Friday, 10 April 2020

ईंट, मनके तथा अस्थियाँ (हड़प्पा सभ्यता) : वर्ग-12 पाठ-1(भाग-1)

ईंट, मनके तथा अस्थियाँ (हड़प्पा सभ्यता)
परिचय :
* पुरातत्व क्या है ?
* सिन्धु नदी घाटी सभ्यता को  हड़प्पा सभ्यता क्यों कहा जाता है |
* हड़प्पा संस्कृति क्या है ?,
* हड़प्पा  सभ्यता की राजनैतिक ,आर्थिक,  समाजिक और धार्मिक व्यवस्था कैसी थी ?
हड़प्पा सभ्यता 
पुरातत्व : पुरातत्व वह विज्ञान है जिसके माध्यम से पृथ्वी के गर्भ में छिपी हुई सामग्रियों की खुदाई कर अतीत के लोगों के भौतिक जीवन का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है ।
संस्कृति:  पुरातत्व संस्कृति शब्द का प्रयोग पूरा- वस्तुओं के ऐसे समूह के लिए करते हैं जो एक विशिष्ट शैली के होते हैं और सामान्यतया एक साथ , एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र तथा कालखंड से संबद्ध पाए जाते हैं ।
          हड़प्पा संस्कृति के संदर्भ में इन पूरा- वस्तुओं के मुहरे, मनके,  बाट , पत्थर के फलक और पकी हुई ईट सम्मिलित है ।  यह वस्तुएं अफगानिस्तान , जम्मू , बलूचिस्तान तथा गुजरात जैसे क्षेत्रों से मिली है ।
हड़प्पा संस्कृति : इस सभ्यता का नामकरण हड़प्पा नामक का स्थान , जहां यह संस्कृति पहली बार खोजी गई थी , के नाम पर किया गया है ।  इसका काल निर्धारण 2600 और 1900  ईसा पूर्व  के बीच  किया गया है । इस सभ्यता के पहले और बाद में भी संस्कृतियां अस्तित्व में थी जिन्हें क्रमशः  आरंभिक तथा परवर्ती हड़प्पा कहा जाता है ।
समय निर्धारण से सम्बद्ध शब्द :
BC : Before Christ (ईसा के जन्म के पूर्व का काल)
AD : Anno Domini(ईसा के जन्म के बाद का काल)
BCE: Before Common Era
CE: Common Era
BP : Before Present ( वर्तमान से पहले )
आरंभिक तथा विकसित हड़प्पा संस्कृति :  सिंध और चोलिस्तान में बस्तियों की संख्या : -
                                   सिंध        चोलिस्तान
बस्तियों की कुल संख्या  106          239
आरम्भिक हड़प्पा स्थल   52             37
विकसित हड़प्पा स्थल    65            136
नए स्थलों पर विकसित - 43           132  
            (हड़प्पा स्थल )    
त्याग दिए गए आरम्भिक  29            33
               (हड़पा स्थल)   

*  सिंधु घाटी सभ्यता से पहले भी कई संस्कृतियां अस्तित्व में थी जिसका प्रभाव विशिष्ट मृदभांड , कृषिपशुपालन तथा कुछ शिल्पकारी के साक्ष्य  से पता चलता है ।
हड़प्पा सभ्यता में निवासी पेड़ पौधों से प्राप्त उत्पाद और जानवरों , जिसमें मछली शामिल है , से भोजन प्राप्त करते थे ।
*   उत्खनन में गेहूं , दालसफेद चना और तिल मिले हैं ।
*  जानवरों की हड्डियों में भेड़ , बकरी और सुअर की हड्डियां शामिल है । यह सभी पालतू जानवर थे।
*   मोहरों पर किए गए रेखांकन तथा मृण्यमूर्तियों से यह इंगित होता है कि खेत जोतने के लिए बैल का प्रयोग होता था  ।
चोलिस्तान के स्थलों और बनवाली( हरियाणा से मिट्टी से बने हल मिले हैं  ।
कालीबंगा (राजस्थान ) से जूते हुए खेत का साथ मिला है ।
*    फसलों में कटाई हेतु धातु के औजार का प्रयोग करते थे  ।

अफगानिस्तान में शोर्टघुई  से नहर के प्रमाण मिले हैं ।
धोलावीरा( गुजरात)  से जलाशयों का प्रयोग कृषि के लिए जल संचयन हेतु किया जाता था ।

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...