Monday, 2 August 2021

jnvst practice set 57

Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test 

jnvst practice set-57

ऐकिक नियम  (Unitary Methods)

link 

इसे भी हल करे 

1. jnvst practice paper-35

2. jnvst practice paper-37

3.jnvst practice paper-56

4. Previous year question paper

5. jnvst practice set paper


1. 36 व्यक्ति एक कार्य को 18 दिन में करते है | उसी कार्य को 27 व्यक्ति कितने दिनों में करेंगे?

क. 12

ख. 18

ग. 22

घ. 24


उत्तर: घ



2. राम किसी काम को 20 दिनों में करता है एवं श्याम उसी काम को 30 दिनों में करता है तो दोनों मिलकर उसी काम को कितने दिनों में करेंगे |

क. 12

ख. 10

ग. 14

घ. 15


उत्तर: क



3. अजय एक काम को 8 दिन में और विजय उसी काम को 12 दिन में करता है | अजय और विजय दोनों साथ मिलकर उस काम को कितने दिनों में पूरा करेंगे |

क. 24/5 दिन

ख. 29/5 दिन

ग. 10 दिन

घ. 4 दिन

 

उत्तर: क

4. यदि एक कार्य 10 व्यक्ति या 12 औरतें 10 दिन मेनन पूरा करते है , तो वही कार्य 5 व्यक्ति तथा 6 औरतें कितने दिनों में पूरा करेंगे ?

क. 8 दिन

ख. 10 दिन

ग. 12 दिन

घ. 15 दिन

 

उत्तर: ख



5. एक फैक्ट्री 1 दिन में 6778 बेल्ट बनाती है | एक वर्ष में कितने बेल्ट बनेगी , यदि वर्ष में 295 दिन काम करती हो ?

क. 1990490

ख. 1999510

ग. 1999049

घ. 1999879

 

उत्तर: ख



6. 18 ट्रकों में 7884 किलोग्राम माल ले जाया जा सकता है | ऐसे 30 ट्रकों में कितना माल ले जाया जा सकेगा ?

क. 13140 किलोग्राम

ख. 12160 किलोग्राम

ग. 13240 किलोग्राम

4. 16140 किलोग्राम



उत्तर: क



7. एक 5 रूपये के सिक्के का भार 9 ग्राम है | अनु के बैग में 5 रूपये के सिक्के काकुल भाग 9 किलोग्राम है | बैग में कुल कितने सिक्के है ?

क. 10

ख. 100

ग. 1000

घ. 10000

 

उत्तर: ग



8. एक फैक्ट्री में प्रतिदिन 12 कार बनती है , तो 2020 में कितनी कार बनेगी , जबकि 65 दिन अवकाश था ?

क. 3600

ख. 3612

ग. 4380

घ. 4392

 

उत्तर: ख



9. 2 पेन अथवा 5 पेंसिलों का मूल्य रूपया 10 है , तो 4 पेन और 4 पेंसिलों का मूल्य क्या होगा ?

क. रूपये 16

ख. रूपये 28

ग. रूपये 40

घ. रूपये 56

 

उत्तर: ख.



10. यदि 4 मीटर तार का मूल्य रूपये 10 है , तो रूपये 37.5 में कितने मीटर तार खरीदे जा सकते है ?

क. 20 मीटर

ख. 25 मीटर

ग. 12 मीटर

घ. 15 मीटर



उतर: घ



11. एक कमीज के लिए 2 मीटर 75 सेंटीमीटर कपड़ा चाहिए | ऐसी 6 कमीजों के लिए कितना कपड़ा लेना होगा ?

क. 15 मीटर, 50 सेंटीमीटर

ख. 16 मीटर, 50 सेंटीमीटर

ग. 18 मीटर

घ. 21 मीटर

 

उत्तर: ख



12. यदि 60 संतरों की एक पेटी का मूल्य रूपये 54.00 है , तो 54 संतरों का मूल्य क्या होगा ?

क. रूपये 60

ख. रूपये 48.60

ग. रूपये 48.00

घ. रूपये 10.80

 

उत्तर: ख



13. कमला 8 किलो सेब रूपये 120 में खरीदती है | वह रूपये 90 में कितने सेब खरीदेगी ?

क. 6 किलोग्राम

ख. 5 किलोग्राम

ग. 5.5 किलोग्राम

घ. 6.5 किलोग्राम

 

उत्तर: क



14. सरसों तेल की कीमत रूपये 40 प्रति किलोग्राम है , तो 400 ग्राम तेल खरीदने में कितना खर्च होगा ?

क. रूपये 20

ख. रूपये 25

ग. रूपये 16

घ. रूपये 22

 

उत्त्तर: ग



15. रमेश को 5 दिनों की मजदूरी रूपये 150 मिलती है , तो सुरेश को 3 दिनों की मजदूरी मिलेगी ?

क. रूपये 70

ख. रूपये 80

ग. रूपये 90

घ. रूपये 100

 

उत्तर: ग

16. 12 किलोग्राम आलू का मूल्य रूपये 360 है | 8 किलोग्राम आलू का मूल्य क्या होगा ?

क. रूपये 180

ख. रूपये 240

ग. रूपये 300

घ. रूपये 120

 

उत्तर: ख



17. 4 किलोग्राम चावल का मूल्य 6 किलोग्राम गेहूं के मूल्य के बराबर है | यदि 1 किलोग्राम चावल का मूल्य रूपये 12 है , तो 1 किलोग्राम गेहूं का मूल्य क्या होगा ?

क. रूपये 8

ख. रूपये 9

ग. रूपये 6

घ. रूपये 10

 

उत्तर: क

 

18. एक दर्जन कौपियो का मूल्य रूपये 42 है | 5 कौपियों का मूल्य कितना होगा ?

क. रूपये 16

ख. रूपये 17

ग. रूपये 18

घ. रूपये 17.50

 

उत्तर: घ



19. एक भू-सम्पति के 4/5 भाग का मूल्य रूपये 1680 है , तो उस भू-सम्पति के आधे भाग का मूल्य कितना होगा ?

क. रूपये 1000

ख. रूपये 1100

ग. रूपये 1050

घ. रूपये 1250

 

उत्तर: ग



20. राजू एक काम को 40 दिनों में करता है | वह पांच दिन काम करता है फिर संजू उस काम को 21 दिनों में पूरा करता है | यदि राजू और संजू दोनों मिलकर उस काम को करें , तो काम पूरा होने में कितना समय लगेगा ?

क. 12 दिन

ख. 10 दिन

ग. 15 दिन

घ. 25 दिन

 

उत्तर: ग

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 कक्षा 11 के लिए रजिस्ट्रेशन आरम्भ

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 कक्षा 11 के लिए रजिस्ट्रेशन आरम्भ नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 11 के लिए स्तर 2024-25 हेतु जवाहर न...