Wednesday 13 May 2020

भारत : आकर और स्थिति वर्ग- 9

                        भारत - आकार और स्थिति         chapter-1

भारत विश्व के प्राचीनतम संस्कृतियों में से एक है  | पिछले 5 दशकों में भारत में सामाजिक आर्थिक रूप से बहुमुखी उन्नति की है | कृषि, उद्योग, तकनीकी और सर्वांगीण आर्थिक विकास में  अद्भुत प्रगति  हुई  है | भारत का विश्व इतिहास में भी महत्वपूर्ण योगदान है |


स्थिति
*  भारत एक विशाल देश है | यह उत्तरी गोलार्ध में स्थित है | 
*  इसका मुख्य भाग 8°4'  उत्तर से 37°6'  उत्तर तथा 68 °7'  पूर्व से 97° 25 ' पूर्वी देशांतर तक है | 
*  कर्क रेखा 23 °30' उत्तर में देश को लगभग 2 बराबर भागों में बांटती है |

*  मुख्य भूभाग के दक्षिण पूर्व में अंडमान और निकोबार दीप समूह बंगाल की खाड़ी में तथा दक्षिण-पश्चिम में लक्ष्य दीप समूह अरब सागर में स्थित है |

*  आकार की दृष्टि से भारत के भू भाग का कुल क्षेत्रफल लगभग 32 . 8 लाख वर्ग किलोमीटर है |
*  भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है | *  भारत विश्व में सातवां बड़ा देश है | 
*  भारत की स्थलीय सीमा रेखा लगभग 15,200 किलोमीटर और समुद्री तट रेखा अंडमान और निकोबार दीप समूह तथा लक्ष्य दीप समूह के साथ 7516.6 किलोमीटर |

* भारतीय संघ राज्य और सबसे दक्षिणी बिंदु जो इंदिरा बिंदु कहा जाता था सन 2004 में सुनामी लहरों के कारण समुद्र में जलमग्न हो गया

* भारत के उत्तर पश्चिम ,उत्तर तथा उत्तर पूर्वी सीमा पर नवीनतम वलित पर्वत है  | इसके दक्षिण का भूभाग उत्तर में चौड़ा  है और 22 °उत्तरी अक्षांश से हिंद महासागर की ओर संकरा हो जाता है | इसके पश्चिम में अरब सागर तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित है |
* गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में 2 घंटे का अंतर है तथा 82 . 30 डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है जो कि उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है |  जिससे  अक्षांश का प्रभाव दक्षिण से उत्तर की ओर दिन और रात की अवधि पर पड़ता है |

भारत तथा विश्व
*  भारतीय भूखंड एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है | * भारतीय भूभाग एशिया महाद्वीप का दक्षिणी विस्तार है|  हिंद महासागर जो कि पश्चिम में यूरोपीय देशों तथा पूर्वी एशियाई देशों को मिलता है  भारत को केंद्रीय स्थिति प्रदान करता है |
*   दक्षिण का पठार हिंद महासागर में शीर्षवत फैला  हुआ है और पश्चिम एशिया अफ्रीका और यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्वी एशिया के देशों से भी पूर्वी तट के माध्यम से निकटतम संबंध बनाए हुए हैं  | 
* हिंद महासागर में किसी भी देश की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है  |भारत की इसी महत्वपूर्ण स्थिति के कारण एक महासागर का नाम इसके नाम पर रखा गया है जिसे हिन्द महासागर कहते है |
* सन 1869 ई. में स्वेज नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच दूरी 7000 किलोमीटर कम हो गई है |
* भूमध्य रेखा के उत्तर में 23 1/2° अक्षांश को कर्क रेखा माना गया है जबकि दक्षिण में 23 1/2° अक्षांश को मकर रेखा माना गया है |
* शून्य अंश अक्षांश एवं शून्य देशांतर अटलांटिक महासागर में अवस्थित है
* भारत के सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा पॉइंट है यह निकोबार दीप समूह में स्थित है इससे पहले इसका नाम पिग मिलीयन पॉइंट था |
* भारत एवं चीन की सीमा को मैक मोहन रेखा कहते हैं  | यह रेखा 1914 ईस्वी में शिमला में निर्धारित की गई थी इसकी उत्तर पूर्वी सीमा की लंबाई लगभग 4224 किलोमीटर है |
* कोलाबा पॉइंट मुंबई में है , पॉइंट कॉलेज मेरे - तमिलनाडु में एवं प्वाइंट पेड्रो जाफना (श्रीलंका के उत्तर पूर्व) में है |
* भारत का उत्तर से दक्षिण में विस्तार 3214 किलोमीटर है पूर्व से पश्चिम में विस्तार 2933 किलोमीटर है |
* भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देश हैं - भारत,  पाकिस्तान, बांग्लादेश नेपाल , भूटान
* भारतीय राज्यों में गुजरात राज्य की तटरेखा सर्वाधिक है और उसके  बाद आंध्रप्रदेश की तटरेखा लंबी है |
* पाकिस्तान एवं भारत की सीमा को स्पर्श करने वाले भारतीय राज्य हैं जम्मू कश्मीर , लद्दाख ,पंजाब,  राजस्थान तथा गुजरात
* भारत एवं चीन की सीमा से सटे राज्य हैं-  लद्दाख , हिमाचल प्रदेश,        उत्तराखंड , सिक्कम तथा अरुणाचल प्रदेश
* म्यांमार  की सीमा को स्पर्श करने वाले भारतीय राज्य हैं - अरुणाचल प्रदेश , नागालैंड, मणिपुर तथा मिजोरम

* बांग्लादेश की सीमा से सटे भारतीय राज्य हैं - मिजोरम ,त्रिपुरा ,असम ,  मेघालय तथा पश्चिम बंगाल
* पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में नागालैंड ,मणिपुर ,अरुणाचल प्रदेश एवं सिक्किम की सीमाएं बांग्लादेश से नहीं मिलती है |
* तीन अर्द्ध चंद्राकार समुद्र तट कन्याकुमारी में मिलती है |
* दो अक्षांशों की मध्य की दूरी 111 किलोमीटर होती है |
* भारत  का पश्चिम- मध्य और पूर्वी एशिया तथा दक्षिण एशिया की पड़ोसी देशों के साथ एक अद्भुत संपर्क रहा है | 
*  उपनिषदों के विचार,  रामायण तथा पंचतंत्र की कहानियां , भारतीय अंक एवं दशमलव प्रणाली आदि संसार के विभिन्न भागों तक पहुंच सके | 
 *  मसाले , मलमल आदि कपड़े तथा व्यापार की अन्य सामान भारत की विभिन्न चीजों को ले जाए जाते थे | 
*  इसके विपरीत यूनानी स्थापना कला तथा पश्चिमी एशिया की वस्तु कला की प्रतीक मीनारों का प्रभाव हमारे देश के विभिन्न भागों में देखा गया |
*  भारत में 28  राज्य और 8 केंद्र शासित क्षेत्र हैं  |
भारत की भूमि की सीमाएं उत्तर पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ उत्तर में चीन तिब्बत नेपाल और भूटान के साथ तथा पूर्व में म्यान्मार  बांग्लादेश के साथ है दक्षिण में समुद्र पार हमारे पड़ोसी  दीप समूह राष्ट्र श्रीलंका और मालदीप है  | 
*  भारत और श्रीलंका के बीच में छोटा समुद्री मार्ग पाक जल संधि तथा मन्नार की खाड़ी है  |

*  मालदीप , लक्षद्वीप समूह के दक्षिण में स्थित है |
* सन 1947 से पूर्व भारत में दो प्रकार की राज्य थे प्रांत और रियासत वायसराय द्वारा नियुक्त अंग्रेज अधिकारी प्रांतों पर शासन करते थे और रियासतों का शासन स्थानीय शासकों द्वारा पैतृकता के  आधार पर अंग्रेजी शासकों का प्रभुसत्ता मानकर स्वायत्तता से किया जाता था
* सन 1869 में स्वेज नहर के खुलने से भारत और यूरोप की बीच की दूरी 7000 किलोमीटर कम हो गई
* सन 1947 से पूर्व भारत में दो प्रकार के राज्य थे -  प्रांत और रियासत
* भारत और श्रीलंका के बीच में छोटा सा समुद्री रास्ता पाक जल संधि तथा मन्नार की खाड़ी है
* भारत के भूभाग का कितना क्षेत्रफल है-32.8 लाख वर्ग किलोमीटर
* क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है- 7वाँ
* उन देशों का नाम बताओ जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं- रूस , कनाडा अमेरिका ,चीन,  ब्राज़ील,  ऑस्ट्रेलिया |



No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Navoday Vidyalaya Class VI result 2024 out

NAVODAYA VIDYALAYA SELECTION TEST CLASS VI -2024 RESULT OUT Navodaya Vidyalaya Samiti Delhi published result of Jawahar Navodaya Vidyal...