Thursday 19 August 2021

संसाधन और विकास : Geography Class 10- NCERT MCQ

संसाधन और विकास :Resource and Development 

Multiple Choice Questions


Link: Social Science Class 10 Solutions and notes with MCQ


वहुवैक्ल्पीय  प्रश्न:

1. संसाधन विकास का क्या अर्थ है ?

क. संसाधनों को उपयोग योग्य बनाना

ख. संसाधनों को राष्ट्रीय सत्र का बनाना

ग. संसाधनों के लिए योजना बनाना

घ. उपर्युक्त सभी

उत्तर: क.


2. संसाधन नियोजन का क्या अर्थ है?

क. संसाधनों को विकसित करना

ख. संसाधनों को उपयोग योग्य बनाना

ग. संसाधनों का योजनाबद्व तरीके से उपयोग करना

घ. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: ग.


3. संसाधनों के संरक्षण से क्या अभिप्राय है ?

क. संसाधनों को उपयोग योग्य बनाना

ख. संसाधनों को योजनाबद्व तरीके से उपयोग करना

ग. मानव द्वारा संसाधनों के प्रबन्धन को संसाधन संरक्षण कहते है

घ. संसाधनों को राष्ट्रीय सत्र का बनाना

उत्तर: ग .


4. मृदा अपरदन क्या है ?

क. मृदा को उपजाऊ बनाना

ख. मृदा का जमाव करना

ग. मृदा को नदी में बहाकर  ले जाना

घ. मृदा के कटाव और उसके भाव की प्रक्रिया को मृदा अपरदन कहते है ?

उत्तर: घ.


5. संसाधनों का नियोजन क्यों आवश्यक है ?

क. संसाधन सीमित मात्रा में होते है

ख. संसाधनों का वितरण आसमान है

ग. आने वाली पीढ़ियों को कठिनाई का सामना न करना पड़े

घ. उपर्युक्त सभी

उत्तर: घ.


6.पर्वतीय भागों में भूमिरक्षण को नियंत्रित करने वाले किसी एक उपाय को स्पष्ट कीजिये |

क. सीढीनुमा खेत बनाकर

ख. सड़क को निर्मित करके

ग. राष्ट्रीय पार्क बनाकर

घ. उपर्युक्त में से कोई भी नहीं

उत्तर: क


7. बांगर और खादर मिट्टी में एक अंतर बताइए |

क. काली मिट्टी को बांगर और पीली मिट्टी को खादर मिट्टी कहा जाता है

ख. प्राचीन जलोढ़ मिट्टी को बांगर और नवीन जलोढ़ मिट्टी को खादर कहा जाता है

ग. बांगर दलदल मिट्टी और खादर शुष्क मिट्टी होती है

घ. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: ख.


8. भू-क्षरण  किसे कहते है ?

क. भूमि के उपयोग को

ख. भूमि का अनुपजाऊ होना

ग. भूमि का कटाव होना

घ. उपर्युक्त सभी

उत्तर: ख.


9. नवीकरणीय संसाधन शब्द की व्याख्या कीजिये |

क. जिन संसाधनों को भविष्य के लिए रखा जाता है

ख. जिन संसाधनों का उपयोग बार-बार किया जा सकता है

ग. जिन संसाधनों को संचित किया जाता है

घ. जिन संसाधनों का पहले उपयोग हो चुका है

उत्तर: ख.


10. तीन राज्यों के नाम बताइए, जहां काली मृदा पाई जाती है | इस पर मुख्य रूप से कौन –सी फसल उगाई जाती है ?

क. बिहार, बंगाल, असम / इस पर चावल की खेती की जाती है

ख. छतीसगढ़, झारखंड, ओड़िसा/ इस पर ज्वार की खेती की जाती है

ग. महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात / इस पर कपास की खेती की जाती है

घ. असम, मेघालय, सिक्किम/ इस पर गन्ना की खेती की जाती है

उत्तर: ग.


11. पूर्वी तट के नदी डेल्टाओं पर किस प्रकार की मृदा पाई जाती है ?

क. जलोढ़ मृदा

ख. काली मृदा

ग. लेतराईट मृदा

घ. लाल व् पीली मृदा

उत्तर: क


12. नदियों द्वारा लाए अवसादों से या मलबों से किस तरह के मृदा का निर्माण होता है ?

क. काली मृदा

ख. जलोढ़ मृदा

ग. लेटराईट मृदा

घ. पर्वतीय मृदा

त्तर: ख


13. जलवायु और जनक्  शैलों, ज्वालामुखी  के उदगार से तथा महीन कणों या मृत्तिका से जिस मृदा का निर्माण होता है , उसे कहते है ?

क. जलोढ़ मृदा

ख. काली मृदा

ग. लेटराइट मृदा

घ. लाल व् पीली मृदा

उत्तर: ख.


14. भू-क्षरण के लिए उत्तरदायी किसी एक मानवीय कारण की व्याख्या कीजिये |

क. एक ही भूमि पर कई-कई फसलों को उगाना

ख. अधिक वर्षा का होना

ग. मरुस्थलीय भागों में मृदा धुल के रूप में उड़ना

घ. उपर्युक्त सभी

उत्तर: क.


15. प्राकृतिक संसाधनॉ का संरक्षण करना हमारे लिए क्यों जरुरी है ?

क. बनने में ज्यादा समय लगता है

ख. ये सीमित मात्रा में है

ग. आने वाली पीढ़ियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़ें

घ. उपर्युक्त सभी

उत्तर: घ.



16. मरुस्थलीय मृदा में जल अंत:स्यन्दन अवरूध क्यों होता है ?

क. रेट अधिक होने के कारण

ख. लवणता अधिक होने के कारण

ग. परतों में चूने के कंकर की सतह के कारण

घ. उपर्युक्त सभी

उत्तर: ग.


17. उत्पति के आधार पर संसाधन का चयन करें

क जैव और अजीव संसाधन

ख. नवीकरणीय योग्य संसाधन और अनवीकरणीय योग्य संसाधन

ग. व्यक्तिगत और सामुदायिक  संसाधन

घ. संभावी और विकसित संसाधन

उत्तर: क.


18. निम्नलिखित में से कौन नवीकरणीय संसाधन का उदाहरण है ?

क. पेट्रोल

ख. कोयला

ग. धातु

घ. पवन

त्तर: घ.


19. निम्नलिखित में कौन अनवीकरणीय ऊर्जा संसाधन का उदाहरण है |

क. कोयला

ख. पवन ऊर्जा

ग. जल संसाधन

घ. वनस्पति

उत्तर: क.


20. सततपोषणीय विकास से क्या तात्पर्य है ?

क. संसाधनों का अंधाधुंध उपयोग

ख. संसाधनों का उपयोग नहीं करना

ग. पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना तथा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास करना   

घ. उपर्युक्त में कोई नहीं

उत्तर: ग.


21. निम्नलिखित में कौन सा कथन सही है ?

क. भारत की कुल भूमि का 30% पहाड़ों के रूप में है।

ख. भारत की कुल भूमि का 43% मैदान के रूप में है।

ग. भारत की कुल भूमि का 27% पठारों के रूप में है।

घ. उपर्युक्त सभी

उत्तर: घ.


22. निम्नलिखित कथनों में सही कौन है ?

क. वर्तमान परती (जहाँ एक वर्ष या उससे कम समय से खेती नहीं हुई हो)

ख. पुरातन परती (जहाँ एक से पाँच वर्षों से खेती नहीं हुई हो)

ग. कृषि योग्य बंजर भूमि जहाँ पाँच से अधिक वर्षों से खेती नहीं हुई हो।

घ. उपर्युक्त सभी

उत्तर: घ.


23. भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल कितना है ?

क. 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर

ख. 32.8 लाख किलोमीटर

ग. 27.8 लाख वर्ग किलोमीटर

घ. इनमें कोई नहीं

उत्तर: क.


24. राष्ट्रीय वन नीति – 1952 के अनुसार पारिस्थितिकी में संतुलन बनाए रखने के लिए कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत हिस्सा वन के रूप में होना चाहिए ?

क. 19%

ख. 33 %

ग. 43 %

घ. 21%

उत्तर: ख.


25. उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में भूमि के निम्नीकरण के निम्न में कौन से प्रमुख कारण है ?

क. मरुस्थलीकरण

ख. बाढ़ की वजह से

ग. वनों की कटाव से

घ. अत्यधिक सिंचाई के कारण

उत्तर: घ.


26. बिहार, असम और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भूमि के निम्नीकरण के निम्न में कौन से प्रमुख कारण है ?

क. मरुस्थलीकरण

ख. बाढ़ की वजह से

ग. वनों की कटाव से

घ. अत्यधिक सिंचाई के कारण

उत्तर: ख.


27. निम्नलिखित में किन तरीकों से भूमि-संरक्षण किया जा सकता है ?

क. वनारोपण

ख. चारागाहों का समुचित प्रबंधन

ग. काँटेदार झाड़ियाँ लगाकर रेतीले टीलों स्थिर बनाना

घ. उपर्युक्त सभी

उत्तर: घ.


28. कपास के लिए उपयुक्त मृदा निम्न में से कौन सी है ?

क. जलोढ़ मृदा

ख. काली मृदा

ग. लेटराइट मृदा

घ. मरुस्थली मृदा

उत्तर: ख.


29. झारखंड में किस प्रकार की मृदा पाई जाती है ?

क. जलोढ़ मृदा

ख. काली मृदा

ग. लेटराइट मृदा

घ. लाल और पीली मृदा 

उत्तर: घ.

30. पंजाब में भूमि निम्नीकरण का निम्नलिखित में से मुख्य कारण क्या है?

  1. गहन खेती
  2. वनोन्मूलन
  3. अधिक सिंचाई
  4. अति पशुचारण

    उत्तर: अधिक सिंचाई

Link: Social Science Class 10 Solutions and notes with MCQ


31. लौह अयस्क किस प्रकार का संसाधन है?

  1. नवीकरण योग्य
  2. जैव
  3. प्रवाह
  4. अनवीकरण योग्य

    उत्तर: अनवीकरण योग्य

 

 


32. ज्वारीय ऊर्जा निम्नलिखित में से किस प्रकार का संसाधन है?

  1. पुन: पूर्ति योग्य
  2. मानवकृत
  3. अजैव
  4. अचक्रीय

    उत्तर: पुन: पूर्ति योग्य


33. निम्नलिखित में से किस प्रांत में सीढ़ीदार (सोपानी) खेती की जाती है?

  1. पंजाब
  2. हरियाणा
  3. उत्तर प्रदेश के मैदान
  4. उत्तरांचल

    उत्तर: उत्तरांचल


34. इनमें से किस राज्य में काली मृदा पाई जाती है?

  1. जम्मू और कश्मीर
  2. गुजरात
  3. राजस्थान
  4. झारखंड

    उत्तर: गुजरात


35. पहाड़ी क्षेत्रों में मृदा अपरदन की रोकथाम के लिए निम्न में से कौन सी उपाय उपयुक्त है ?

क. गहन खेती

ख. वनोन्मूलन

   ग. अधिक सिंचाई

   घ. सीढीनुमा खेती

उत्तर: घ. 


36. चादर अपरदन क्या होता है ?

क. परत दर परत अपरदन होना

ख. ऊपरी परत का अपरदन होना

ग. जब जल विस्तृत क्षेत्र को ढके हुए ढाल के साथ नीचे की ओर बहता है, तो ऊपरी मृदा घुलकर जल के साथ बहती है

घ. उपर्युक्त सभी

उत्तर: ग.


37. संसाधन क्या है ?

क. जो हमारी आवश्यकता को पूरा करता हो संसाधन है

ख. प्रकृति द्वारा प्रदत वस्तु

ग. मानव द्वारा निर्मित वस्तु

घ. सरकार द्वारा घोषित पदार्थ

उत्तर: क.


38. उत्खात भूमि से क्या तात्पर्य है ?

क. ऐसी भूमि जिसकी खुदाई की गई हो

ख. मरुभूमि क्षेत्र की भूमि उत्खात भूमि कहलाती है

ग. पठारी क्षेत्र की भूमि उत्खात भूमि कहलाती है

घ. ऐसी भूमि, जो जोतने योग्य नहीं रहती

उत्तर: घ.


39. ‘ अवनलिकाओं ‘ से क्या तात्पर्य है ?

क. बहती हुई नालियां

ख. बहती हुई छोटी नदियाँ

ग. बहता हुआ जल मृत्तिका युक्त मिट्टियाँ को काटते हुए गहरी वाहिकाएं बनाता है , जिन्हें अवनालिकाएं कहते है ?

घ. उपर्युक्त सभी

उत्तर: ग.


40. ताजा आँकड़ों के अनुसार भारत में लगभग कितने हेक्टेअर भूमि निम्नीकृत है?

क. 13 करोड़ हेक्टेयर

ख. 16 करोड़ हेक्टेयर

ग. 10 करोड़ हेक्टेयर

घ. 12 करोड़ हेक्टेयर

उत्तर: क.


41. ‘ सतत पोषणीय विकास’ से क्या तात्पर्य है ?

क. लगातार विकास का होते रहना

ख. विकास में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न न होना

ग. पर्यावरण को क्षति किए बिना आर्थिक विकास होना

घ. उपर्युक्त सभी

उत्तर: ग.


42. ‘ समोच्च जुताई ‘ से आप क्या समझते है ?

क. ट्रैक्टर से जुताई करने को समोच्च जुताई कहते है

ख. हलों से जुताई करने को समोच्च जुताई कहते है

ग. ढाल वाली भूमि पर समोच्च रेखाओं के समानांतर हल चलाने से ढाल के साथ जल बहाव की गति घटती है, इसे समोच्च जुताई कहा जाता है

घ. उपर्युक्त सभी

उत्तर: ग.


43. भू-उपयोग को निर्धारित करने वाले कारक कौन से है ?

क. भू-आकृति , जनसंख्या घनत्व

ख. जलवायु , प्रौधोगिक क्षमता

ग. मृदा के प्रकार , संस्कृति और परम्पराएं

घ. उपर्युक्त सभी

उत्तर: घ.


44. भारत में भू-स्थल पर विभिन्न प्रकार की भू-आकृतियाँ कौन-कौन सी है ?

क. पर्वत, पठार, मैदान , रेगिस्तान और द्वीप

ख. वन , रेगिस्तान

ग. झील, नदियाँ , घाटी और पर्वत

घ. उपर्युक्त सभी

उत्तर: क.


45. समापय्ता के आधार पर संसाधनों को वर्गीकृत करें

क. नवीकरण योग्य संसाधन और अनवीकरण योग्य संसाधन

ख. जैव संसाधन और अजैव संसाधन

ग. प्राकृतिक और मानव निर्मित संसाधन

घ. सार्वजनिक और निजी संसाधन

उत्तर: क.


45. समापय्ता के आधार पर संसाधनों को वर्गीकृत करें

क. नवीकरण योग्य संसाधन और अनवीकरण योग्य संसाधन

ख. जैव संसाधन और अजैव संसाधन

ग. प्राकृतिक और मानव निर्मित संसाधन

घ. सार्वजनिक और निजी संसाधन

उत्तर: क.


46.  प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मलेन कब और खान पर हुआ था ?

क. जून 1990 में, आस्ट्रिया के वियना शहर में

ख. जून 1992 में, ब्राजील के शहर रियो दी जेनेरो में

ग. जून 1994 में, नीदरलैंड्स के एम्सतर्डम शहर में

घ. मई 1995 में, अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में

उत्तर: ख.



47. ‘ एजेंडा 21 ‘ क्या है ?

क. भूमि विकास कार्यक्रम

ख. भूमि ह्रास को रोकने के लिए चलाया गया कार्यक्रम

ग. पृथ्वी सम्मलेन में स्वीकृत एजेंडा 21 का उद्देश्य भूमंडलीय सतत पोषकीय विकास प्राप्त करना है

घ. भूमि को सिंचित करने के लिए चलाया गया कार्यक्रम

उत्तर: ग.


48. लेटराइट मृदा में ह्यूमस की मात्रा कम क्यों होती है ?

क. अत्यधिक तापमान के कारण

ख. भूमि अपरदन के कारण

ग. अधिक वर्षा के कारण

घ. कंकड़ पत्थर अधिक होने के कारण

उत्तर: क.


49. लौह अयस्क किस प्रकार का संसाधन है ?

क. नवीकरणीय योग्य संसाधन

ख. प्रवाह

ग. अनवीकरणीय योग्य संसाधन

घ. जैव संसाधन

उत्तर: ग.   


50. वे संसाधन जिनका सर्वेक्षण किया जा चुका है और उनके उपयोग की गुणवता और मात्रा निर्धारित की जा चुकी है, उन्हें कहते है –

क. संभाव्य संसाधन

ख. भंडार संसाधन

ग. विकसित संसाधन

घ. संचित कोष

उत्तर: ग. 


Link: Social Science Class 10 Solutions and notes with MCQ



 

 

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Navoday Vidyalaya Class VI result 2024 out

NAVODAYA VIDYALAYA SELECTION TEST CLASS VI -2024 RESULT OUT Navodaya Vidyalaya Samiti Delhi published result of Jawahar Navodaya Vidyal...