Monday, 27 April 2020

भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -4

प्रथम विश्व युद्व के बाद आर्थिक अर्थव्यवस्था ( युद्वोत्तर सुधार )

* इस युद्व में ब्रिटेन की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गयी | भारतीय बाजार में ब्रिटेन का एकाधिकार समाप्त हो गया |
* युद्व के दौरान उत्पादन और रोजगार में वृद्वि हुई परन्तु युद्व के खत्म होने वाले के बाद उत्पादन गिर गया और  बेकारी बढ़ गयी |
1921 में हर पांच में से एक ब्रिटिश मजदूर के पास काम नही था |

* युद्व के लम्बा खीचने से कृषि उत्पाद (गेंहू ) का केंद्र पूर्वी यूरोप से हटकर  कनाडा , अमेरिका और आस्ट्रेलिया  हो गया |
* युद्व के समाप्ति उपरांत पूर्वी यूरोप में   पुन: गेंहू का उत्पादन बढ़ गया , परिणामत: गेहूं का मूल्य गिर गया और किसान कर्जदार बन गए |

प्रथम विश्व युद्व के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था :( बड़े पैमाने पर उत्पादन और उपभोग )
*  प्रथम विश्व युद्व से सबसे अधिक अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लाभ हुआ |
* 1920 के दशक की अमेरीकी अर्थव्यवस्था की एक बड़ी खासियत थी - वृहत उत्पादन |यूरोपीय देशों को कर्ज देने से अमेरीकी अथव्यवस्था में उत्पादन बढाने के लिए नई तकनीको का प्रयोग होने लगा |
*  वृहत उत्पादन की नीति कार निर्माता हेनरी फोर्ड ने अपनाया |
* हेनरी फोर्ड ने शिकागो के बुचडखाने की असेम्बली लाइन तकनीक को   उन्होंने " डेट्रायट" स्थित कारखाने में प्रयोग किया |
* असेम्बली लाइन से हर तीन मिनट में एक तैयार मोटरकार का निर्माण होने लगा |
* इस पद्वती से बनी कार का नाम "टी - माडल" था |

वृहत उत्पादन व्यवस्था से लाभ :   
* इंजीनियरिंग आधारित चीजों के लागत और कीमत में कमी आई |
* मजदूरों के वेतन बढने से उनकी आर्थिक  स्थति में सुधार हुआ |
* साधारण वर्ग में उपभोक्ता वस्तुओं की मांग बढने लगी |
* रेडियों , ग्रामोफोन प्लेयर्स , रेफ्रीजरेटर , वाशिंग मशीन आदि का उत्पादन होने लगा |
* 1919 में अमेरीका में कार उत्पादन 20 लाख से  बढकर 1929 में  50 लाख तक हो गयी |
* उत्पादकों ने अपना सामान बेचने के लिए " हायर -परचेज " (क़िस्त)  की व्यवस्था की
* 1920 के दशक में अमेरिका में भवन निर्माण और उपभोक्ता सामानों के उत्पादन से पूंजी निवेश हुआ |
* अमेरका के आयात और पूंजी निर्यात से यूरोप के अनेक राष्ट आर्थिक संकट से निकलने में सफल रही |

आर्थिक  महामंदी :(1929)
                     1929-1930 के दौरान  औद्योगिक उत्पादन की तुलना में कृषि उत्पादों की की कीमतों में आशातीत गिरावट लम्बे समय तक रहने से विश्व आर्थिक महामंदी के गिरफ्त में फंस गया |
आर्थिक महामंदी के कारण :
*  कृषि क्षेत्र में अति उत्पादन की समस्या |
*  कृषि उत्पाद के कीमतों में गिरावट
* किसानों ने अपनी आय का स्तर बनाये रखने के लिए और अधिक माल पैदा की जिससे कीमत और कम हो गयी |
* खरीदारों के अभाव में अनाजे सड़ने लगी |
*  न्यूयार्क स्टाक एक्सचेंज में शेयरों में  भारी गिरावट आयी |
*  1920 के दशक में यूरोपीय देश अमेरका से कर्ज लेकर अर्थव्यवस्था को खड़ा किया |परन्तु लोगों की क्रय शक्ति घटने से अमेरीकी उद्यमियों  को झटका लगा |

आर्थिक महामंदी का प्रभाव :
* अमेरकी बैंक कर्ज न लौटने से दीवालिया  हो गयी |
*  गरीबी और बेरोजगारी  बढ़ गयी |
* ब्रिटिश मुद्रा (पाउंड) के मूल्य में गिरावट आयी |
*  किस्सनों के आमदनी गिर जाने के कारण बैंको को कर्ज नही लौटा पाए , परिणामत:  उनकी चल अचल सम्पति  नीलाम क्र दी गयी |
*  जर्मनी की मुद्रा का अवमूल्यन हो गया , बेरोजगारी बढ़ गयी जिसका लाभ हिटलर ने उठाया  |
* ब्रिटेन  भी महामंदी का शिकार हुआ , उसने बाजार संरक्षणवाद की नीति अपनाई जिससे विश्व बाजार काफी प्रभावित हुआ |

भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -1
भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -2
भूमंडलीकृत विश्व का बनना (class-10, chapter-4) भाग 3
भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -4
भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -6
भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -5
भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -7
भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -8

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...