Sunday, 25 July 2021

Power Sharing: Ncert Notes and Solutions

Power Sharing: Ncert Notes and Solutions


परिचय :
 इस विषय के अंतर्गत विधायिका , कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सत्ता का विकेंद्रीकरण लोकतंत्र के कामकाज के लिए कितना जरुरी है ?  बेल्जियम और श्रीलंका की दो कहानियों के माध्यम से सत्ता की साझेदारी की आवश्यकता का अध्ययन करेंगें |

बेल्जियम 
*  बेल्जियम यूरोप का महत्वपूर्ण  देश जो हरियाणा राज्य से भी छोटा है  जिसके सीमाएं फ्रांस , नीदरलैंड , जर्मनी और लक्सम्बर्ग  से लगती है | इस देश की राजधानी ब्रूसेल्स है |
*  बेल्जियम की जातीय बनावट
- देश की कुल आबादी का 59% हिस्सा फ्लेमिश इआके में रहता है और डच बोलता है |
- 40% आबादी वेलोनिया क्षेत्र में रहता है और फ्रेंच बोलता है |
- 1% आबादी जर्मन बोलते है |
* राजधानी ब्रूसेल्स के 80% लोग फ्रेंच बोलते है और 20% लोग डच भाषा  |

समस्या :
* अल्पसंख्यक फ्रेंच भाषी लोग डचों की तुलना में ज्यादा समृद्व, शिक्षित  और ताकतवर रहे है |
* देश में डचों की आबादी अधिक है  और फ्रेंच लोगों से ज्यादा समृद्व नही है | परिणामत:  1950 और 1960 के दशक में दोनों के बीच तनाव टकराव का कारण बन गया |

बेल्जियम की समझदारी :
                    बेल्जियम ने डचों एवं फ्रेंच के बीच टकराव को दूर करने के लिए 1970 से 1993 के बीच चार संवैधानिक संशोधन किए |  इसके द्वारा अपनाए गए माडल की मुख्य बातें ---------
* केन्द्रीय सरकार में फ्रेंच और डच भाषी मंत्रीयों की संख्या समान रहेगी | कुछ विशेष क़ानून तभी बन सकते है जब दोनों भाषाई समूह के सांसदों का बहुमत उसके पक्ष में हो | इस प्रकार किसी एक समुदाय के लोग एकतरफा फैसला नही कर सकते |
*  केंद्र सरकार की अनेक शक्तियाँ देश के दो इलाकों की क्षेत्रीय सरकारों के अधीन कर दी गयी | यानी राज्य सरकारें केन्द्रीय सरकार के अधीन नही है |
* ब्रूसेल्स में अलग सरकार है और इसमें डच और फ्रेंच दोनों समुदाय का समान प्रतिनिधित्व है  |
*  दोनों सरकारों के अलावा एक तीसरी सरकार है अर्थात सामुदायिक सरकार | इस सरकार का चुनाव एक ही भाषा बोलने वाले लोग करते है चाहे वे जहां रहते हों | इस सरकार को संस्कृति , शिक्षा और भाषा जैसे मसलों पर ध्यान देती है |

                           बेल्जियम में सत्ता की साझेदारी ने गृह युद्व के टकराव को टाल दिया | इसी वजह से यूरोपीय संघ का मुख्यालय  ब्रूसेल्स में बनाया गया है |


श्रीलंका की कहानी :
श्रीलंका हिंदमहासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है जो भारत के दक्षिण में पड़ता है |
जातीय बनाबट:
- सिंहली - 74%
- तमिल - 18% ( श्रीलंकाई तमिल -13%, भारतीय तमिल -5%)
-  ईसाई - 7%
-  अन्य -1%

बहुसंख्यकवाद  की नीति और टकराव 
*  श्रीलंका 1948 में स्वतंत्र हुआ |
* सिंहली समुदाय के बहुसंख्यक नेताओं ने शासन पर प्रभुत्व जमाना चाहा | 1956 में एक क़ानून बनाकर सिंहली भाषा को राजभाषा बना दिया |
*  विश्वविद्यालयों  एवं सरकारी नौकरियों में तमिलों की  उपेक्षा कर  सिंहलियों की प्राथमिकता देने की नीति चलाई |
* सरकार ने बौद्व मत का संरक्षण एवं बढावा देने लगी |

सिंहलियों  एवं तमिलों का टकराव :
-  उपर्युक्त  नीतियों के कारण तमिलों ने अपने अधिकारों के लिए राजनीतिक दल बनाई और तमिल को राजभाषा बनाने , क्षेत्रीय स्वायतता हासिल करने तथा शिक्षा और रोजगार में समान अवसरों की मांग को लेकर संघर्ष किया |
-  1980 के दशक उत्तर -पूर्वी श्रीलंका में तमिल ईलम सरकार बनाने को लेकर अनेक संगठन बने |
-  पारस्परिक अविश्वास ने  श्रीलंका में  गृहयुद्व  आरम्भ करा दिया | यह संघर्ष 2009 में खत्म हुआ |

सत्ता की साझेदारी क्यों जरुरी है ?
*  सामाजिक समूहों के बीच टकराव को कम करता है |
*  राजनीतिक हिंसा और अस्थिरता को समाप्त करता है |
* सत्ता की भागीदारी से सभी सामाजिक समूह शासन व्यवस्था से जुड़ते है |
*  देश की एकता और अखंडता बनी रहती है |

सत्ता की साझेदारी के रूप :
* शासन के विभिन्न अंग: विधायिका , कार्यपालिका और न्यायपालिका  के शक्तियों का बंटबारा रहता है |विधायिका कार्यपालिका की शक्तियों पर अंकुश लगती है | कार्यपालिका न्यायपालिका की नियुक्ति करती है परन्तु न्यायपालिका विधायिका और कार्यपालिका के बनाए गए कानूनों पर अंकुश लगती है|  इस व्यवस्था को " नियन्त्रण एवं संतुलन की व्यवस्था " भी कहते है |
*  सरकार के बीच कई स्तरों पर सता का विभाजन हो सकता है | मसलन - केन्द्रीय सरकार , राज्य सरकार , सामुदायिक सरकार , क्षेत्रीय सरकार अन्य |
* शासन में सभी सामाजिक समूहों की उचित  भागीदारी  दी जा सकती है |
*  दबाब समूह , नियमित चुनाव , चुनाव में दलों की सहभागिता  सत्ता की साझेदारी के रूप है |

                          समाप्त 

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...