Saturday, 23 May 2020

मौर्य वंश : शासन प्रबन्ध ( भाग -3)

मौर्यकालीन सामाजिक व्यवस्था:
मेगास्थनीज ने भारतीय समाज मे सात वर्गों का उल्लेख किया है - दार्शनिक , कृषक , योद्वा, पशुपालक , कारीगर , निरीक्षक, मंत्री
*  कोई भी व्यक्ति न तो अपनी जाति के बाहर विवाह कर सकता था और न उससे भिन्न पेशा ही अपना सकता था । परन्तु दार्शनिक अपवाद थे ।
*  कृषक , कारीगर  तथा व्यापारी सैनिक कर्तव्यों से मुक्त रहते थे ।
*  अर्थशास्त्र से पता चलता है कि समाज में दासों की स्थिति संतोषजनक थी ।
*  समाज में शूद्रों की स्थिति दयनीय थी ।
* लड़को एवं लड़कियों की वयस्यक आयु क्रमशः 16 और 12 वर्ष थी ।
*  समाज में अन्तर्जातीय विवाह का भी प्रचलन था ।
*  मनोविनोद के साधन - रथदौड़, घुड़दौड़, सांड़दौड, मदारी, गायक , नर्तक , आदि
मौर्यकालीन अर्थव्यवस्था:
कृषि :
*  कृषि प्रधान जीविका एवं अर्थव्यवस्था के साधन थे ।
*   प्रतिवर्ष दो फसले उगाई जा सकती थी।
* कृषि कार्य हेतु फाल, कुल्हाड़ी, हँसिये का प्रयोग होता था ।
*  गेहूँ, जौ , चना , ईख , तिल, सरसों , मसूर , आदि प्रमुख फसल थी ।
* सिंचाई का उत्तम प्रबन्ध था ।
*  पशुओं में बैल , गाय, बकरी, भेड़, गधे , भैंस, सुअर , कुत्ता आदि पाले जाते थे ।
व्यापार:
*  आंतरिक एवं बाह्य व्यापार प्रचलित थे ।
*  भारत का बाह्य व्यापार सीरिया, मिस्र , तथा अन्य पश्चिमी दर्शन से होता था ।
*  बाह्य व्यापार पश्चिम में " भृगकच्छ" तथा पूर्वी भारत में " ताम्रलिप्ति" के बन्दरगाहों से होता था ।
*  " बारबैरिकम" बन्दरगाह सिंधु के मुहाने पर स्थित था ।
*  " नवाध्यक्ष" नामक  पदाधिकारी व्यापारिक जहाजों का नियंत्रण करता था ।
*  आंतरिक व्यापार सड़क और नदी मार्ग से होता था ।
*  चम्पा, पाटलीपुत्रा, वैशाली, राजगृह, गया , काशी , प्रयाग , कौशाम्बी, कान्यकुब्ज, हस्तिनापुर, तक्षशिला प्रमुख नगर थे ।
*  " पण्याध्यक्ष" बिक्री की वस्तुओं का निरीक्षण करता।
उधोग-धंधे :
*  कपड़ा उद्योग प्रमुख उद्योग था ।
*  अर्थशास्त्र में " दुकूल " ( स्वेत तथा चिकना वस्त्र ) और " क्षौम"( रेशमी वस्त्र ) का उल्लेख है ।
*  मथुरा , कलिंग , बंग , वत्स वस्त्र उद्योग  के प्रमुख केंद्र थे ।
*  इसके अलावा बढ़ईगीरी, चर्म उद्योग , धातु उद्योग  भी प्रचलित थे ।
* उद्योग-धंधों की संस्थाओं को "श्रेणी" कहा जाता था ।
सिक्के :
*  स्वर्ण सिक्कों को "निष्क" , चांदी के सिक्के को " कार्षापण" या "धारण" ,  तांबे के सिक्के को " माषक" , तथा छोटे- छोटे तांबे के सिक्के को " काकणि"  कहा जाता था ।

*  अर्थशास्त्र में टकसाल का भी उल्लेख है जिसका अधीक्षक "लक्षणाध्यक्ष" होता था ।
* मुद्राओं का परीक्षण करने वाला  अधिकारी " रूपदर्शक" कहा जाता था ।
* मौर्य शासन का वित्तिय वर्ष "अषाढ़(जूलाई)" माह से प्रारम्भ होता था ।
*  अर्थशास्त्र के अनुसार ब्याज दर 15% वार्षिक होती थी ।
धार्मिक व्यवस्था :
* मौर्य काल में ब्राह्मण धर्म ,  आजीवक सम्प्रदाय, जैन धर्म और बौद्व धर्म प्रचलित था ।
*  पशु बलि की प्रथा थी जिसे अशोक ने बंद करने के लिए आदेश जारी किया था जिसका उल्लेख उसके  प्रथम शिलालेख से होती है ।
बौद्व धर्म का राजकीय संरक्षण प्राप्त था ।
*  अशोक ने 84 हजार स्तूपों का निर्माण कराया था ।
भाषा तथा साहित्य :
* मौर्य काल में साधारण जनता की भाषा  "पाली" थी ।
*  सम्राट अशोक ने अपने  अभिलेख "प्राकृत" भाषा में उत्कीर्ण करवाये  तथा इसे राजभाषा बनवाया ।
*  अशोक के अभिलेखों में दो प्रकार की लिपियों का प्रयोग मिलता है - " खरोष्ठी" लिपि दाई से बाई ओर लिखी जाती थी जबकि दूसरी लिपि " ब्राह्मी " थी जो बाईं से दाईं ओर लिखी जाती थी ।
प्रमुख साहित्य कृति '-
चाणक्य- अर्थशास्त्र
मोगलीपुत्तीसस- कथावत्थु
भद्रबाहु- कल्पसूत्र
मेगास्थनीज- इंडिका
स्थापत्य कला :
मथुरा जिले के परखम गांव से प्राप्त यक्ष मूर्ति 'मणिभद्र" एवं पटना के दीदारगंज से प्राप्त " चवरधारिणी " की यक्ष प्रतिमा महत्वपूर्ण है ।
* अशोक द्वारा स्थापित  स्तम्भ अभिलेख  महत्वपूर्ण है ।

* अशोक द्वारा बनवाये गए 84000 स्तूपों में सांची का स्तूप प्रमुख है ।

*  बिहार के गया के बराबरी पहाड़ी को काटकर गुफा विहार का निर्माण भी  अद्वीतीय है ।


No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...