Tuesday, 16 November 2021

What, Where, How and When? Class 6 Notes History Chapter 1

What, Where, How and When? Class 6 Notes History Chapter 1

इतिहास : हमारे अतीत -1 वर्ग 6

अध्याय – 1 : क्या , कब , कहां और कैसे ?

आप क्या सीखेंगें 

* इतिहास क्या है ?

* इतिहास के स्रोत

* भारत का नाम भारत कैसे पड़ा ?

 
इतिहास की परिभाषा :


* वह घटना जो बीत चुकी है तथा उसका लिखित विवरण उपलब्ध है | मानव समास में विभिन्न कालों में तरह –तरह के बदलाव हुए है , इतिहास से हमें इस बदलावों का विवरण मिलता है |
इतिहास का महत्व :

* इतिहास से हमें बीते हुए घटनाओं की जानकारी मिलती है , भूतकाल में मानव कैसे रहते थे , क्या खाते थे और क्या पहनते थे , किस प्रकार के कार्य करते थे , भोजन की उपलब्धता कैसे होती थी |

* इतिहास से हमें पूर्वजों की उपलब्धियां तथा उनकी गलतियों के बारे में जानकारी मिलती है |

लोग कहां रहते थे ?


भारतीय उपमहाद्वीप में प्रागैतिहासिक काल में लोग निम्नलिखित स्थानों पर रहते थे :

* नर्मदा नदी के तट पर

* सिन्धु नदी और उसकी सहायक नदियों के आस-पास

* पूर्वोतर की गारो पहाड़ियों पर

* मध्य भारत के विन्ध्याचल की पहाड़ियों पर

* गंगा और सोन नदियों के किनारे








1. नर्मदा नदी : प्राचीन काल में नर्मदा नदी के मानवों की बसावट के अवशेष प्राप्त हुए है | मानव शिकार करते थे, कंद-मूल इकट्ठा करते थे तथा एक स्थान से दूसरे स्थान पर विचरण करते थे |उनका स्थायी निवास नहीं होता था |

2. सुलेमान और किर्थर की पहाड़ियां : पुरातत्विदों को इस पहाड़ियों पर 8000 वर्ष पूर्व मानव जाति के निवास की जानकारी मिली है | वे उन पहले लोगों में थे जिन्होंने खेती की शुरुआत की थी | वे गेहूं और जाऊ की खेती करते थे | ये लोग भेंड , बकरी तथा गाय-बैल भी पालते थे | ऐसी जानकारी मिलती है कि ये लोग स्थायी जीवन व्यतीत करना आरम्भ दिया था | इसी समय से छोटी-छोटी बस्तियां बसने लगी थी |

3. गारो और विन्ध्याचल की पहाड़ियां : पूर्वोतर में गारो की पहाड़ियां में रहने वाले लोग उन् फले लोगों में से थे जिन्होंने धान की खेती आरम्भ की | विन्ध्याचल की पहाड़ियां के उत्तरी भाग में भी धान की खेती होती थी |

4. गंगा और सोन की नदियाँ : गंगा के किनारों पर शहरों का विकास लगभग 2500 वर्ष पहले आरम्भ हुआ| कुश शहर सोन जैसे नदियों के किनारे भी विकसित हुए |

5. सिन्धु और उसकी सहायक नदियाँ : भारत में आरंभिक शहरों का विकास सिन्धु और उसकी सहायक नदियों के किनारे हुई | आरंभिक शहरों का विकास लगभग 4700 वर्ष पहले विकसित होने के साक्ष्य मिले है |

भारत देश का नाम ‘भारत’ कैसे पड़ा ?


* इंडिया शब्द इंडस से निकला है जिसे संस्कृत में सिन्धु कहा जाता है | लगभग 2500 वर्ष पूर्व उत्तर-पश्चिम की ओर से आने वाले ईरानियों और यूनानियों ने सिन्धु को हिंदोस अथवा इन्दोस और इस नदी के पूर्व में स्थित भूमि प्रदेश को इंडिया कहा |

* भरत नाम का प्रयोग उत्तर-पश्चिम में रहने वाले लोगों के एक समूह के लिए किया जाता था |इस समूह का उल्लेख संस्कृत की कृति (लगभग 3500 वर्ष पुरानी ) ऋग्वेद में भी मिलता है | बाद में देश के लिए भारत शब्द का प्रयोग होने लगा |
 

अतीत के बारे में कैसे जानें :


* अतीत के बारे में शिलालेखों पर उत्कीर्ण विभिन्न राजाओं के आदेशों से मिलती है |

* अतीत के बारे में हाथों से लिखित पुस्तकों से मिलती है जिसे पांडुलिपि कही जाती है | पांडुलिपि प्राय: ताड़पत्रों अथवा हिमालय क्षेत्र में उगने वाले भूर्ज नामक पेड़ की छाल से विशेष तरीके से तैयार भोजपत्र पर लिखी मिलती है |








* पांडुलिपि को अंगरेजी में “ मैन्यूस्क्रिप्ट “ शब्द लैटिन शब्द ‘ मेनू’ जिसका अर्थ हाथ है , से निकला है |

* प्राय: ये पांडुलिपियाँ मंदिरों और विहारों में मिलते है |

* पुरातत्विद : खुदाई में प्राप्त अभिलेख, पत्थर , वर्तन ,मूर्ति, चित्रों एवं अन्य पदार्थों का अध्ययन करने वाले को कहते है |







तिथियों का मतलब :


* तिथियों की गणना ईसाई धर्म के प्रवर्तक ईसा मसीह के जन्म की तिथि से की जाती है |

* ईसा मसीह के जन्म के पूर्व की सभी तिथियाँ ई.पू. (ईसा से पहले ) के रूप में जानी जाती है |

* अंगरेजी में बी.सी (हिन्दी में ई.पू.) का तात्पर्य ‘ बिफोर क्राइस्ट ‘ (ईसा पूर्व ) होता है |

* अंगरेजी में ए.डी. (हिन्दी में ई.) का तात्पर्य ‘ एनो डामिनी ‘ होता है जिसका मतलब ईसा मसीह के जन्म के वर्ष से है |

* कभी –कभी ए.डी. की जगह सी.ई. (कॉमन एरा ) तथा बी.सी. की जगह बी.सी.ई. (बिफोर कॉमन एरा ) के लिए प्रयोग होता है |




No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...