Monday, 10 August 2020

सत्ता की साझेदारी : प्रश्न-उत्तर

लोकतांत्रिक राजनीति
सत्ता की साझेदारी वर्ग 10 पाठ-1

प्रश्न-उत्तर

प्रश्न : 1. सत्ता की साझेदारी क्या है? सत्ता की साझेदारी क्यों जरुरी है?
उत्तर: सता की साझेदारी एक नियम है जिसके द्वारा देश के शासन में समुदाय के सभी समूहों को सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करती है |

सत्ता की साझेदारी जरुरी है | इसके कई कारण है |

1. विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच टकराव को रोकता है|

2. सत्ता में हिस्सेदारी से राजनीतिक स्थायित्व बनी रहती है |

3. सत्ता में सभी समूहों की हिस्सेदारी देश की एकता और अखंडता के लिए लाभदायक होता है |

4. सत्ता में हिस्सेदारी से बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक मिलकर सामूहिक निर्णय लेते है |

2. बेल्जियम के जातीय बनावट कैसी होते है? बेल्जियम के संवैधानिक माडल की विशेषताओं की व्याख्या कीजिये |

उत्तर :  बेल्जियम यूरोप का महत्वपूर्ण देश जो हरियाणा राज्य से भी छोटा है जिसके सीमाएं फ्रांस , नीदरलैंड , जर्मनी और लक्सम्बर्ग से लगती है | इस देश की राजधानी ब्रूसेल्स है |
* बेल्जियम की जातीय बनावट
- देश की कुल आबादी का 59% हिस्सा फ्लेमिश इआके में रहता है और डच बोलता है |
- 40% आबादी वेलोनिया क्षेत्र में रहता है और फ्रेंच बोलता है |
- 1% आबादी जर्मन बोलते है |
* राजधानी ब्रूसेल्स के 80% लोग फ्रेंच बोलते है और 20% लोग डच भाषा |

बेल्जियम ने डचों एवं फ्रेंच के बीच टकराव को दूर करने के लिए 1970 से 1993 के बीच चार संवैधानिक संशोधन किए | इसके द्वारा अपनाए गए माडल की मुख्य बातें ---------
* केन्द्रीय सरकार में फ्रेंच और डच भाषी मंत्रीयों की संख्या समान रहेगी | कुछ विशेष क़ानून तभी बन सकते है जब दोनों भाषाई समूह के सांसदों का बहुमत उसके पक्ष में हो | इस प्रकार किसी एक समुदाय के लोग एकतरफा फैसला नही कर सकते |
* केंद्र सरकार की अनेक शक्तियाँ देश के दो इलाकों की क्षेत्रीय सरकारों के अधीन कर दी गयी | यानी राज्य सरकारें केन्द्रीय सरकार के अधीन नही है |
* ब्रूसेल्स में अलग सरकार है और इसमें डच और फ्रेंच दोनों समुदाय का समान प्रतिनिधित्व है |
* दोनों सरकारों के अलावा एक तीसरी सरकार है अर्थात सामुदायिक सरकार | इस सरकार का चुनाव एक ही भाषा बोलने वाले लोग करते है चाहे वे जहां रहते हों | इस सरकार को संस्कृति , शिक्षा और भाषा जैसे मसलों पर ध्यान देती है |
                बेल्जियम में सत्ता की साझेदारी ने गृह युद्व के टकराव को टाल दिया | इसी वजह से यूरोपीय संघ का मुख्यालय ब्रूसेल्स में बनाया गया है | 
 
3. श्रीलंका की जातीय बनावट का वर्णन करें |
उत्तर: 
श्रीलंका हिंदमहासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है जो भारत के दक्षिण में पड़ता है |
जातीय बनाबट
सिंहली - 74%
- तमिल - 18% ( श्रीलंकाई तमिल -13%, भारतीय तमिल -5%)
- ईसाई - 7%
- अन्य -1%

4. सत्ता की साझेदारी क्यों जरुरी है ?
उत्तर: 
*  सामाजिक समूहों के बीच टकराव को कम करता है |
*  राजनीतिक हिंसा और अस्थिरता को समाप्त करता है |
* सत्ता की भागीदारी से सभी सामाजिक समूह शासन व्यवस्था से जुड़ते है |
*  देश की एकता और अखंडता बनी रहती है |

5. सत्ता की साझेदारी के क्या -क्या रूप हो सकते है ?
उत्तर: 
सत्ता की साझेदारी के रूप :
* शासन के विभिन्न अंग: विधायिका , कार्यपालिका और न्यायपालिका  के शक्तियों का बंटबारा रहता है |विधायिका कार्यपालिका की शक्तियों पर अंकुश लगती है | कार्यपालिका न्यायपालिका की नियुक्ति करती है परन्तु न्यायपालिका विधायिका और कार्यपालिका के बनाए गए कानूनों पर अंकुश लगती है|  इस व्यवस्था को " नियन्त्रण एवं संतुलन की व्यवस्था " भी कहते है |
*  सरकार के बीच कई स्तरों पर सता का विभाजन हो सकता है | मसलन - केन्द्रीय सरकार, राज्य सरकार, सामुदायिक सरकार, क्षेत्रीय सरकार अन्य |

* शासन में सभी सामाजिक समूहों की उचित  भागीदारी  दी जा सकती है |

*  दबाब समूह , नियमित चुनाव , चुनाव में दलों की सहभागिता  सत्ता की साझेदारी के रूप है |

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...