Sunday, 14 February 2021

Jaliyanwala Bagh Massacre

 Jaliyanwala Bagh Massacre--1919

जलियावाला बाग हत्याकांड-1919

1. यह घटना 13 अप्रैल 1919 ई0 में पंजाब के अमृतसर के जलियावाला बाग नामक स्थान में हुआ था ।
2. रालेट ऐक्ट का विरोध पूरे देश में चल रहा था।महत्वपूर्ण नेताओं की गिरफ्तारी हो रही थी ।
3. पंजाब में दो लोकप्रिय नेता डॉ सत्यपाल और डॉ सैफ़ुद्दीन किचलू को गिरफ्तार कर जिला बदर कर दिया गया ।
4. सजे विरोध में जनता ने शांतिपूर्ण जुलूस निकाला जिसे आगे बढ़ने पर पुलिस ने गोलियां चलाई ।
5. शहर में विद्रोह को कुचलने के लिए सैन्य ब्रिग्रेडियार जनरल ओ. डायर को नियुक्त किया  और मार्शल ला लागू कर दिया गया ।
6. 13 अप्रैल 1919 को वैशाखी के दिन अमृतसर में लगभग साम 4 बजे जलियांवाला बाग में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 20000 लोग एकत्रित हुए ।
7. इस बाग में एक ही 6 फिट चौड़ी संकरी गली थी जो बाग को जाती थी ।
8. जनरल डायर अपने सिपाहियों के साथ आया और  दस मिनट के अंदर 1650 रांउड गोलियां बरसाई।
9. सरकारी आंकड़ों के हिसाब से 379 लोग मारे गई और सैकड़ों घायल हुए । परन्तु वास्तविकता में  कुछ और थी ।
प्रतिक्रिया
1.इस हत्याकांड की घटना सबको अचंभित कर दिया ।
2. सरकार विवशता में लार्ड हंटर की अध्यक्षता में एक समिति नियुक्त की जिसमे 5 अंग्रेज और 3 भारतीय सदस्य थे ।
3. रवीन्द्रनाथ टैगोर ने "सर" की उपाधि लौटा दी ।
4. महात्मा गांधी ने कैसर के हिन्द की उपाधि लौटा दी ।
5. इस घटना ने अंग्रेजों के सहयोगी गांधी को असहयोगी बना दिया ।
Ajith Sir Online Coaching

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...