Thursday, 13 February 2020

इतिहास: धार्मिक साहित्य -ब्राह्मण साहित्य-II

इतिहास: धार्मिक साहित्य -ब्राह्मण साहित्य-II

* वैदिक मूल ग्रंथ का अर्थ समझने के लिए वेदांगों  की रचना की गई ।
वेदांग 6 हैं  ।  -  शिक्षा (उच्चारण विधि) ,  कल्प (कर्मकांड),  व्याकरण , निरुक्त ( भाषा विज्ञान) ,  छंद और ज्योतिष ।
* वैदिक साहित्य को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए सूत्र साहित्य का प्रणयन हुआ ।
* विधि व नियमों का प्रतिपादन जिन सूत्रों में किया गया वे कल्पसूत्र के नाम से जाना जाता है ।
* कल्पसूत्र के  तीन भाग है ।
- श्रौत सूत्र (यज्ञ सम्बन्धी नियम )
- गृह्य सूत्र ( लौकिक एवं पारलौकिक कर्तव्य )
- धर्म सूत्र ( धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक कर्तव्य)
* धर्म सूत्रों से स्मृति ग्रन्थों का विकास हुआ ।
* प्रमुख स्मृति ग्रन्थ है - मनुस्मृति , याज्ञवल्क्य स्मृति , पराशर स्मृति, नारद स्मृति , वृहस्पति स्मृति , कात्यायन स्मृति , गौतम स्मृति ।
* ऐसा माना जाता है कि मनुस्मृति की रचना मनु ने (ई0पू0 200 ) किया था । यह सबसे प्राचीन एवं प्रमाणिक माना जाता है । 

* याज्ञवल्क्य स्मृति की रचना ई0 पू0 100 के लगभग मानी जाती है ।
* दो ग्रथों को महाकाव्य की संज्ञा दी जाती है । - रामायण और महाभारत

* महाभारत की रचना वेद व्यास ने की थी ।
* प्रारंभ में इसमें 8800 श्लोक थे और इसका नाम जय संहिता था ।
* बाद में बढ़कर श्लोकों की संख्या 24000 हो गई और नाम पड़ा - भारत
* जब श्लोकों की संख्या बढ़कर 100000(एक लाख ) हो गई तो " शत साहस्री" अथवा "महाभारत" कहलाने लगे ।
* रामायण की रचना"महर्षी वाल्मीकि" ने की थी ।
* मूलतः रामायण में 6000 श्लोक थे जो बढ़कर 12000 श्लोक हो गए और अंततः 24000 श्लोक हो गए ।
* भारतीय ऐतिहासिक वृतांतों का क्रमबद्व विवरण पुराणों में मिलता है ।

* पुराणों की रचना लोमहर्ष और उनके पुत्र उग्रश्रवा थे ।
*  पुराणों का रचना काल सम्भवतः तीसरी - चौथी शताब्दी ई0 में माना जाता है ।
* मत्स्य पुराण सबसे प्राचीन और प्रमाणिक माना जाता हैं।
* भगवान विष्णु के दस अवतारों का विवरण मत्स्य पुराण में मिलता है ।
* मौर्यवंश के लिए विष्णु पुराण, सातवाहन वंश और शुंग वंश के लिए मत्स्य पुराण  तथा गुप्त वंश के लिए  वायु पुराण प्रामाणिक है ।
*   ब्राह्मण  साहित्य  से प्राचीन भारत के सामाजिक तथा सांस्कृतिक  इतिहास पर विस्तृत प्रकाश  पड़ता है  परंतु राजनीतिक इतिहास की बहुत कम जानकारी मिलती है ।

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...