Saturday, 23 May 2020

मौर्य वंश : अशोक का धम्म(भाग- 5)

                       अशोक का धम्म
*  अपनी प्रजा के नैतिक उत्थान के लिए अशोक ने जिन आचारों की संहिता प्रस्तुत की उसे उसके अभिलेखों में "धम्म" कहा गया है ।
*  "धम्म" संस्कृत के "धर्म" का ही प्राकृत रूपांतर है ।
*  दूसरे स्तम्भ लेख में अशोक स्वयं प्रश्न करता है -        "  कियं चु धम्मे ?" ( धम्म क्या है ?)
*  "कियं चु धम्मे ?" अशोक  अपने प्रश्न का उत्तर दूसरे और सातवें स्तम्भ लेखों में देता है - " अपासिनवे बहु-कयाने दया दाने सचे सोचये माददे साधवे च "
अर्थात
अल्प पाप है , अत्याधिक कल्याण है, दया है , दान है , सत्यवादिता है , पवित्रता है, मृदुता है , साधुता है ।
*  उपर्युक्त गुणों को व्यवहार में लाने के लिए निम्न बाते आवश्यक बताई गई है , जो इस प्रकार है ।
1. प्राणियों की हत्या न करना।
2. माता-पिता की सेवा करना।
3. वृद्वों की सेवा करना ।
4. गुरुजनों का सम्मान करना ।
5. मित्रों , परिचितों, ब्राह्मणों तथा श्रमणों के साथ अच्छा व्यवहार करना ।
6. दासों एवं नौकरों के साथ अच्छा व्यवहार करना।
7. अल्प व्यय ।
8. अल्प संचय ।
अशोक ने दुर्गुण भी बताए है ।
1. प्रचण्डता
2. निष्ठुरता
3. क्रोध
4. घमण्ड
5. ईर्ष्या
नोट : सम्राट अशोक ने " धम्म" की जो परिभाषा दी है वह " राहुलोवाद सुत्त " से ली गई है ।
                    धम्म का स्वरूप
विद्वानों ने धम्म को भिन्न भिन्न रूप में व्याख्या की है ।
फ्लीट  ने सम्राट अशोक का " राजधर्म " मानते है ।
राधाकुमुद मुखर्जी ने धम्म को " सभी धर्मों की साझी सम्पति " बताया है ।
रामशंकर त्रिपाठी "अशोक के धम्म के तत्व विश्वजनीन है " मानते है ।
रोमिला थापर  का मानना है " धम्म " सम्राट अशोक का अपना अविष्कार था  ।
        परन्तु  सम्राट अशोक अपनी प्रजा को भौतिक और नैतिक कल्याण चाहता था इस उद्वेश्य से " धम्म नीति " का विधान किया ।
                         धम्म प्रचार के उपाय
गिरनार से प्राप्त तृतीय अभिलेख की द्वितीय और तृतीय पंक्ति में सम्राट अशोक ने धम्म प्रचार हेतु उपायों को इस प्रकार लिखा है - " मेरे सम्पूर्ण राज्य में युक्त, रज्जुक, एवं प्रादेशिक प्रत्येक पांचवे वर्ष यात्रा पर निकलें और धम्म का प्रचार करें और अन्य राज्य सम्बन्धी कार्य करे "
*  अशोक ने राज्याभिषेक के 14वें वर्ष   " धर्म महामात्रों " की नियुक्ति की ।
*   अशोक ने " धम्म " प्रचार हेतु भारत के विभिन्न भागों में धम्म की शिक्षाओं को शिलालेखों पर उत्कीर्ण कराया ।
* सम्राट अशोक के शासनकाल में ही 250 ई0 पू0 तृतीय बौद्व संगीति का आयोजन "पाटलीपुत्रा" में मोगलीपुत्तीसस" की अध्यक्षता में  हुआ था ।
*  सम्राट अशोक ने भारतवर्ष के साथ -साथ विदेशों में भी धम्म प्रचासर हेतु दूत भेजे । बौद्व ग्रन्थ "महावंश"  में  इनके नाम है -
1.  काश्मीर और गांधार - मज्झन्तिक
2.  हिमालय देश - मज्झिम
3.  वनवासी(उत्तरी कन्न्ड़)- रक्षित
4.  यवन देश - महारक्षित
5. अपरान्तक - धर्मरक्षित
6.  महाराष्ट्र -  महाधर्मरक्षित
7.  महिष्मण्डल ( मैसूर) - महादेव
8. श्रीलंका - महेंद्र एवं संघमित्रा
                  बौद्व धर्म को एशियाई धर्म बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका थी ।
मौर्य वंश-322 BC-185 BC
मौर्य वंश : शासन प्रबन्ध ( भाग -3)
मौर्य वंश : शासन प्रबन्ध ( भाग -2)
मौर्य वंश : शासन प्रबन्ध ( भाग -1)
मौर्य वंश : अशोक का धम्म(भाग- 5)
मौर्य वंश : अशोक (भाग -4)
मौर्य वंश : अशोक (भाग -3)
मौर्य वंश : सम्राट अशोक ( भाग-2)

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...