Sunday, 4 April 2021

भारत: आकर और स्थिति : वस्तुनिष्ट नोट्स

 भारत : आकर और स्थिति 

Ncert Objective Notes class 9 social science geography chapter 1 india - size and location

भारतआकार और स्थिति

वस्तुनिष्ठ प्रश्न :

1. भारत किस गोलार्द्व में स्थित है ?

उत्तर: उत्तरी गोलार्द्व में

2. भारत का अक्षांशीय विस्तार क्या है ?

उत्तर: 8 ˚4’ उत्तर से 37 ˚ 6’ उत्तर अक्षांश

3. भारत का देशान्तरीय विस्तार क्या है ?

उत्तर: 68 ˚ 7’ पूर्व से 97 ˚ 25’ पूर्व देशांतर

4. कौन सा अक्षांश रेखा भारत को लगभग दो बराबर भागों में विभाजित करती है ?

उत्तर: कर्क रेखा- 23 ˚ 30’ ऊतर

5. बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप का नाम क्या है ?

उत्तर: अंडमान निकोबार

6. अरब सागर में स्थित द्वीप का नाम क्या है ?

उत्तर: लक्षद्वीप

7. भारतीय संघ का सबसे दक्षिणी बिंदु का नाम क्या है ?

उत्तर: कन्याकुमारी

नोट: भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिंदु, जो इंदिरा बिंदु कहा जाता था , सन 2004 में सुनामी लहरों के कारण समुद्व में जलमग्न हो गया |

8. भारत का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर: लगभग 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर

9. भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल कितना प्रतिशत है ?

उत्तर: 2.4 %

10. भारत की स्थल सीमा रेखा की लम्बाई कितनी है ?

उत्तर: 15,200 किलोमीटर

11. भारत की समुद्वी तट रेखा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप समूह के साथ लम्बाई कितनी है ?

उत्तर: 7516.6 किलोमीटर

12. गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में कितने घंटे का अंतर पाया जाता है ?

उत्तर: 2 घंटे

13. भारत का मानक  मान्योतर रेखा  कितने देशान्तर को माना गया है ?

उत्तर: 82 ˚30’ पूर्व जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गुजरती है

14. हिन्द महासागर  का नाम भारत के नाम पर क्यों पड़ा?

उत्तर: हिन्द महासागर में किसी भी देश की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है| भारत की इसी महत्वपूर्ण स्थिति के कारण इस महासागर का नाम इसके नाम पर रखा गया है |

नोट: सन 1869 में स्वेज नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच की दूरी 7000 किलोमीटर कम हो गई ?

15. क्षेत्रफल की दृष्टी से घटते क्रम में भारत से बड़े 6 अन्य देशों के नाम लिखे |

उत्तर:  1. रूस – 17.9 लाख किमी. ,

                2. कनाडा – 9.98 लाख किमी.

                3. सं.रा.अमेरिका – 9.62 लाख किमी.

                4. चीन – 9.59 लाख किमी.

                5. ब्राजील – 8.51 लाख किमी.

                6. आस्ट्रेलिया – 7.69 लाख किमी.

7. भारत – 3.28 लाख किमी.   

16. भारत की उत्तर-दक्षिण की लम्बाई कितनी है ?

उत्तर: 2933 किलीमीटर

17. भारत  की पूर्व से पश्चिम की लम्बाई कितनी है ?

उत्तर: 3214 किलोमीटर

18. भारत में कितने राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश है ?

उत्तर: 28 राज्य और 8 केन्द्रशासित प्रदेश

19. भारत की सीमाएं किनकिन देशों से मिलती है ?

उत्तर:          उत्तर पश्चिमपाकिस्तान और  अफगानिस्तान के साथ

                उत्तर- चीन (तिब्बत ), नेपाल और भूटान

                पूरबम्यांनमार और बंगलादेश  

नोट : सन 1947 से पूर्व भारत में दो प्रकार के राज्य थे , प्रांत और रियासत | वायसराय द्वारा नियुक्त अंग्रेज अधिकारी प्रान्तों पर शासन करते थे और रियासतों का शासन स्थानीय शासकों द्वारा पैतृकता के आधार पर अंगरेजी शासकों की प्रभुसत्ता नामकर स्वायत्तता से किया जाता था |

20. भारत के दक्षिण में स्थित देश का नाम बताएं |

उत्तर: श्रीलंका और मालदीव

21. भारत और श्रीलंका के बीच कौन सी समुद्री रास्ता/जलसन्धि है ?

उत्तर: पाक जलसन्धि और मन्नार की खाड़ी

22. भारत  की चौहद्दी बताएं |

उत्तर:      1. उत्तर: नेपाल , चीन (तिब्बत ) , भूटान और हिमालय पर्वत

                2. दक्षिण : श्रीलंका और हिंदमहासागर

                3. पूरब : बांग्लादेश, म्यांनमार और बंगाल की खाड़ी

                4. पश्चिम : पाकिस्तान , अफगानिस्तान और अरब सागर  

23. भारत का सबसे पूर्वी देशान्तार कितना है ?

उत्तर: 97 ˚ 25 ‘ पू.

24. भारत का दक्षिणी भाग कितने अक्षांश पर स्थित है ?

उत्तर: 8 ˚ 4’ उत्तर

25. उत्तराखंड , उत्तर प्रदेश , बिहार , पश्चिम बंगाल और सिक्कीम की सीमाएं किस देश को छूती है ?

उत्तर: चीन

26. ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते है तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएंगें ?

उत्तर: लक्षद्वीप

 


 


                                                Source :google


No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...