Tuesday, 5 May 2020

अपनी सेहत और अपनी सुरक्षा

           अपनी सेहत अपनी सुरक्षा
नमस्कार ,
             आज देश एक गम्भीर संकट झेल रहा है । जी हां , देश में बढ़ती कोरोनावायरस से अभी तक 1568 मौते हो चुकी है और 46433 लोग संक्रमित है ।
अमेरिका एक विकसित देश है , अच्छी स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध है , बाबजूद अभी तक 68000 मौतें हो चुकी है और  विश्व में अभी तक 2 लाख 48 हजार मौतें ।

                                  सरकार एक निश्चित समय तक ही LOCKDOWN रख सकती है धीरे धीरे LOCKDOWN खत्म  हो जाएगा सरकार भी इतनी सख्ती नहीं दिखाएगी क्योंकि
सरकार ने आपको कोरोना बीमारी के बारे में अवगत करा दिया है, सोशल डिस्टैंसिंग, हैण्ड सेनिटाइजेशन इत्यादि सब समझा दिया है। घर मे ज्यादा समय तक रहने की प्रैक्टिस भी करा दी है।
बीमार होने के बाद की स्थिति भी आप लोग देश में देख ही रहे है।
अब जो समझदार है वह आगे लंबे समय तक अपनी दिनचर्या, काम करने का तरीका समझ ले।

सरकार 24 घंटे  365 दिन आपकी चौकीदारी नहीं करेगी
आपके एवं आपके परिवार का भविष्य आपके हाथ में है

लोकडॉन खुलने के बाद सोच समझ कर घर से निकले एवं काम पर जाये... व नीयत नियमानुसार ही अपना कार्य करे l

क्या लगता है आपको, 17 मई के बाद एकाएक कोरोना चला जायेगा, हम पहले की तरह जीवन जीने लगेंगे ?

नही, कदापि नही।

ये वायरस अब हमारे देश में जड़ें जमा चुका है, हमे इसके साथ रहना सीखना पड़ेगा।
कैसे ?
सरकार कब तक लॉक डाउन रखेगी ?
कब तक बाहर निकलने में पाबंदी रहेगी ?
हमे स्वयं इस वायरस से लड़ना पड़ेगा, अपनी जीवन शैली में बदलाव करके,
अपनी इम्युनिटी स्ट्रांग करके।
हमे सैकड़ों साल पुरानी जीवन शैली अपनानी पड़ेगी।
शुद्ध आहार लें, शुद्ध मसाले खाएं।
आंवला, एलोवेरा, गिलोय, काली मिर्च, लौंग आदि पर निर्भर हों,
एन्टी बाइटिक्स के चंगुल से खुद को आज़ाद करें।
अपने भोजन में पौष्टिक आहार की मात्रा बढ़ानी होगी, फ़ास्ट फ़ूड, पिज़्ज़ा , बर्गर, कोल्ड्रिंक की भूल जाएं।
अपने बर्तनों को बदलना होगा, अल्युमिनियम, स्टील आदि से हमे भारी बर्तन जैसे पीतल, कांसा, तांबा को अपनाना होगा जो प्राकर्तिक रूप से वायरस की खत्म करते हैं।
अपने आहार में दूध, दही, घी की मात्रा बढ़ानी होगी।
भूल जाइए जीभ का स्वाद, तला-भुना मसालेदार, होटल वाला कचरा।
कम से कम अगले 2 -3 साल तक तो ये करना ही पड़ेगा।
तभी हम सरवाइव कर पाएंगे।
जो नही बदले वो खत्म हो जाएंगे।
इस बात को मान कर इन पर अमल करना शुरू कर दें।

जिंदगी आपकी फैसला आपका।


साभार:P.K.MISHRA

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

JNV Class VI and Class IX result Out

  NAVODAYA VIDYALAYA SELECTION TEST CLASS VI, IX and XI -2025 RESULT OUT Navodaya Vidyalaya Samiti Delhi published result of Jawahar Navoday...