Friday, 22 May 2020

भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -5

भारत और महामंदी :
                               1929-1930 ई० के महामंदी से भारतवर्ष भी अछूता नही रहा और भारतीय अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित किया |
*1928-1934 के बीच देश का आयात -निर्यात घटकर लगभग आधे रह गए |
* 1928-1934 के बीच भारत में गेहूं की कीमत 50% तक गिर गयी |
* पटसन की कीमत 60% से भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गयी |
* भारतीय काश्तकार जो वैश्विक बाजार के लिए अनाजों का उत्पादन करते थे , मूल्य में कमी होने के कारण आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी |
* सरकार को लगान चुकाने में असमर्थ थे |
* किसान कर्ज और गरीबी में जीवन बिताने को मजबूर हो गए |
* किसानों को कर्ज चुकाने और घर-बार चलाने के लिए अपनी जमीन महाजनों के पास गिरवी रखनी पडी , उनके आभूषण बिक गए |
* अर्थशास्त्री कीन्स का मानना था की भारतीय सोने के निर्यात से वैश्विक अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में महत्वूर्ण योगदान था |
* शहरी क्षेत्रों में रहनेवाले सम्पन्न वर्ग , जमींदार, मध्यम वर्ग , वेतन भोगी कर्मचारी वर्गों का आय के साधन निश्चित होने से मंदी का प्रभाव कम पडा |
* राष्ट्रवादी नेताओं के दबाव में सरकार ने घरेलू उद्योगों को संरक्षण देने से निवेश बढ़ा जिसका लाभ शहरी लोगों को मिला |

विश्व अर्थव्यवस्था का पुनर्निमार्ण : युद्वोतर काल
                                  प्रथम विश्व युद्व समाप्त होने के 20 वर्ष बाद ही दूसरा विश्व युद्व आरम्भ हुआ |   यह युद्व 1939-1945 ई० के मध्य हुआ |
* विश्व दो गुटों में विभाजित हो गया  प्रथम गुट ( मित्र राष्ट्र )- ब्रिटेन , फ़्रांस , सोवियत रूस और अमेरिका
दूसरा गुट ( धुरी राष्ट्र ) - जर्मनी , इटली , जापान |

द्वितीय विश्व युद्व का  प्रभाव :
* यह युद्व जमीन , हवा , जल  में असंख्य मोर्चे पर लड़ा गया |
* इस जंग में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से करीब 6 करोड़ लोग मारे गए , करोड़ों घायल हुए |
* एशिया और यूरोप के बड़े -बड़े शहर तबाह हो गए
* इस युद्व के बाद विश्व में दो शक्तिशाली देशों का उदय हुआ - अमेरिका और सोवियत रूस |

भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -1
भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -2
भूमंडलीकृत विश्व का बनना (class-10, chapter-4) भाग 3
भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -4
भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -6
भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -5
भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -7
भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -8


No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...