई सोलहवां (XVI) फ्रांस की सिहांसन कब आसीन हुआ ?

उत्तर: 1774 में

7. फ्रांस का सम्राट लूई सोलहवां का विवाह किस देश की राजकुमारी के साथ हुआ था और उसका नाम क्या था ?

उत्तर: आस्ट्रिया , राजकुमारी मेरी अन्तोएनेत

8. वर्साय का महल कहां स्थित है ?

उत्तर: पेरिस में

9. फ्रांस ने किस देश के विरूद्व अमेरिका की सहायता की थी ?

उत्तर: ब्रिटेन के विरूद्व

10. फ्रांस का ब्रिटेन के विरूद्व अमेरिका की सहायता करने के कारण कितने धनराशी का कर्ज हो गया था ?

उत्तर: 10 अरब लिवरे

11.  18वीं सदी में फ़्रांसीसी समाज कितने एस्टेटस में विभाजित था ?

उत्तर: तीन

12. 18वीं सदी में फ़्रांसीसी समाज तीन एस्टेटस में विभाजित था , उनके नाम क्या थे ?

उत्तर: पादरी वर्ग (पहला एस्टेटस ), कुलीन वर्ग (दूसरा एस्टेटस)  और जनसाधारण वर्ग (तीसरा एस्टेटस)

13.  समाज के किस एस्टेटस को ‘ राज्य को दिए जाने वाले करों (टैक्स) से छूट ‘ हासिल थी

उत्तर: पहला एस्टेटस (पादरी वर्ग ), दूसरा एस्टेट्स (कुलीन वर्ग )

14. फ्रांसीसी कुलीन वर्ग जनसाधारण से लिए जाने वाले अन्य तीन करों (टैक्स)/ सेवाओं को लिखें |

उत्तर:   किसानों से सामन्ती कर वसूल करना

       किसान अपने स्वामी की सेवा –स्वामी  के घर एवं खेतों में काम करना

       सैन्य सेवाएं देना / सड़कों के निर्माण में सहयोग करने  के लिए बाध्य

15. टाइथ क्या था ?

उत्तर: चर्च भी किसानों से करों का एक हिस्सा कर के रूप में वसूलता था जिसे टाईथ (धार्मिक कर ) कहा जाता था | यह कृषि उपज के 10 वें हिस्से के बराबर होता था |

16. टाइल क्या था ?

उत्तर: तीसरे एस्टेट के तमाम लोगों को सरकार को कर चुकाना होता था जिसे टाइल कहा जाता था |

17.  जीविका संकट से आप क्या समझते है ?

उत्तर: ऐसी चरम स्थिति जब जीवित रहने के न्यूनतम साधन भी खतरे में पड़ने लगते है |

18. मध्यम वर्ग में कौन से लोग शामिल थे ?

उत्तर: व्यापारी , शिक्षक , वकील , पेशेवर लोग

19. ‘ टू ट्रीटाईजेज ऑफ गवर्नमेंट ‘ के लेखक कौन था

उत्तर: जान लॉक

20. ‘ टू ट्रीटाईजेज ऑफ गवर्नमेंट ‘ पुस्तक में किन राजनीतिक अधिकारों का खंडन किया है ?

उत्तर: राजा के दैवी और निरंकुश अधिकारों के सिद्वांत खंडन

21. ‘ सोसल कांट्रेक्ट (सामाजिक अनुबंध )‘ के लेखक कौन था ?

उत्तर: रूसो

22. ‘ द स्पिरिट आउफ़ द लॉज ‘ नामक रचना किसकी है ?

उत्तर: मांटेस्क्यू

23. विधायिका , कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सत्ता विभाजन व्याख्या किसने किया है?

उत्तर: मांटेस्क्यू

24. लूई सोलहवां ने एस्टेट्स जनरल (प्रतिनिधि सभा ) की बैठक कब बुलाई ?

उत्तर: 5 मई 1789 को

25. तीसरे एस्टेट्स के लोगों ने एस्टेट्स जनरल का विरोध क्यों किया ?

उत्तर: इनलोगों ने पूरी सभा द्वारा मतदान कराये जाने की मांग की जिसे सम्राट ने नहीं माना |

26. तीसरे एस्टेट्स , जिसने खुद को नेशनल असेम्बली घोषित कर दिया , का नेतृत्व कौन कर रहा था ?

उत्तर: मिराब्यो और आबे

27. फ्रांस की क्रान्ति कब हुई थी ?

उत्तर: 14 जूलाई 1789

28. फ्रांस की क्रान्ति से फ्रांस में क्या बदलाव आया ?

उत्तर:   सामन्ती व्यवस्था का उन्मूलन कर दिया गया

       पादरी वर्ग और कुलीन वर्ग के विशेषाधिकारों को समाप्त कर दिया गया

       धार्मिक कर समाप्त कर दिया गया

       चर्च की स्वामित्व वाली भूमि जब्त कर ली गयी

29. नेशनल असेम्बली ने संविधान का प्रारूप कब पूरा किया ?

उत्तर: 1791 में ,

30. 1791 के फ्रांस के संविधान में किन नागरिकों को मतदान देने का अधिकार दिया गया था ?

उत्तर: 25 वर्ष से अधिक उम्र वाले केवल ऐसे पुरूषों को ही सक्रिय नागरिक (जिन्हें मत देने का अधिकार था ) का दर्जा दिया गया था , जो कम-से-कम तीन दिन की मजदूरी के बराबर कर चूकाते थे |   

31. 1791 के फ्रांसीसी संविधान में ‘ नैसर्गिक एवं अहरणीय ‘ अधिकार का तात्पर्य क्या था ?

उत्तर: जीवन का अधिकार , अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता का अधिकार  और कानूनी बराबरी का अधिकार  

32. फ्रांस का राष्ट्रगान क्या है ?

उत्तर: रौजेट दि लाइल द्वारा रचित मार्सिले है |

33. जैकोबिन क्लब के सदस्य में कौन से लोग शामिल थे ?

उत्तर: जैकोबिन क्लब के सदस्य समाज के कम समृद्व वाले थे – छोटे दुकानदार , कारीगर, जोता बनाने वाले , पेस्ट्री बनाने वाले , घड़ीसाज, छपाई करने वाले , नौकर , दिहाड़ी मजदूर आदि |

34. जैकोबिनों को ‘ सौ कुलांत ‘ के नाम से से जाना गया जिसका शाब्दिक अर्थ क्या होता है ?

उत्तर: बिना घुट्टने वाले

35. फ्रांस को संवैधानिक राजतन्त्र  से गणतंत्र देश के रूप में कब घोषित किया गया ?

उत्तर: 21 सितम्बर 1791 को

36. लूई सोलहवां की फँसे कब और कहां दी गई ?

उत्तर: 21 जनवरी 1793 को प्लेस दी लॉ कौंकार्ड में

37. फ्रांस में आतंक युग कब से कब तक रहा ?

उत्तर: 1793-1794

38. फ्रांस के किस शासक के शासन काल को आतंक राज कहा जाता था ?

उत्तर: रोब्स्पेयर

39. गिलोटिन क्या था ?

उत्तर: गिलोटिन दो खम्भों के बीच लटकते आरे वाली मशीन था जिसपर रख कर अपराधी का सिर धड़ से अलग कर दिया जाता था | इस मशीन का नाम इसके आविष्कारक डा. गिलोटिन के नाम पर पड़ा|

40. फ्रांस की डिरेक्ट्री शासन क्या था ?

उत्तर: फ्रांस के संविधान में दो चुनी हुई विधान परिषदों का प्रावधान था | इन परिषदों ने पांच सदस्यों वाली एक कार्यपालिका – डिरेक्ट्री – को नियुक्त किया | इस प्रावधान के जरिये एक व्यक्ति-केन्द्रित कार्यपालिका से बचने की कोशिश की गई |

41. फ्रांसीसी क्रान्ति से फ्रांस की महिलाओं पर क्या प्रभाव हुए ?

उत्तर:   लड़कियों को स्कूली शिक्षा को अनिवार्य बना दिया गया ,

शादी को स्वैच्छिक अनुबंध बना माना गया ,

नागरिक कानूनों के तहत महिलाओं का पंजीकरण कराया जाने लगा ,

तलाक को कानूनी मान्यता दिया गया ,

महिलाएं छोटे-मोटे व्यवसाय चला सकती

42.  फ्रांस की महिलाओं को मत देने का अधिकार कब मिला ?

उत्तर: 1946 में

43. दासों के लिए फ्रांस का कौन सा बन्दरगाह चर्चित था ?

उत्तर: नान्ते और बोरदे बंदरगाह

44.  फ़्रांसीसी उपनिवेशों से अंतिम रूप से दास –प्रथा का उन्मूलन कब हुआ ?

उत्तर: 1848 में

45. नेपोलियन बोनापार्ट कब खुद को फ्रांस का सम्राट घोषित  कर लिया ?

उत्तर: 1804 में

46. नेपोलियन ने क्या-क्या देनें थी ?

उत्तर:   निजी सम्पति की सुरक्षा के क़ानून बनाए ,

       दशमलव पद्वति पर आधारित नाप-तौल की एक समान प्रणाली चलाई ,

       नेपोलियन कोड लागू किया

47. नेपोलियन की हार किस युद्व में हुआ ?

उत्तर: वाटरलू के युद्व (1815 में )

48. भारत का कौन शासक था जो जैकोबिन क्लब का सदस्य बना था ?

उत्तर: टीपू सुल्तान

  

3 comments:

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Navoday Vidyalaya Class VI result 2024 out

NAVODAYA VIDYALAYA SELECTION TEST CLASS VI -2024 RESULT OUT Navodaya Vidyalaya Samiti Delhi published result of Jawahar Navodaya Vidyal...