Wednesday, 15 July 2020

भक्ति-सूफ़ी परम्पराएं वर्ग 12 पाठ 6 भाग 5

भक्ति -सूफी परम्पराएं 
सूफी और राज्य 

    चिश्ती सिलसिला के अलावा कुछ अन्य सूफ़ी भी, जैसे कि दिल्ली सल्तनत के युग में सुहरावर्दी और मुगलकालीन नक्शबंदी, राज्य से जुड़े रहे | लेकिन उनके जुड़ाव के तरीके चिश्तियों से भिन्न थे | कभी-कभी सूफ़ी दरबारी पद भी स्वीकार कर लेते थे |
कुछ प्रमुख सिलसिला 

1. चिश्ती सिलसिला :
भारतवर्ष में चिश्ती सम्प्रदाय का प्रणेता ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती को माना जाता है | ये 1192ई. में भारत में आये | अपना ठिकाना अजमेर में स्थापित किया | मुहम्मद गोरी उन्हें "सुलतान-उल-हिन्द" (हिन्द का आध्यात्मिक गुरु ) की उपाधि से विभूषित किया था |

* शेख कुतुबद्दीन बख्तियार काकी :
यह मुईनुद्दीन चिश्ती के शिष्य थे | ये सुलतान इल्तुतमिश के समय भारत आये |  
बख्तियार (भाग्य-बन्धु) नाम मुईनुद्दीन द्वारा दिया गया था |



* बाबा फरीद :
इनका पूरा नाम
फरीदउद्दीन-गंज-ए-शकर था | इनका जन्म मुल्तान जिले के कठवाल में 1175 में हुआ था | इनकी रचना गुरु ग्रन्थ साहिब में संकलित है |


* शेख  निजामुद्दीन औलिया :
इनका वास्तविक नाम
मुहम्मद बिन-अहमद-बिन-दनियाल-अल बुखारी था | इनका जन्म बदायूं में 1236 में हुआ था | इन्होने अपने जीवन काल में दिल्ली के  सात सुल्तानों का राज्य देखा था | अमीर खुसरों प्रमुख शिष्य था | इनकी मृत्यु 1325 में हुई |

शेख बुरहानुद्दीन : ये निजामुद्दीन औलिया के शिष्य थे | इन्होने दौलताबाद का शिक्षा का केंद्र बनाकर " महबूब-ए-इलाही " के उपदेशों का प्रचार किया |

* शेख सलीम चिश्ती : यह फतेहपुर सीकरी में रहते थे | इनके आर्शीवाद से ही अकबर के पुत्र सलीम (जहांगीर ) का जन्म हुआ था | 

       चिश्ती सम्प्रदाय में संगीत को प्रधानता दी गयी थी | निजामुद्दीन औलिया ने योग को अपनाया और उन्हें योगी सिद्व भी कहा गया | चिश्ती संत राज्य की सेवा स्वीकार नहीं करते थे |

2. सुहरावर्दी सिलसिला : भारत में इस शाखा का प्रचार शेख बहाउदीन जकारिया द्वारा किया गया | इनका जन्म 1182 ई. में मुल्तान के कोट अन्गेर नामक स्थान पर हुआ था | इस शाखा का प्रवर्तक शिहाबुदीन सुहरावर्दी को माना जाता है |  इस सिलसिले के प्रमुख संत सैयद जलालुदीन बुखारी (मखदूमे जहानियाँ ) , शेख हमीदउद्दीन  नागौरी , शेख मूसा और शाह दौला दरियाली नाम उल्लेखनीय है | 

3. कादिरी सिलसिला :  इस सिलसिले का प्रवर्तक ईराक के अब्दुल कादिर अल जिलानी  थे | भारत में इस सिलसिले के प्रवर्तक मुहम्मद गौस थे | राजकुमार दाराशिकोह  कादिरी सिलसिले के मुल्ला शाह बद्ख्शी  के शिष्य थे |
4. नक्सबंदी सिलसिला : भारत में इस सिलसिले का प्रवर्तक ख्वाजा वकी  बिल्लाह को माना जाता है | इसके  शिष्यों में "शेख अहमद फारुख सरहिन्दी "  प्रमुख थे |

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...