Tuesday, 17 December 2019

Nationalism in India

1. असहयोग आंदोलन निम्नलिखित में से किस तारीख को शुरू हुआ ?
1. जनवरी 1921
2. नवम्बर 1921
3. दिसम्बर 1921
4. मई       1921

2. असहयोग आंदोलन को वापस लेने का निम्नलिखित में से कौन-सा मुख्य कारण था ?
1.  आंदोलन का हिंसक होना
2.  नेता थक चुके थे
3. सत्याग्रहीओं को प्रशिक्षण की आवश्यकता
4. उपर्युक्त सभी

3. निम्नलिखित में से कौन सा कथन रौलट एक्ट के संबंध में सत्य नहीं है ?
1.  इस एक्ट को इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल ने पारित किया था
2.  इसने सरकार को राजनीतिक गतिविधियां दबाने को शक्ति प्रदान की
3. इसने सरकार को राजनीतिक कैदियों को बिना मुकदमा चलाए हिरासत में लेने की शक्ति प्रदान की
4.  इसने नील की खेती करने वालों के आंदोलन को नियंत्रित किया

4. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन भारतीय लोक कथाओं के संदर्भ में सही नहीं है
1.  लोक कथाओं के द्वारा भी राष्ट्रीयता के विचारों का विकास हुआ
2.  लोकगीत चारण भाटो द्वारा गाए गए थे
3.  भाट लोकगीतों और जन श्रुतियों को इकट्ठा करने के लिए गांव को घूमे
4. इस लोक परंपरा को बनाए रखना आवश्यक नहीं था

5. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन नमक आंदोलन के संदर्भ में सत्य नहीं है ?
1.  महात्मा गांधी का नमक यात्रा का विचार लोगों की संगठित करने के लिए था
2. इस विचार से मांगों को विस्तार रूप देना था
3.  मुख्य उद्देश अंग्रेजों को भारत से बाहर निकालने का था
5.  इनमें सबसे महत्वपूर्ण मांग नमक कर को समाप्त करने की थी

6. निम्नलिखित में से कौन सा कथन दलितों द्वारा असहयोग आंदोलन में सम्मिलित ना होने के कारण को अस्पष्ट करता है ?
1.  दलित राजनीतिक सशक्तीकरण में विश्वास रखते थे
2.  दलित भारत को बलपूर्वक स्वतंत्र करवाने में विश्वास रखते थे
3. दलित महात्मा फुले के अंतर्गत एक अलग चुनाव क्षेत्र की मांग कर रहे थे
4. दलित ऊंची जाति के हिंदुओं के साथ तालमेल नहीं रखते थे

7. खिलाफत आंदोलन के आयोजक कौन थे ? यह क्यों शुरू हुआ?
1. मोहम्मद अली और शौकत अली , तुर्की के साथ अन्याय पूर्ण संधि के कारण
2. महात्मा गांधी अंग्रेजों को आर्थिक नीति के खिलाफ
3.  सुभाष चंद्र बोस साइमन कमीशन के विरोध में
4. लाला लाजपत राय जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में

8. गांधीजी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन का आरंभ किन  महत्वपूर्ण घटना के साथ किया था ?
1. चंपारण में किसान आंदोलन के द्वारा
2. नमक कानून तोड़कर
3. बारदोली में किसान आंदोलन के द्वारा
4. उपर्युक्त सभी

9. भारतीय नेताओं ने 1919 में रौलट एक्ट का विरोध क्यों किया ?
1.  इस एक्ट के तहत किसी भी भारतीय को बिना मुकदमा चलाए गिरफ्तार किया जा सकता था
2. इस एक्ट के तहत भारतीय लोगों पर अतिरिक्त कर लगाया गया
3.  इस एक्ट के तहत सांप्रदायिकता के आधार पर निर्वाचन क्षेत्र बनाए गए
4. उपर्युक्त सभी

10. 1922 में महात्मा गांधी ने सत्याग्रह क्यों वापस ले लिया ?
1.  अंग्रेजी सरकार के दबाव में आकर
2. भारतीय लोगों द्वारा सहयोग न मिलने के कारण
3.  चौरी चौरा में हिंसात्मक घटना घटने के कारण
4.  उपर्युक्त में से कोई भी नहीं

11. 1929 के कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में लिया गया एक महत्वपूर्ण निर्णय किया था?
1.  प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को सारे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाने का निर्णय लिया गया
2. साइमन कमीशन का विरोध करने का निर्णय लिया गया
3.  सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया
4.  उपर्युक्त सभी

12. गांधी इरविन समझौता कब हुआ?  इसकी कोई एक शर्त बताएं ।
1.  1933 ईस्वी में गांधी इरविन समझौते के तहत भारत में चुनाव करने का निर्णय लिया गया
2. गांधी इरविन समझौता 1931 ईस्वी में हुआ था इस समझौते में सरकार ने वचन दिया कि हिंसा के आरोप में गिरफ्तार लोगों को छोड़कर सभी राजनीतिक बंदी रिहा कर दिए जाएंगे
3.  1932 में गांधी इरविन समझौते के तहत भारत को स्वतंत्र करने की बात कही गई
4. 1934 में गांधी इरविन समझौते के तहत भारतीय लोगों को प्रांतीय सरकार चलाने का मौका दिया जाएगा

13. निम्नलिखित में से किसने सबसे पहले भारत माता की छवि का निर्माण किया ?
1. राजा रवि वर्मा
2.  रविंद्र नाथ टैगोर
3. नरेश शास्त्री
4. बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय

14. भारतीयों ने साइमन कमीशन का बहिष्कार क्यों किया ?
1.  इस कमीशन में 7 सदस्य हैं जिनमें से एक भी भारतीय नहीं था
2.  साइमन कमीशन शिक्षा का विरोधी था
3.  साइमन कमीशन भारतीय समाज में परिवर्तन करना चाहता था
4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

15. बहिष्कार की परिभाषा क्या है?
1.  समाज से अलग करना
2.  सामाजिक बंधन से मुक्त करना
3.  किसी के साथ संपर्क रखने और जोड़ने से इंकार करना
4. उपरोक्त सभी

16. पिकेटिंग से क्या तात्पर्य है ?
1.  सामान को बोरी में भरना
2.  डिब्बाबंद खाने पीने का सामान
3.  प्रदर्शन या विरोध का एक स्वरूप
4.  सामान रखने का डब्बा

17. गिरमिटिया मजदूर किसे कहते हैं ?
1. अस्थाई मजदूर को कहा जाता है
2   मिट्टी ढोने वाले मजदूर को कहा जाता है
3. उद्योगों में काम करने वाले मजदूरों को कहा जाता है  4. यह अनुबंध के तहत काम करने वाले मजदूर

18. किस मुद्दे को लेकर गांधी जी और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बीच विवाद छिड़ गया था ?
1. अलग निर्वाचन क्षेत्रों के सवाल पर
2.  आरक्षण के मुद्दे पर
3. दलितों को गांधी जी द्वारा हरिजन कहे जाने पर
4.  उपरोक्त सभी

19. रविंद्र नाथ टैगोर ने अपनी विख्यात पेंटिंग भारत माता के चित्र में भारत माता को किस तरह चित्रित किया?
1. एक भिक्षुणी के रूप में
2.  एक सन्यासिनी के रूप में
3.  एक वीरांगना के रूप में
4.  एक आदर्श महिला के रूप में

20. जबरन भर्ती से क्या तात्पर्य है ?
1. इस प्रक्रिया में अंग्रेज भारत के लोगों को जबरदस्ती सेना में भर्ती कर लेते थे
2. उद्योगों में काम करने के लिए मजदूरों की जबरदस्ती भर्ती
3. बागानों में काम करने के लिए मजदूरों की जबरन भर्ती
4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

21. गांधीजी ने खिलाफत आंदोलन को समर्थन क्यों दिया ?
1. सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू करना था
2. मुसलमानों को एकीकृत आंदोलन के अंतर्गत लाना था
3. खलीफा गांधीजी का निजी मित्र था
4. गांधीजी मोहम्मद अली जिन्ना को खुश करना चाहते थे

22. दक्षिण अफ्रीका में गांधी जी ने किस कारण से आंदोलन चलाया था ?
1. स्वतंत्रता के लिए आंदोलन
2. सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आंदोलन
3.  नस्लभेद के खिलाफ आंदोलन
4.  उपरोक्त सभी

23. सत्याग्रह के विचार से क्या तात्पर्य है ?
1.  सत्य मार्ग की खोज
2.  सत्य बोलना
3.  सत्य की शक्ति पर आग्रह और सत्य की खोज पर जोर देना
4. सच्चाई के रास्ते पर चलना

24. दक्षिण अफ्रीका से भारत आने के बाद गांधीजी ने किन-किन स्थानों पर सत्याग्रह आंदोलन चलाया ?
1.  1916 में बिहार के चंपारण जिले में
2. 1917 में गुजरात के खेड़ा जिले में
3.  1918 में अहमदाबाद के सूती कपड़ा मिलों के मजदूरों के पक्ष में सत्याग्रह आंदोलन चलाया
4. उपरोक्त सभी

25. 1917 में गुजरात के खेड़ा जिले में गांधी जी ने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत क्यों की थी ?
1. लगान वसूली में ढील देने के लिए
2. लगान बढ़ाने के खिलाफ
3.  दमनकारी नीति के खिलाफ
4.  नमक कानून के खिलाफ

26. रौलट एक्ट के खिलाफ भारतीय लोगों में किस तरह की प्रतिक्रिया हुई ?
1. विभिन्न शहरों में रैली और जुलूसों का आयोजन किया गया
2.  रेलवे वर्कशॉप में कामगार हड़ताल पर चले गए
3.  दुकानें बंद हो गई
4. उपर्युक्त सभी

27. आदिवासी किसानों ने महात्मा गांधी के संदेश और स्वराज के विचार का क्या अर्थ निकाला ?
1. आदिवासियों ने गुरिल्ला आंदोलन शुरू कर दिया
2. आदिवासियों ने स्थानीय लोगों की लूटपाट करनी शुरू कर दी
3. आदिवासियों ने जमींदारों के खिलाफ विद्रोह कर दिया
4.  उपर्युक्त में से कोई नहीं

28. अंग्रेजी सरकार द्वारा आदिवासियों पर किस तरह के जुर्म किए जा रहे थे ?
1.  जंगलों में मवेशी चराने और लकड़ी काटने पर पाबंदी
2.  सड़कों के निर्माण के लिए बेकार करने पर मजबूर
3.  जंगली उत्पादों को बेचने पर पाबंदी
4.  उपर्युक्त सभी

29. 1927 में कांग्रेस और मुस्लिम लीग में किस बात को लेकर मतभेद थे?
1.  भावी  विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के सवाल पर
2.  पूर्ण स्वराज की मांग को लेकर
3.  साइमन कमीशन का विरोध करने के तरीकों को लेकर
4.  उपर्युक्त में से कोई नहीं

30. वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत किसने लिखा था ?
1. अबिन्द्र नाथ नाथ टैगोर
2. रविंद्रनाथ टैगोर
3. बंकिम चंद्र चटर्जी
4. मोहम्मद इकबाल

31. पूना पैक्ट क्या था  ?
1. गांधी जी और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बीच समझौता हुआ था
2. अंग्रेजों और मोहम्मद अली जिन्ना के बीच समझौता हुआ था
3. गांधीजी और मोहम्मद अली जिन्ना के बीच समझौता हुआ था
4. मौलाना आजाद और अंग्रेजो के बीच समझौता हुआ था

32. बंगाल में स्वदेशी आंदोलन के दौरान एक तिरंगा झंडा तैयार किया गया उस तिरंगे में कौन-कौन से रंग थे ?
1.  सफेद, हरा और लाल
2.  हरा ,पीला ,लाल
3. गुलाबी ,केसरिया, हरा
4. केसरिया ,सफेद, हरा

33. 1921 तक गांधीजी ने स्वराज का झंडा तैयार कर लिया था इस झंडे में कौन-कौन से रंग और प्रतीक थे ?
1. तिरंगा झंडा  (सफेद, हरा ,लाल )-प्रतीक चरखा
2. तिरंगा झंडा  (हरा ,नीला ,सफेद)- प्रतीक अशोक चक्र
3. तिरंगा झंडा  (केसरिया ,हरा ,पीला)- प्रतीक अशोक स्तंभ
4.  तिरंगा झंडा  (केसरिया ,सफेद, पीला)-  प्रतीक कमल के फूल

34. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ?
1. 13 अप्रैल 1919
2. 13 अप्रैल 1929
3. 13 अप्रैल 1920
4. इनमें से कोई नही

35. गांधी जी द्वारा भारत में चलाया गया पहला आंदोलन था ?
1. खेड़ा आंदोलन
2. अहमदाबाद मिल हड़ताल
3. चम्पारण सत्याग्रह
4. अशयिग आंदोलन

36. खेड़ा आंदोलन कब हुआ ?
1. 1917
2. 1919
3. 1916
4. 1920

37.  अहमदाबाद मिल हड़ताल की घटना कब हुई थी ?
1. 1918
2. 1920
3. 1916
4. 1915

38. असहयोग आंदोलन वापस क्यों लिया गया ?
1. काकोरी कांड के कारण
2. लाहौर कांड के कारण
3. जलियावाला हत्याकांड के कारण
4. चौरी चौरा काण्ड के कारण

39. दांडी कहाँ स्थित है ?
1. महाराष्ट्र में
2. गुजरात में
3. राजस्थान में
4. केरल में

40. सविनय अवज्ञा आंदोलन का आरंभ कब हुआ ?
1. 12 मार्च 1930
2. 06 मार्च 1929
3. 12 अप्रैल 1930
4. 24 मार्च 1930

41. गांधी इरविन समझौता कब हुआ ?
1. 1929
2. 1930
3. 1931
4. 1932

42. किस गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस ने भाग लिया था ?
1. पहला
2. दूसरा
3. तीसरा
4. किसी में नही

43. महात्मा गांधी ने किस गोलमेज सम्मेलन में भाग लिए थे ?
1. पहला
2. दूसरा
3. तीसरा
4. किसी में नही

44. गोलमेज सम्मेलन कहां हुआ था ?
1. लन्दन
2. दिल्ली
3. मैनचेस्टर
4. कोलकाता

45. "दमित संघ" की स्थापना किसने किया था ?
1.  महात्मा गांधी
2. ज्योति बाबा फूले
3. भीम राव अम्बेडकर
4. महादेव गोविंद रानाडे

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

JNV Class VI and Class IX result Out

  NAVODAYA VIDYALAYA SELECTION TEST CLASS VI, IX and XI -2025 RESULT OUT Navodaya Vidyalaya Samiti Delhi published result of Jawahar Navoday...