Friday, 22 May 2020

भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -7

ब्रेटन बुड्स का समापन और वैश्वीकरण की शुरुआत :
* अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक व्यवस्था  राष्ट्रीय मुद्राओं और मौद्रिक व्यवस्था को एक-दूसरे स जोड़ने वाली व्यवस्था है |
* इस व्यवस्था में राष्ट्रीय मुद्राएं , जैसे भारतीय रूपया - डालर के साथ एक निश्चित विनिमय दर से बंधा हुआ था |
* एक डालर के बदले कितने रूपये देने होंगे , यह स्थिर था |
* डालर का मूल्य सोने से बंधा था | एक डालर का मूल्य 35 औंस सोने के मूल्य के बराबर  निर्धारित थी |
* 1970 के दशक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में भारी बदलाव आ चुके थे |
* बेरोजगारी और गरीबी खासतौर से अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में बढने लगी |
* 1990 के दशक में बहुराष्ट्रीय कम्पनियां ऐसे देशों का रुख करने लगी जहाँ उपभोग , बाजार की क्षमता ज्यादा मिले और लागत मूल्य कम हो | ऐसे में वैश्विक व्यापार और पूंजी प्रवाहों पर भी असर पड़ा|
* भारत , चीन  और ब्राजील आदि देशों की अर्थव्यवस्थाओं में आए बदलावों के कारण दुनिया का आर्थिक भूगोल पूरी तरह बदल गया |

विनिमय दर :
        इस व्यवस्था के जरिये अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के सुविधा के लिए देशों की राष्ट्रीय मुद्राओं को एक-दूसरे से जोड़ा जाता है |
विनिमय दर के प्रकार
1. स्थिर विनिमय दर : जब विनिमय दर स्थिर होती है और उनमें आने वाले उतार-चढावो को नियंत्रित करने के लिए सरकारों को हस्तक्षेप करना पड़ता है
2. अस्थिर विनिमय दर / परिवर्तन विनियम  दर : इस तरह की विनिमय दर विदेशी मुद्रा बाजार में विभिन्न मुद्राओं की मांग या आपूर्ति के आधार पर और सरकारों के हस्तक्षेप के बिना घटती - बढ़ती रहती है |


भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -1
भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -2
भूमंडलीकृत विश्व का बनना (class-10, chapter-4) भाग 3
भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -4
भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -6
भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -5
भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -7
भूमण्डलीकृत विश्व का बनना (Class-10, chapter-4) भाग -8


                                                           समाप्त 


No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...