Monday 13 September 2021

JPSC Previous Questions Paper (Jharkhand Special)

झारखंड लोक सेवा आयोग
संयुक्त सिविल सेवा (प्रा.) परीक्षा में पूछे गए प्रश्न (झारखंड स्पेशल )




1. ‘अष्टाध्यायी ‘ किसके द्वारा लिखी गई है ?                      jpsc-2010

क. वेदव्यास

ख. पाणिनी

ग. शुकदेव

घ. वाल्मीकि

उत्तर: ख.
 

2. निम्नलिखित चार वेदों में से किस एक में जादुई और वाशीकरण का वर्णन है ?          jpsc-2010

क. ऋग्वेद

ख. सामवेद

ग. यर्जुवेद

घ. अथर्ववेद

उत्तर: घ.
 

3. ‘ अनेकान्तवाद ‘ निम्नलिखित में से किसका क्रोड़ सिद्वांत एवं दर्शन है ?         jpsc-2010

क. बौद्व मत

ख. जैन मत

ग. सिक्ख मत

घ. वैष्णव मत

उत्तर: ख.
 

4. किस शासक को ग्रांड ट्रक रोड के निर्माण का श्रेय दिया जाता है ?          jpsc-2010

क. बाबर

ख. कृष्णदेव राय

ग. जहांगीर

घ. शेरशाह सूरी

उत्तर: घ.
 

5. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही कालानुक्रम है ?              jpsc-2010

क. शंकराचार्य – रामानुज – चैतन्य

ख. रामानुज – शंकराचार्य – चैतन्य

ग. रामानुज – चैतन्य – शंकराचार्य

घ. शंकराचार्य – चैतन्य – रामानुज

उत्तर: क.
 

6. महमूद गजनी के साथ भारत आने वाला मुस्लिम विद्वान था ? jpsc-2010

क. इब्नबतूता

ख. अलबरूनी

ग. अमीर खुसरो

घ. फरिश्ता

उत्तर: ख.
 

7. निम्नलिखित युग्मों में से गलत युग्म को पहचानिए              jpsc-2010

क. चिश्ती – दिल्ली और दोआब

ख. सुहरावर्दी – सिंध

ग. औलिया – मध्यप्रदेश

घ. फिरदौसी – बिहार

उत्तर: ग. (सही औलिया – दिल्ली )
 

8. ब्रिटिश द्वारा निम्नलिखित में रैयतवाडी प्रथा लागू की गई थी ?

क. बंगाल प्रान्त

ख. मद्रास प्रांत

ग. बंबई प्रान्त

घ. बंबई और मद्रास प्रांत

उत्तर: घ.
 

9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये             jpsc-2010

1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कलकता में हुआ था |

2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन दादाभाई नौरोजी की अध्यक्षता में हुआ |

3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग, दोनों ने लखनऊ में 1916 ई, में अधिवेशन किये तथा लखनऊ समझौता संपन्न किये |

उपरोक्त कथनों में कौन-सा सही है ?

क. 1 और 2

ख. केवल 2

ग. केवल 3

घ. 2 और 3

उत्तर: घ.
 

10. मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड अधिनियम की रिपोर्ट ...?              jpsc-2010

क. भारतीय परिषद अधिनियम, 1909 का आधार बनी

ख. भारत सरकार अधिनियम , 1919 का आधार बनी

ग. भारत सरकार अधिनियम, 1935 का आधार बनी

घ. भारतीय स्वतन्त्रता अधिनियम , 1947 का आधार बनी

उत्तर: ख.
 

11. संथाल विद्रोह का नेतृत्व किसने किया ? jpsc-2010

क. जयपाल सिंह

ख. मास्टर तारा सिंह

ग. शिबू सोरेन

घ. सिद्वू और कान्हू

उत्तर: घ.


12. निम्नलिखित स्थानों में से कहां महात्मा गांधी ने भारत में सर्वप्रथम सत्याग्रह प्रारम्भ किया ?         jpsc-2010

क. अहमदाबाद

ख. बारडोली

ग. चम्पारण

घ. खेड़ा

उत्तर: ग.
 

13. संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय इसलिए किया गया क्योंकि          jpsc-2010

क. यह एक शुभ दिन था

ख. इस तिथि को 1942 ई. में भारत छोड़ों आन्दोलन प्रारम्भ किया गया था

ग. कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 ई. में स्वतन्त्रता दिवस के रूप में मनाया था

घ. उपरोक्त में से कोई नही

उत्तर: ग.
 

14. इन्डियन स्टैंडर्ड टाइम और ग्रीनविच मीन टाइम में कितने समय का अंतर होता है ?      jpsc-2010

क. 5 घंटे 10 मिनट

ख. 5 घंटे 20 मिनट

ग. 5 घंटे 30 मिनट

घ. 5 घंटे 40 मिनट

उत्तर: ग.
 

15. इनमें से किस राज्य में सबसे अधिक अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या है ? jpsc-2010

क. अरुणाचल प्रदेश

ख. सिक्किम

ग. मध्यप्रदेश

घ. झारखंड

उतर: ग.
 

16. इनमें से किस शहर को ‘ दक्षिण भारत का मैनचेस्टर ‘ कहा जाता है ?          jpsc-2010

क. कोयमबटूर

ख. चेन्नई

ग. बंगलूरु

घ. मदुरई

उत्तर: क.
 

17. भारत के किस राज्य में सबसे बड़ा ‘ थोरियम ‘ का भंडार है ?         jpsc-2010

क. केरल

ख. कर्नाटक

ग. आंधप्रदेश

घ. असोम

उत्तर: क.
 

18. कौन सा वार्षिक मेला ऊंट के व्यापार के लिए प्रसिद्व है ?         jpsc-2010

क. पुष्कर मेला

ख. कुम्भ मेला

ग. सोनपुर मेला

घ. सूरजकुंड मेला

उत्तर: क.
 

19. ग्रेट हिमालय की ऊँचाई क्या है ?

क. 8850 मीटर

ख. 8815 मीटर

ग. 8890 मीटर

घ. 8800 मीटर

ऊतर: क.
 

20. निम्नलिखित केन्द्रशासित प्रदेशों में से औंज जनजाति के लोग किस्में रहते है ?

क. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ख. दादरा एवं नगर हवेली

ग. लक्षद्वीप

घ. दमन और दीप

उत्तर: क.
 

21. सूची- (I) (खनिज ) को सूची – (II) के साथ सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए |                                                 jpsc-2010

सूची - I            सूची- II

a. कोयला      1. गिरिडीह

b. तांबा          2. जयकोंडम

c. मैंगनीज      3. अलवर

d. भूरा कोयला (लिग्नाईट )     4. धारवाड़

कूट

            A     b      c     d

क.      1      4      3     2

ख.      2      3      4      1

ग.      1      3      4      2

घ. 2 4 3 1

उत्तर: ग.
 

22. झारखंड में कितने जिले है ?                                  jpsc-2010

क. 18

ख. 20

ग. 24

घ. 26

उत्तर: ग.



23. ‘झारखंड का शिमला’ किसे कहा जाता है ?                         jpsc-2010

क. हजारीबाग

ख. नेतरहाट

ग. बोकारो

घ. रांची

उत्तर: घ.
 

24. झारखंड राज्य के लोगो (Logo) में कितने ‘J ‘ का उपयोग किया गया है ?                  jpsc-2010

क. 3

ख. 4

ग. 5

घ. 6

उत्तर: ख.
 

25. झारखंड क्षेत्र स्वायत परिषद का गठन कब हुआ ?                      jpsc-2010

क. 8 अगस्त, 1993

ख. 8 अगस्त, 1994

ग. 9 अगस्त, 1995

घ. 8 अगस्त, 1996

उत्तर: ग.
 

26. झारखंड किस गोलार्द्व में स्थित है ?                         jpsc-2010

क. पूर्व

ख. पश्चिम

ग. उत्तर

घ. दक्षिण

उत्तर: ग.



27. विली-विली है ?                                 jpsc-2010

क. मानसूनी हवा

ख. आस्ट्रेलिया में चलने वाला उष्ण कटिबंधीय चक्रवात

ग. जनजाति

घ. ठंढी धारा

उत्तर: ख.
 

28. झारखंड में कुल 30 आदिवासी समुदाय है, इनमें से अधिकाँश जनजातियों का स्रोत है ?         jpsc-2013

क. प्रोटो आस्ट्रेलायड

ख. आस्ट्रिक

ग. नीग्रो

घ. मंगोलायड

उत्तर: क.
 

29. देवघर स्थित शिव मंदिर का निर्माण किस शासक द्वारा करवाया गया ?              jpsc-2013

क. राजा फनीमुकुट राय

ख. पूरनमल

ग. शिव बालक

घ. रुद्रप्रताप

उत्तर: ख.
 

30. महाभारत में झारखंड किस नाम से जाना जाता था ?                      jpsc-2013

क. नाग देश

ख. गन्धर्व देश

ग. पुंडरिक देश

घ. पुंडू

उत्तर: ग.
 

31. किस जनजाति काकेवल एकमात्र अस्तित्व झारखंड में है ?                  jpsc-2013

क. मुंडा

ख. खरिया

ग. हो

घ. बितजिला

उत्तर: क.
 

32. झारखंड के वर्तमान राज्यपाल है ?

क. रमेश बैस

ख. फागु चौहान

ग. जगदीश मुखी

घ. आरिफ मुहम्मद खान

उत्तर: क.
 

33. संख्या की दृष्टी से झारखंड की सबसे बड़ी जनजाति है ?                     jpsc-2013

क. हो

ख. मुंडा

ग. संथाल

घ. उरांव


उत्तर: ग.
 

34. संख्या की दृष्टी से झारखंड की दूसरे सबसे बड़ी जनजाति है ?                      jpsc-2003

क. हो

ख. मुंडा

ग. संथाल

घ. उरांव

उत्तर: घ.
 

35. झारखंड निवासी ललित मोहन राय का नाम किस क्षेत्र से जुडा है ? jpsc- 2003

क. संगीत

ख. खेलकूद

ग. चित्रकारी

घ. अभिनय

उत्तर: क.

36. झारखंड की कितने प्रतिशत आबादी कृषि कार्यों में लगी है ?                     jpsc-2003

क. 70.63 %

ख. 76.26%

ग. 90.82%

घ. 92.42%

उत्तर: क.
 

37. संथाल परगना में लगने वाले दुमका का हिजला मेला किस नदी के तट पर आयोजित किया जाता है ?

क. स्वर्ण रेखा                                      jpsc-2003

ख. बारकर

ग. मयूराक्षी

घ. फल्गू

उत्तर: ग.
 

38. झारखंड का राजकीय फूल कौन –सा है ?                                      jpsc-2003

क. गुलाब

ख. कमल

ग. पलाश

घ. गेंदा

उत्तर: ग.
 

39. निम्नलिखित में से कौन सही मेल नहीं है ?                                 jpsc- 2003

क. महुआटाई अभ्यारण्य – पलामू

ख. तोपचांची अभ्यारण्य – धनबाद

ग. उडवा पक्षी विहार - कोडरमा

घ. लामालांग अभ्यारण्य – चतरा

उत्तर: ग.
 

40. पारडा नृत्य है ?                                             jpsc- 2003

क. लोकगीत

ख. चित्रकला

ग. संगीत

घ. नृत्य
 

उत्तर: घ.
 

41. ‘ आदिवासी’ नामक पत्रिका का प्रकाशन कहां से शुरू हुआ ?

क. रांची

ख. हजारीबाग

ग. धनबाद

घ. जमशेदपुर

उत्तर: क.



42. मुण्डा जनजाति के पर्व ‘ सरहुल’का अन्य नाम है ?

क. करम

ख. दसाई

ग. बा-परब

घ. बतूली

उत्तर: ग.
 

43. सलीमा टेटे और निक्की प्रधान किस खेल से सम्बन्धित है ?

क. तीरंदाजी

ख. हांकी

ग. खो-खो

घ. फ़ुटबाल

उत्तर: ख.


44. निम्नलिखित में कौन झारखंड से पारा-ओलम्पिक 2021 टोक्यो में शामिल होने वाले खिलाड़ी है ?

क. सलीमा टेटे

ख. निक्की प्रधान

ग. दीपिका कुमारी

घ. अजय राज
 

उत्तर: घ.
 

45. बिरसा मुंडा के गुरु का क्या नाम था ?

क. आनंद पांडा

ख. गोविन्द योगी

ग. यादव प्रकाश

घ. रामानन्द

उत्तर: क.
 

46. किसने घोषणा कि ‘ दिकुओं से अब हमारी लड़ाई होगी और उनके खून से जमीन इस तरह लाल होगी जैसे लाल झंडा’ ?

क. सिद्वू

ख. भगीरथ मांझी

ग. जतरा भगत

घ. बिरसा मुंडा

उत्तर: घ.


47. बिरसा आन्दोलन का मुख्य केंद्र स्थित था ?

क. खूंटी

ख. नगर उंटारी

ग. चाईबासा

घ. पोरहात

उत्तर: क.
 

48. किस जेल में बिरसा मुंडा की मृत्यु हैजे से हुई ?

क. रांची जेल

ख. हजारीबाग जेल

ग. भागलपुर जेल

घ. बांकीपुर जेल

उत्तर: क.
 

49. टाना भगत आन्दोलन की शुरुआत कब हुई थी ?

क. 1944

ख. 1914

ग. 1934

घ. 1924

उत्तर: ख.

 

50. निम्नलिखित में कौन सर्वाधिक दूध देने वाली बकरी है ?                                      jpsc-2008

क. पश्मीना

ख. जमूनापारी

ग. मेरीनो

घ. थारपारकर

उत्तर: ख.

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Navoday Vidyalaya Class VI result 2024 out

NAVODAYA VIDYALAYA SELECTION TEST CLASS VI -2024 RESULT OUT Navodaya Vidyalaya Samiti Delhi published result of Jawahar Navodaya Vidyal...