Sunday 21 March 2021

पर्सनालिटी कैसे बनाये ?

How to make a Personality?

व्यक्तित्व कैसे बनाये ?


पर्सनालिटी कैसे बनाये : इस दुनिया में हर व्यक्ति की पहचान उसकी पर्सनालिटी की वजह से ही होती है इसीलिए चाहे लड़का हो या लड़की हर व्यक्ति चाहता है की उसकी पर्सनालिटी अच्छी हो इसीलिए वह अपनी पर्सनालिटी बनाने के लिए कई उपाय करते है लेकिन इन उपायों को करने के बाद भी वह अपनी पर्सनालिटी नहीं बना पाते |

P    E    R    S    N    A    L    I    T    Y

लगातार चलते रहने का नाम ही जिन्दगी है और सभी के जीवन में अनेक उतार चढाव देखने को मिलते है अनेक प्रकार की परेशानिया सभी के जीवन में आती जाती रहती है और जो लोग खुद को इतना मजबूत बना लेते है की आने सभी परेशानीयों का मुकाबला डटकर कर पाते है वही लोग अपने जीवन में खुद को सफल बना पाते है.

व्यक्तित्व 

अब प्रश्न यह उठता है की सुखदुःख तो हर किसी के जीवन में आना स्वाभाविक है और इसे किसी कीमत पर टाला नही जा सकता है तो क्या इन दुखो का सामना तो डटकर किया ही जा सकता है और किसी भी दुःख का सामना करने के लिए खुद को हमे इतना मजबूत बनाना होगा की चाहे हमारे ऊपर कैसी भी बाधा क्यू न आये उसका हम सभी डटकर मुकाबला कर सके ऐसा तभी हो सकता है जब हम खुद मानसिक रूप से शशक्त और आत्मविश्वास से भरे पड़े हो


और खुद को रातोरात कोई भी इतना मानसिक रूप से मजबूत नही बना सकता है यह एक हमारे जीवन में चलने वाली एक लम्बी प्रक्रिया है जिससे हमारा मस्तिष्क विभिन्न परिस्थितियों से गुजरते हुए इतना शक्तिशाली हो जाता है की जब कोई भी बाधा हमारे जीवन में आता है तो हम बिना घबराए उसका डटकर मुकाबला कर सकते है,


और ऐसा यह तभी होता है जब हम अपने जीवन में आत्मविश्वास से भरे होते है क्यूकी अगर थोडा सा भी हमारे अंदर नकारात्मकता का भाव आया तो निश्चित ही हम हर चीज में फायदे और नुकसान को सोचना शुरू कर देते है और जब लोग फायदे और नुकसान का आकलन करते है तो इस परिस्थिति में कोई भी ऐसा ठोस निर्णय नही ले पाते है यानी नकरात्मक होना भी कही न कही हमारे खुद के विकास में बहुत बड़ा बाधक है.



कैसे खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाए


हर इन्सान अपने जीवन में खुद को इतना काबिल बनाना चाहता है की दुनिया का हर सुख वैभव उसे नसीब हो और उसके जीवन में कभी भी किसी प्रकार का कोई दुःख नहीं हो, ऐसा होना तभी संभव है जब हम खुद पर इतना नियन्त्रण कर ले की चाहे हमारे जीवन में कितनी भी बाधा और परेशानी क्यू न आये लेकिन कभी खुद को विचलित न होने दे और इन चुनौतियों का सामना डटकर करे तो आईये जानते है कुछ ऐसी ही बाते जो हमे खुद के व्यक्तित्व के विकास में सहायक है.



खुद को पहचाने | Know Myself


कोई भी इन्सान विकास के किस हद तक जा सकता है उसे खुद नहीं पता होता है|  जरा आप ही सोचिये हम इंसानों के बीच के ही वो भी इन्सान रहे होंगे  जो बड़े बड़े विज्ञान की खोजो के चलते मंगल, चन्द्रमा जैसे अन्य ग्रहों पर भी जा चुके है जो की हम सभी सपने में भी ऐसा न सोचते होंगे | यही हम और उन इंसानों की सोच में फर्क है जो हमे उनसे अलग करती है|


अगर हमारे अंदर सोचने की ताकत है तो निश्चित ही उसे पूरा करने की शक्ति भी है |  बस जरूरत होती है तो सिर्फ इच्छाशक्ति की और बिना इच्छाशक्ति के इन्सान कुछ चाहकर भी कुछ कर नही सकता है|


फिर अब यह प्रश्न उठता है की जो लोग बड़े बड़े काम कर जाते है | लोग कहते है उनका Luck तेज होता है तो मान लीजिये अगर हमारा Luck अगर तेज नही है तो क्या हम सभी कोशिश करना भी छोड़ देंगे | नही न,  इसलिए किसी भी इन्सान को खुद के बारे में जानना बहुत जरुरी होता है और दुनिया में कोई भी इन्सान पूर्ण नही होता है | कोई न कोई कमी जरुर होती है लेकिन जो लोग अपने कमजोरियों पर विजय पा लेते है , फिर उन्हें आगे बढने से कोई भी नही रोक सकता है|


इसलिए अगर खुद को इतना सक्षम बनाना है की जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का सामना कर सके तो पहले खुद का आकलन करना चाहिए की हमारी क्या कमजोरी है और हमारी क्या ताकत है फिर इन कमजोरियों को समझकर उन्हें दूर करने का प्रयास करे और फिर अपने Strengths Power से आगे बढ़े तो जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का सामना कर सकते है |


अपना ध्यान खुद रखना सीखे | Be Careful Himself


जीवन में लम्बी आयु का राज निरोगी होना होता है | यदि आप स्वस्थ, हस्टपुष्ट और रोगों से दूर है तो निश्चित ही लम्बी आयु वाले होंगे और लोग स्वस्थ्य होते है उनका मस्तिष्क भी अच्छे कामो में अच्छे से लगता है | यदि आप अपने जीवन में कुछ हासिल करना चाहते है तो सबसे पहले अपने जीवन से प्यार करना सीखे और खुद का खुद से ख्याल रखना बहुत जरुरी होता है क्योंकि  ये जीवन आपका है और अपने जीवन का ख्याल भी आपको ही रखना है|


आजकल तो लोगो के मुह से कही भी कहते हुए सुना जाता है की यार मुझे तो शराब की लत लग गयी है मै तो सिगरेट छोड़ना चाहता हु लेकिन छोड़ नही पाता हु|  यार मै रोज सुबह समय पर उठना चाहता हु लेकिन उठ नही पाता हु|  ऐसी तमाम बाते हम अपने आस पास के लोगो से सुनते है तो जरा गौर करिए जो लोग ऐसा कहते है,  वे क्या कभी अपनी इन बुरी आदतों से छुटकारा पाने के लिए कोशिश भी करते है शायद नही, क्योंकि  दुनिया में ऐसा कोई भी काम नही है जो इन्सान नही कर पाए| 



सही निर्णय लेना सीखे Take Right Decisions in Life


इसलिए अगर सचमुच हम अपने जीवन को सुंदर बनाना चाहते है तो सबसे पहले खुद का ख्याल खुद से रखना सीखना चाहिए और जो लोग सुबह सूर्योदय से पहले उठते है व्यायाम करते है एक निश्चित दिनचर्या बनाये हुए है जैसे  समय पर खाना, समय पर सोना और आवश्कता से अधिक नही सोना और समय से जग जाना नियमित बेसिस पर करते है , वे निश्चित ही अच्छे स्वास्थ्य के अधिकारी है|



खुद को बदले | Be Change Yourself


जीवन में अगर कुछ पाना है तो सबसे पहले हमे खुद की आदतों में सुधार लाना आवश्यक होता है | अक्सर हमें बताया जाता है की सुबह जल्दी उठकर प्रतिदिन व्यायाम और टहलना चाहिए जिससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है | ये तो सब जानते है लेकिन ऐसा बहुत ही कम लोग कर पाते है और यदि हमे भी खुद में इसके लिए तैयार करना है तो सबसे पहले जो चीज हमे करना है उसे हम अपने आदत में डाले|


मान लीजिये हम सभी यदि ये संकल्प लेते है की हमे रोज उगते हुए सूर्य को देखना है तो सबसे पहले इसके लिए रात में निश्चित समय पर सोने का कोशिश करेगे और यह भी कोशिश करेगे की किसी भी तरह हमे सूर्योदय के ठीक पहले कैसे भी उठ जाना है तो शुरू में दो चार दिन हमे लगता है की ये कठिन है लेकिन जब यही हमारी आदत बन जाएगी तो हम खुद स्वत से प्रतिदिन सूर्योदय के पहले उठ जायेगे,  क्योंकि  ऐसा तभी सम्भव हो सका क्योंकि  हम लोग वही करते है जो चीजे हमारी आदत में होती है |



मन और दिमाग पर नियन्त्रण रखे | Control to Mind & Thinking


वो कहते है न स्वच्छ दिमाग स्वच्छ मन का घर होता है | यदि आपके अंदर लगातार सिखने की क्षमता है तो निश्चित ही आप कभी भी अपने समय को युही व्यर्थ नही करना चाहेगे \ और जो व्यक्ति हमेसा कुछ नया सीखना चाहता है ,  उसके दिमाग की रचनात्मक प्रक्रिया हमेशा चलती रहती है और जो व्यक्ति अपने दिमाग से ज्यादा से ज्यादा काम लेता है उसी इन्सान की सोचने की क्षमता अनंत होती है और जो व्यक्ति सोच सकता है वो निश्चित कर भी सकता है |


इसलिए हमे अपने जीवन के अमूल्य पलो को ऐसे ही व्यर्थ न जाने दे और हमेसा कुछ नया करते रहना चाहिए जब भी मौका मिले लोगो के बारे में जाने, उनसे विचार विमर्श करे, लोगो से हम क्या सीख सकते है हमेसा खुद को उत्सुक बनाये और अपनी बातो को रखने के साथ साथ दुसरो की बातो पर भी विचार विमर्श करे | ऐसा करने से हमारे दिमाग की सोचने की क्षमता बढती जायेगी और लोगो से कब क्या बोलना है कैसे बात करना है | ये खुद स्वत: ही सीख भी जायेगे|



सकरात्मक बने | Be Positive


जीवन का सबसे बड़ा पहलु है सकरात्मक होना, यदि आपको कोई भी निर्णय लेने में उसके हमेसा पक्ष और सकरात्मक परिणाम के बारे में सोचते है तो निश्चित ही ऐसा सोचना अपने आप के लिए फायदेमंद है , क्योंकि  सफलता की शुरुआत तो हमे हमारे सोचने पर ही निर्भर होता है यदि हम किसी चीज की शुरू करने से पहले ही मन में नकरात्मक का भाव रखेगे तो निश्चित ही उसे पूरा करने में उतना दिलचस्पी नही होगा , इसलिए अगर हम किसी भी चीज को सकरात्मक रूप से देखेगे तो हमारे अंदर एक अलग तरह का जोश होंगा |



जीवन में अपना लक्ष्य बनाये | Aim Of Life


वो कहते है ना बिना लक्ष्य के कोई यात्रा भी पूरा नही होता है |  इसलिए  जीवनरूपी यात्रा में खुद का लक्ष्य होना बहुत जरुरी है | सबसे पहले खुद सोचे की हमारी  ताकत क्या  है और हमारी क्या कमजोरी है , और जो पक्ष आपका सबसे मजबूत हो उसी के हिसाब से अपने जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करे और जब कोई अपने लक्ष्य के हिसाब से काम करना शुरू करता है तो उसे पूरा करने में एक अलग तरह का जोश होता है |


 बिना किसी लक्ष्य के जीवन में बोरियत महसूस होने लगती है इसलिए जब जीवन में कोई भी अपना लक्ष्य जरुर बनाये और अगर लक्ष्य बड़ा हो तो इसे छोटे छोटे भागो में पूरा करने की कोशिश करे तो निश्चित ही लक्ष्य चाहे कितना बड़ा होगा एक दिन जरुर हासिल होंगा |


सोचने का नजरिया बदले | Change Thinking


जो इन्सान जितना अधिक चिन्तन करता है उसकी सोचने की ताकत और उसका नजरिया बदल जाता है फिर वो इन्सान चाहे कितनी भी विकट परिस्थिति में क्यू न हो | वह अपने दुःख की घडी में अपना खुद का ठोस निर्णय ले सकता है और अगर अपनी सोच में बदलाव लाना है तो पुस्तके सबसे बड़ी सहायक होती है | जो इन्सान जितना अधिक पुस्तको का अध्यन करता है उसके सोच में जरुर बदलाव देखने को मिलता है | इसलिए जब भी खाली वक़्त हो तो हमे अच्छी पुस्तको का अध्यन करना चाहिए क्योंकि  पुस्तके भी कही न कही हमे आगे बढने को प्रेरित करती है |



ईमानदार बने | Be Honesty


आजकल लोगो में एक दुसरो को दिखने की अजीब सा माहौल है | हर कोई चाहता है की सबलोग उसपर ध्यान दे लेकिन ऐसा करने के चक्कर में लोग वास्तविकता से दूर होते चले जा रहे है | इसलिए हम जो है वही सबके सामने वैसा ही बनकर पेश आये | झूठी  शान से कभी भी इन्सान का फायदा नही होता है | और जो लोग खुद के प्रति ईमानदार होते है वे यथार्थ को हमेशा  अपना सत्य मानते है और दिखावटीपन से हमेसा बचते है | इसलिए खुद के प्रति खुद को ईमानदार बनाये |



निर्णय लेना सीखे | Take Decision


जीवन में वही लोग आगे बढ पाते है जो खुद से कोई ठोस निर्णय ले पाते है | जो लोग दुसरो के भरोसे रहते है , वे कभी भी खुलकर अपने लिए कोई भी निर्णय नही ले पाते है | ऐसे लोग सिर्फ दुसरो के दिखाए रास्ते पर चल पाते है,  और अगर थोडा सा भी संकट की घड़ी आता है तो ऐसे लोग तुरंत विचलित हो जाते है | इसलिए जीवन में आगे बढना है तो हमे दुसरो से सलाह मशविरा तो जरुर करना चाहिए लेकिन अंतिम निर्णय खुद का होना चाहिए |  जो लोग खुद से निर्णय लेते है वही लोग सही गलत में फर्क कर सकते है |




स्रोत:quora.com

1 comment:

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Navoday Vidyalaya Class VI result 2024 out

NAVODAYA VIDYALAYA SELECTION TEST CLASS VI -2024 RESULT OUT Navodaya Vidyalaya Samiti Delhi published result of Jawahar Navodaya Vidyal...