Sunday, 3 July 2022

मुस्लिम लीग

 मुस्लिम लीग 



* अंग्रेजों ने फुट डालो और शासन करो की नीति के तहत उच्चवर्गीय मुसलमानों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से पृथक एक राजनीतिक संगठन स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया ।

* अक्टूबर 1906 में शिमला में तत्कालीन वायसराय लार्ड मिंटो से मुसलमानों का एक प्रतिनिधिमंडल आगा खां के नेतृत्व में मिला ।

* प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के प्रति वफादारी प्रस्तुत करते हुए मुसलमानों के लिए विशिष्ट स्थिति प्रदान करने का आग्रह किया । 

* वायसराय मिंटो आश्वासन प्राप्त करने के पश्चात पूर्वी बंगाल में मुसलमानों द्वारा बंगाल विभाजन के समर्थन में सभाओं का आयोजन किया गया। 

* इसी क्रम में 30 दिसम्बर 1906 को आगे खां, ढाका के नबाब नवाब सलीममुल्लाह तथा मोहसिन-उल-मुल्क के नेतृत्व में मुस्लिम लीग की स्थापना हुई। स्लीमुल्लाह को इसका संस्थापक माना जाता है जबकि आगा खां को मुस्लिम लीग का प्रथम अध्यक्ष बनाया गया ।


मुस्लिम लीग की स्थापना के तीन उद्वेश्य :-

1. मुसलमानों में ब्रिटिश सरकार के प्रति निष्ठा बढाना ।

2. मुसलमानों के राजनीतिक अधिकारों की रक्षा करते हुए इसका विस्तार करना 

3. मुसलामानों में अन्य सम्प्रदायों के प्रति उत्पन्न होने वाली असिष्णुता व कटुता की भावना के प्रसार को रोकना 



* 1908 के अमृतसर अधिवेशन में मुस्लिम लीग ने पृथक निर्वाचक मण्डल की मांग की, जिसे 1909 के मार्ले-मिंटो सुधार अधिनियम में मान लिया गया । 

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...