Sunday, 5 July 2020

भक्ति-सूफ़ी परम्पराएं वर्ग 12 पाठ 6 भाग 2

भक्ति-सूफ़ी परम्पराएं  
धार्मक विश्वासों में बदलाव और श्रद्वा ग्रन्थ ( लगभग 8वीं से 18वीं सदी तक )

अलवार और नयनार संतो का जाति के प्रति दृष्टिकोण 
    अलवार (वैष्णव)और  नयनार (शैव)  दोनों ही  मत के संतों ने अस्पृश्यता एवं जाति-पांति का विरोध किया | संतो ने जाति प्रथा व ब्राह्मणों की प्रभुता के विरोध में आवाज उठाई | भक्ति संत विविध समुदायों से थे जैसे ब्राह्मण,शिल्पकार, किसान और कुछ तो उन जातियों से आए थे जिन्हें "अस्पृश्य " माना जाता था|      
     अलवार और नयनार संतो की रचनाओं को वेद जितना महत्वपूर्ण बताया गया | अलवार संतो के एक मुख्य काव्य संकलन "नलयिरादिव्यप्रबन्धम" का वर्णन तमिल वेद के रूप में किया जाता था | इस ग्रन्थ की तुलना चारों वेदों से किया गया जो ब्राह्मणों द्वारा पोषित थे |

 चतुर्वेदी (चारो वेदों के ज्ञाता ब्राह्मण  और " अस्पृश्य "
यह उद्वरण तोंदराडिप्पोडी नामक एक ब्राह्मण अलवार के काव्य से लिया गया है :
चतुर्वेदी जो अजनबी है और तुम्हारी सेवा के प्रति निष्ठा नहीं रखते, उनसे भी ज्यादा आप (हे विष्णु ) उन दासों को पसंद करते है, जो आपके चरणों से प्रेम रखते है, चाहे वे वर्ण-व्यवस्था के परे हो |
 शास्त्र या भक्ति 
यह छंद अप्पार नामक नयनार संत की रचना है :
हे धूर्तजन, जो तुम शास्त्र को उद्वृत करते हो 
तुम्हारा गोत्र और कुल भला किस काम का ? 
तुम केवल मारपेरू के स्वामी (शिव जो तमिलनाडु के तंजावुर जिले के मारपेरू में बसते है |) को अपना एकमात्र आश्रयदाता मानकर नतमस्तक हो |

स्त्री भक्त 
    इस परम्परा की सबसे महत्वपूर्ण विशिष्टा इसमें स्त्रियों की उपस्थिति थी | जैसे अंडाल नामक अलवार स्त्री के के भक्ति गीत व्यापक स्तर पर गाए जाते थे और आज भी गाए जाते है | अंडाल स्वयं को विष्णु की प्रेयसी मानकर अपनी प्रेमभावना को छंदों में व्यक्त करती थीं |
   
एक और स्त्री शिवभक्त  करइक्काल  अम्मइयार  ने अपने  उद्वेश्य की प्राप्ति हेतु घोर तपस्या का मार्ग अपनाया |  नयनार परम्परा में उसकी रचनाओं को सुरक्षित किया गया | हालांकि इन स्त्रियों ने अपने सामाजिक कर्तव्यों का परित्याग किया | इन स्त्रियों की जीवन पद्वति और इनकी रचनाओं ने पितृसत्तात्मक आदर्शों को चुनौती दी |

भक्ति साहित्य का संकलन  
10वीं शताब्दी तक आते-आते बारह अलवारों की रचनाओं का एक संकलन कर लिया गया जो  "नलयिरादिव्यप्रबन्धम"("चार हजार पावन रचनाएं ") के नाम से जाना जाता है | 10वीं शताब्दी में ही अप्पार संबंदर  और सुन्दरार की कवितायेँ तवरम नामक संकलन में राखी गयी जिसमें कविताओं का संगीत के आधार पर वर्गीकरण हुआ |

संतों का राज्य के साथ संबंध 
    प्रथम सहस्राब्दी ईस्वी के उतरार्ध में राज्य का उद्भव और विकास हुआ जिसमें पल्लव और पांड्य राज्य शामिल थे | जैन धर्म और बौद्व धर्म की उपस्थिति कई सदियों से थी और उन्हें व्यापारी व् शिल्पी वर्ग का प्रश्रय हासिल था | इन धर्मों को राजकीय संरक्षण और अनुदान यदा-कदा ही हासिल होता था |
    तमिल भक्ति रचनाओं की एक मुख्य विषयवस्तु बौद्व और जैन धर्म के  प्रति उनका विरोध है | विरोध का स्वर संतों की रचनाओं में विशेष रूप से उभर  कर आता है | इतिहासकारों का मानना है कि परस्पर विरोधी धार्मिक समुदायों में राजकीय अनुदान को लेकर प्रतिस्पर्धा थी | शक्तिशाली चोल सम्राटो   (9-13 वीं शताब्दी) ने ब्राह्मनीय और भक्ति परम्परा को समर्थन दिया तथा विष्णु और शिव के मंदिरों के निर्माण के लिए भूमि-अनुदान दिए |
    चोल सम्राटों ने दैवीय समर्थन पाने और अपनी सत्ता के प्रदर्शन के लिए सुन्दर मंदिरों का निर्माण कराया | इन सम्राटों ने तमिल भाषा के शैव भजनों का गायन इन मंदिरों में प्रचलित किया | चोल सम्राटों द्वारा निर्मित मंदिर - चिदम्बरम, तंजावुर और गंगेकोंडचोलपुरम प्रमुख था |  नटराज की मूर्ती अविश्वसनीय देन है |



कर्नाटक की वीरशैव परम्परा :
 12वीं शताब्दी में  कर्नाटक में एक नवीन आन्दोलन का आरम्भ हुआ | वीरशैव परम्परा का नेतृत्व बासवन्ना (1106-68) नामक ब्राह्मण ने किया | बासवन्ना कलाचुरी राजा के दरबार में मंत्री थे | इनके अनुयायी वीरशैव (शिव के वीर ) व् लिंगायत (लिंग धारण करनेवाले ) कहलाए |
     
आज भी लिंगायत समुदाय शिव की आराधना लिंग के रूप में करते है | इस समुदाय के पुरूष स्कन्ध पर चांदी के एक पिटारे में एक लघु लिंग को धारण करते है | लिंगायतों का विश्वास है कि मृत्योपरांत भक्त शिव में लीन हो जाएंगे तथा इस संसार में पुन: नही लौटेंगे | धर्मशास्त्र में बताए  गए श्राद्व संस्कार का वे पालन नही करते और अपने मृतकों को विधिपूर्वक दफनाते है |
    लिंगायतों ने जाति की अवधारणा और अस्पृश्यता का विरोध किया | पुनर्जन्म के सिद्वांत का भी विरोध किया |  धर्मशास्त्रों में जिन आचारों को अस्वीकार किया गया था जैसे व्यस्क विवाह और विधवा पुनर्विवाह , लिंगायतों ने उन्हें मान्यता प्रदान की | 
 अनुष्ठान और यथार्थ संसार 
यह बासवन्ना द्वारा  रचित  एक वचन है :
जब वे एक पत्थर से बने सर्प को
देखते है तो उस पर दूध चढाते है 
यदि असली सांप आ जाए
 तो कहते है "मारो-मारो" |
देवता के उस सेवक को, जो
 भोजन परसने पर खा सकता है वे
कहते है "चले जाओ ! चले जाओ |"
किन्तु ईश्वर की प्रतिमा को जो  खा
 नहीं सकती, वे व्यंजन परोसते है |
    बासवन्ना का यह व्यंग्य वर्तमान समय  में भी पूर्णत:  प्रासंगिक प्रतीत होता है |
 
उत्तर भारत में भक्ति आन्दोलन 
    उत्तर भारत में भक्ति आन्दोलन के प्रमुख प्रणेता कबीर,नानक और चैतन्य थे |इसके अलावा भी क्षेत्रीय स्तर कई संतों का प्रादुर्भाव हुआ | जिन्होंने स्थानीय भाषा में  ईश्वर की भक्ति की और उपदेश देकर एवं लेखन कर धर्ममय वातावरण बनाई | इन सभी ने जाति-पांति, ऊंच-नीच के भेदभाव का विरोध किया |  ईश्वर की आराधना के लिए  आम लोगों को समानता और प्रेम पर बल दिया |

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...