Friday, 1 May 2020

मौर्य वंश : शासन प्रबन्ध ( भाग -1)

मौर्य शासन व्यवस्था चार भागों में बांटा जा सकता है ।
1. केंद्रीय शासन
2. प्रांतीय शासन
3. नगर शासन
4. ग्राम शासन
                           केंद्रीय शासन
सम्राट: सम्राट सत्ता का केंद्र था । वह  सबसे बड़ा सेनापति, प्रधान न्यायाधीश, कानूनों का निर्माता, तथा धर्मप्रवर्तक था।  कौटिल्य ने राज्य के सात अंग - सम्राट, अमात्य, जनपद, दूर्ग , कोष , सेना और मित्र बताए है ।
*   मंत्रीपरिषद : इसमें 12 से 20 तक मंत्री होते थे । प्रत्येक मंत्री को 12000 पन वार्षिक वेतन मिलता था ।
केंद्रीय अधिकारी तन्त्र : शासन की सुविधा हेतु केंद्रीय शासन अनेक विभागों में बंटा था । प्रत्येक विभाग को  "तीर्थ " कहा जाता था । प्रत्येक तीर्थ (विभाग)  का अध्यक्ष अमात्य कहलाता था । अर्थशास्त्र में कुल 18 तीर्थों का उल्लेख है । जो इस प्रकार है -
1. मंत्री व पुरोहित
2. समाहर्ता- राजस्व विभाग
3. सन्निधाता- राजकीय कोष संरक्षक
4. सेनापति- युद्व विभाग का मंत्री
5. युवराज- राजा का उत्तराधिकारी
6. प्रदेष्टा -न्यायाधीश (फौजदारी)
7. नायक - सेना का मुख्य संचालक
8. करमांटिक - उद्योगों का प्रभारी
9. व्यावहरिक- न्यायधीश( दीवानी)
10. मंत्रीपरिषदाध्यक्ष- मंत्रीपरिषद का अध्यक्ष
11. दण्डपाल - पुलिस मंत्री
12. अंतपाल - सीमा मंत्री
13. दुर्गपाल-  देश के भीतर दुर्गों का प्रबन्धक
14. नागरक- नगर का प्रमुख अधिकारी
15. प्रशस्ता - राजकीय आज्ञाओं का प्रभारी
16. दौवारिक - राजमहलों का निरीक्षक
17. आंतवर्षिक - सम्राट के अंगरक्षक प्रभारी
18. आटविक - वन विभाग अधिकारी
* केंद्रीय प्रशासन में प्रत्येक विभाग का अधीक्षक होता था। चाणक्य ने 32 विभागों का उल्लेख किया है ।
1. पण्याध्यक्ष- वाणिज्य का अध्यक्ष
2. गणिकाध्यक्ष- वेश्याओं का निरीक्षक
3. सीताध्यक्ष - कृषि विभाग का अध्यक्ष
4. आकराध्यक्ष- खानों का अध्यक्ष
5. कृपयाध्यक्ष - वन सम्पदा अध्यक्ष
6. शुल्कअध्यक्ष - व्यापारिक करों का संग्राहक
7. पौतवाध्यक्ष - तौल एवं माप प्रभारी
8. सूत्राध्यक्ष - वस्त्र उधोग प्रधान
9. लोहाध्यक्ष - धातु विभाग अध्यक्ष
10. नवाध्यक्ष - जहाजरानी प्रधान         इत्यादि
      इन अध्यक्षों को 1000 पण वार्षिक वेतन मिलता था ।
प्रांतीय शासन :
अशोक के अभिलेख में 5 प्रांतो का उल्लेख मिलता है ।
1. उदीच्य ( उत्तरापथ) - तक्षशिला (राजधानी)
2. अवन्ति - उज्जैन ( राजधानी )
3. कलिंग - तोसली (राजधानी)
4. दक्षिणापथ- सुवर्णगिरि (राजधानी)
5. प्राच्य - पाटलीपुत्रा ( राजधानी )
प्रांतों के राज्यपाल प्रायः कुमार कहलाते थे
*   अर्थशास्त्र के अनुसार राज्यपाल को 12000 पण वार्षिक वेतन मिलता था ।
* प्रांत मण्डल में विभक्त थे जिसका प्रधान "प्रदेष्टा " नामक व्यक्ति होता था ।
* मण्डल जिलों में विभक्त था जिसे " विषय" कहा जाता था और उसके प्रधान "विषयपति " ।
*  विषय  के नीचे "स्थानीय"  होता था जिसमें 800 ग्राम थे। इसके नीचे " द्रोणमुख" जिसमें 400 ग्राम शामिल था। इसके नीचे "खार्वटिक" था जिसमें 200 ग्राम अर्थात 20 संग्रहन होते थे । प्रत्येक संग्रहन में  10 ग्राम शामिल थे ।
संग्रहन का प्रधान " गोप " कहा जाता था ।
मेगास्थनीज जिले के अधिकारियों को।       " एग्रोनोमोई" कहता है ।
नगर प्रशासन :
मेगास्थनीज के अनुसार नगर का शासन 30 सदस्यों की एक परिषद थी जो 6 समितियों में विभक्त था ।प्रत्येक  समिति में 5-5 सदस्य होते थे ।
1. शिल्पकला समिति
2. वैदेशिक समिति
3. जनगणना समिति
4. वाणिज्य व्यवसाय समिति
5. वस्तु निरीक्षक समिति
6. कर समिति
मेगास्थनीज  " नगर " के पदाधिकारियों को " एस्टिनोमोई " कहता है ।
ग्राम शासन :
*  ग्राम प्रशासन की सबसे  छोटी इकाई  थी और ग्राम का अध्यक्ष  "ग्रामीक " / ग्रामिणी " कहलाता था ।
मौर्य वंश-322 BC-185 BC
मौर्य वंश : शासन प्रबन्ध ( भाग -3)
मौर्य वंश : शासन प्रबन्ध ( भाग -2)
मौर्य वंश : शासन प्रबन्ध ( भाग -1)
मौर्य वंश : अशोक का धम्म(भाग- 5)
मौर्य वंश : अशोक (भाग -4)
मौर्य वंश : अशोक (भाग -3)
मौर्य वंश : सम्राट अशोक ( भाग-2)

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...