Wednesday, 1 April 2020

Panchayati Raj: Local Self-Government

                        पंचायती राज व्यवस्था
भारत में "पंचायती राज" शब्द से तात्पर्य है - स्थानीय स्वशासन प्रणाली से । यह भारत के सभी राज्यों में "ग्रामीण विकास " और " राजनीतिक जागरूकता" के उद्वेश्य से स्थापित किया गया । 
* भारतीय संविधान के अनुच्छेद 40 में कहा गया है कि " ग्राम पंचायतों को गठित करने के लिए राज्य कदम उठाएगा और उन्हें उन आवश्यक शक्तियों और अधिकारों से विभूषित करेगा जिससे कि वे स्वशासन की इकाई की तरह कार्य करेगा । यह अनुच्छेद राज्य के नीति निदेशक तत्व का हिस्सा है ।"
*  1992 के 73वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा इसे संविधान में शामिल किया गया ।
*  पंचायती राज का आरम्भ 2 अक्टूबर 1959 ई0 को राजस्थान के नागौर जिला से तत्कालीन प्रधानमंत्री प0 जवाहरलाल नेहरू के द्वारा किया गया ।
* 11 अक्टूबर 1959 ई0 को आंध्र प्रदेश लागू किया ।
*  पंचायती राजव्यवस्था में सुधार हेतु गठित समितियां 
बलवन्त राय मेहता समिति -1957
अशोक मेहता समिति - 1977
जी0 वी0 के0 राव समिति - 1985
एल0 एम0 सिंघवी समिति - 1986
थुंगन समिति -        1988
64वां संविधान संशोधन- 1989
73वां संविधान संशोधन - 1992
*  73वां संविधान संशोधन पंचायती राज से जुड़ा है । इसके द्वारा संविधान के भाग -9 , अनुच्छेद -243     (क से ण तक ) तथा अनुसूचि  - 11 का प्रावधान किया गया ।
73 वां संविधान संशोधन के मुख्य विशेषता:-
1. पंचायती राज त्रिस्तरीय ढांचे के रूप में होगा । ग्राम स्तर पर राम पंचायते , प्रखंड स्तर पर पंचायत समिति , तथा जिला स्तर पर जिला परिषद के गठन का प्रावधान है ।
* पंचायती राज का एक तिहाई हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित होगा ।
* इसका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा ।
* राज्य के संचित निधि से अनुदान देने की व्यवस्था की गई है ।
*  अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ी जाति के लिए सीटें आरक्षित है ।
* राज्य में पंचायत और नगरपालिका का चुनाव कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग नामक स्वतन्त्र संस्था का गठन किया गया ।
*  74वां संविधान संशोधन नगरपालिका से सम्बंधित है जो संविधान के भाग-9 क , अनुच्छेद  - 243 ( त से य तक ) एवं 12वीं अनुसूचि में प्रावधान किया गया है ।
मुख्य प्रावधान:-
* नगरपालिकाएं तीन स्तर की होगी ।
1. नगर पंचायत - ऐसा ग्रामीण क्षेत्र जो नगर क्षेत्र में परिवर्तित हो रहा हो ।
2. नगर परिषद - छोटे नगर क्षेत्र के लिए
3. नगर निगम -  बड़े नगर क्षेत्र के लिए
* महिलाओं के 1/3 सीटें आरक्षित है ।
* अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए सीटें आरक्षित है ।
* कार्यकाल 5 वर्षों का होगा ।

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...