Saturday, 23 May 2020

मौर्य वंश : शासन प्रबन्ध ( भाग -2)

सैन्य व्यवस्था :
*  चन्द्रगुप्त मौर्य की सेना में 6 लाख पैदल , 30 हजार अश्वरोही , 9 हजार हाथी, तथा सम्भवतः 800 रथ थे ।
*  सैनिको को नगद वेतन मिलता था ।
मेगास्थनीज के अनुसार सेना के प्रबन्ध 6 समितियों द्वारा होता था ।प्रत्येक समिति में 5-5 सदस्य होते थे ।
1. प्रथम समिति - जल सेना की व्यवस्था
2. दूसरी समिति - सामाग्री , यातायात एवं रसद की व्यवस्था
3. तीसरी समिति - पैदल सैनिकों की देख-रेख
4. चौथी समिति -  अश्वरोहियों की व्यवस्था
5. पांचवा समिति - गज सेना की व्यवस्था
6. छठीं समिति  -  रथों के सेना की व्यवस्था
*  सेनापति युद्व विभाग का प्रधान होता था। उसे 48000 पण वार्षिक वेतन मिलता था ।
गुप्तचर व्यवस्था :
गुप्तचर विभाग के अधिकारी को " महामात्यापसर्प " कहा जाता था ।
* अर्थशास्त्र में गुप्तचरों को " गूढ़ पुरुष " कहा गया है ।
अर्थशास्त्र में दो प्रकार के गुप्तचरों का उल्लेख है ।
1. संस्था - एक स्थान पर रहने वाले गुप्तचर
2. संचरा - छद्म वेश में घूमने वाले  गुप्तचर
भूमि तथा राजस्व :
राजकीय भूमि की व्यवस्था का प्रधान अधिकारी  " सीताध्यक्ष " था जो दासों तथा बन्दियों से खेती करवाता था ।
*  राज्य की आय का प्रमुख स्रोत  भूमि-कर था जो सिद्धान्ततः  उपज का 1/6 होता था ।
*  भूमि कर को "भाग " कहा जाता था ।
* राजकीय भूमि से प्राप्त आय को " सीता " कहा गया है ।
*  करों को एकत्र करने वाला अधिकारी " समाहर्त्ता " कहलाता था ।
* नगरों  से प्राप्त आय  " दुर्ग" , जनपद की आय "राष्ट्र" , फूल व खेत से प्राप्त आय " सेतु " और मवेशियीं से प्राप्त " ब्रज " कहलाती  थी  ।
न्याय व्यवस्था :
*  सम्राट सर्वोच्य न्यायाधीश होता था ।
*  न्यायालय दो प्रकार थे
1. धर्मस्थीय न्यायालय: दीवानी न्यायालय
2. कण्टकशोधन न्यायालय : फौजदारी मामले
* अर्थशास्त्र में तीन प्रकार के अर्थदण्डों का वर्णन है -
1. पूर्व साहस दण्ड - यह 48 से 96 पण तक था
2. मध्यम साहस दण्ड- यह 200 से 500 पण था
3. उत्तम साहस दण्ड - यह 500 से 1000 पण था
मौर्य वंश-322 BC-185 BC
मौर्य वंश : शासन प्रबन्ध ( भाग -3)
मौर्य वंश : शासन प्रबन्ध ( भाग -2)
मौर्य वंश : शासन प्रबन्ध ( भाग -1)
मौर्य वंश : अशोक का धम्म(भाग- 5)
मौर्य वंश : अशोक (भाग -4)
मौर्य वंश : अशोक (भाग -3)
मौर्य वंश : सम्राट अशोक ( भाग-2)
 

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...