Sunday, 12 April 2020

इतिहास:वर्ग-12 पाठ-1(भाग-3)

हड़प्पा सभ्यता के राजनीतिक संगठन :
हड़प्पा सभ्यता नगरीय सभ्यता थी।
*  हड़प्पा सभ्यता की शासन व्यवस्था के बारे में साक्ष्यों के अभाव में कोई विशेष जानकारी नहीं मिलती ।                  
*  उत्खनन के परिणाम स्वरूप जो साक्ष्य उपलब्ध हैं उनसे इस सभ्यता के राजनीतिक स्वरूप का अनुमान भर लगाया जा सकता है ।
मोहनजोदड़ो एवं हड़प्पा में प्राप्त दुर्गों से प्रतीत होता है कि यहां का शासन सुदृढ़ दुर्गों द्वारा होता था ।
*  ऐसा अनुमान है कि उनका एक राजा होता था जो सम्भवतः पुरोहित होता था ।
*  जनता से कर के रूप में अनाज लिया जाता था ।
*  हड़प्पा और मोहनजोदड़ो क्रमशः उत्तरी और दक्षिणी भारत का शासन केंद्र थे । इसीलिए स्टूअर्ट पिग्गट महोदय ने हड़प्पा और मोहनजोदड़ो को सिंधु घाटी नदी सभ्यता की जुड़वां राजधानी बतलाया है ।
*  कुछ विद्वानों के अनुसार हड़प्पा सभ्यता का शासन व्यापारी वर्ग के हाथ में था ।
हड़प्पा सभ्यता के सामाजिक जीवन :
* हड़प्पा सभ्यता में परिवार ही सामाजिक इकाई थी।
*  समाज मातृसत्तात्मक था ।
*  हड़प्पा सभ्यता के लोग शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के भोजन करते थे ।
*  खुदाई से प्राप्त सुइयों के अवशेष से पता चलता है कि वे लोग सिले वस्त्र पहनते थे ।
*  स्त्रियां जूड़ा बांधती थी, पुरूष लम्बे लम्बे बाल तथा दाढ़ी-मूंछ रखते थे ।
*  हड़प्पा वासी आभूषण के शौकीन थे ।- कण्ठहार, कर्णफूल, हंसुली, भुजबंध , अंगूठी, करधनी आदि
चन्हूदड़ों से लिपिस्टिक के अस्तित्व मिले है ।
*  आभूषण बहुमूल्य पत्थरों, हाथी दांत , हड्डी, एवं शंख के बने होते थे ।
मिट्टी एवं धातुओं से निर्मित बर्तनों का प्रयोग करते थे ।
* आमोद प्रमोद के साधन उपलब्ध थे । पासा , नृत्य, शिकार करना आदि ।
हड़प्पा सभ्यता की धार्मिक जीवन :
*  हड़प्पा सभ्यता के  उत्खनन स्वरूप प्राप्त अवशेषो के आधार पर धार्मिक स्वरूप का अनुमान लगा सकते है ।
*   हड़प्पा सभ्यता से कोई मन्दिर और ना ही ऐसा कोई भवन मिला है जिसे मन्दिर की संज्ञा दी जा सके ।
*  मोहनजोदड़ो और हड़प्पा से प्राप्त मृण्मूतियों  को पुरातत्वविदों द्वारा मातृदेवी की मूर्तियां मानते है ।अर्थात मातृदेवी की पूजा होती होगी।
*  एक मूर्ति में स्त्री के गर्भ से एक पौधा निकलता हुआ दिखाया गया है जो सम्भवतः धरती देवी की मूर्ति है ।
मोहनजोदड़ो से एक मुद्रा प्राप्त हुई है जिसमें तीन मुख्य वाला एक पुरूष योग मुद्रा में बैठा है । इसके तीन सिंग है । इसके बाएं ओर एक गैंडा और भैंसा है , दायीं ओर एक हाथी और व्याघ्र , इसके सम्मुख हिरन है । इसकी तुलना पशुपति से की गई है ।
*  हड़प्पा सभ्यता में बहुसंख्या में लिंग-योनि की प्राप्ति हुई है जो लिंग पूजा के संकेत है ।
कूबड़ वाला बैल विशेष पूजनीय था ।
नाग पूजा के संकेत मिले है ।
*  बड़ी संख्या में ताबीज़ मिले है । लगता है  तन्त्र-मन्त्र में लोगों का विश्वास था ।
मोहनजोदड़ो में स्वास्तिक पर्याप्त संख्या में मिले है , जो सूर्य पूजा का संकेत है ।
कालीबंगा और लोथल से ईंटों की बनी वेदी मिली है जो अग्नि पूजा का साक्ष्य है ।
* कालीबंगा से हवन कुंड मिले है जो यज्ञ का साक्ष्य है ।
*  हड़प्पा सभ्यता के लोग तीन तरीकों से मृतकों का दाह संस्कार करए थे ।
1. पूर्ण समाधिकरण- शव को भूमि के नीचे गाढ़ दिया जाता था ।
2. आंशिक समाधिकरण:- इसमें पशु पक्षियों के खाने के बाद बचे शेष को गाढ़ दिया जाता ।
3. दाह कर्म- इसमें शव जला दिया जाता एवं उसकी भस्म को गाढ़ दिया जाता था ।

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...