Monday, 27 April 2020

वर्ग -12 पाठ -2 ,राजा , किसान और नगर ( भाग -2)


प्रारम्भिक राज्य :
सोलह महाजनपद :


* छठी शताब्दी ई० पू० भारतवर्ष में एक नये परिवर्तन काल माना जाता है |

       - महाजनपदों का उदय

  - लोहे के बढ़ते प्रयोग

  - आहत सिक्कों का प्रयोग

* जैन धर्म और बौद्व धर्म एवं अन्य दार्शनिक विचारधाराओं का विकास:
    
      - जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर
     
      - बौद्व धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्व

* बौद्वग्रन्थ अंगुत्तर निकाय और जैनग्रन्थ  भगवतीसूत्र नामक ग्रंथों में सोलह महाजनपदों का उल्लेख मिलता है |

क्र सं
महाजनपद
राजधानी
आधुनिक स्थान
1
मगध
राजगृह / पाटलीपुत्र
गया , पटना
2
अंग
चम्पा
मुगेंर ,भागलपुर
3
काशी
वाराणसी
वाराणसी का क्षेत्र
4
वज्जी
वैशाली
मुजफ्फरपुर के आसपास का क्षेत्र
5
कोसल
श्रावस्ती
अयोध्या का क्षेत्र
6
अवन्ती
उज्जैन
मालवा का क्षेत्र
7
मल्ल
कुशीनगर
गोरखपुर
8
पंचाल
अहिच्छत्र / काम्पिल्य
बरेली का आसपास का क्षेत्र
9
चेदी
शक्तिमती
बुन्देलखण्ड
10
कुरु
इन्द्रप्रस्थ
दिल्ली , हरियाणा का क्षेत्र
11
वत्स
कौशम्बी
इलाहाबाद के आसपास का क्षेत्र
12
गंधार
तक्षशिला
पेशावर (पाकिस्तान )
13
मत्स्य
विराटनगर
जयपुर का क्षेत्र
14
कम्बोज
हाटक
राजोरी और हजारा (उत्तर प्रदेश
15
शूरसेन
मथुरा
मथुरा के आसपास का क्षेत्र
16
अश्मक
पोतन
गोदावरी नदी का क्षेत्र

* प्रत्येक महाजनपदों की राजधानियां प्राय: किले से घिरे होती थी|

* जनपद : जनपद का अर्थ ऐसा भूखंड है जहां कोई जन (लोग, कुल या जनजाति) अपना पाँव रखता है अथवा बस जाता है|

* महाजनपदों के शासक राजा होते थे परन्तु कुछ महाजनपद जैसे मल्ल, वज्जी गणराज्य थे जहां गण/संघ शासन करते थे|

* गण/संघ : कई लोगो के समूह के द्वारा शासन, इस समूह का प्रत्येक व्यक्ति राजा कहलाता था|

* भगवान महावर  वज्जी संघ से और भगवान "बुद्व" लिच्छवी  गणराज्य से सम्बन्धित थे |

* शासन व्यवस्था को चलने के लिए आर्थिक कर लिए जाते थे | ये कर अनाज के रूप में होता था |

* क्षत्रिय वर्ग शासक एवं सैनिक के रूप में कार्य करते और व्यापारी , शिल्पकार  और कृषक से कर एवं भेंट लिया जाता था |

* समूहशासन (ओलिगार्की): जहां सत्ता पुरुषों के एक समूह के हाथ में होती है |

* 600 ई० पू० से 600 ई० तक कई धार्मिक एवं धर्मेत्तर ग्रन्थों की रचना भी हुई |  

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

JNV Class VI and Class IX result Out

  NAVODAYA VIDYALAYA SELECTION TEST CLASS VI, IX and XI -2025 RESULT OUT Navodaya Vidyalaya Samiti Delhi published result of Jawahar Navoday...