Saturday, 15 February 2020

इतिहास: ब्राह्मणेत्तर साहित्य

   इतिहास: ब्राह्मणेत्तर साहित्य

ब्राह्मणेत्तर साहित्य के अंतर्गत दो धर्मों के साहित्य आते है- बौद्ध धर्म से जुड़ी साहित्य और जैन धर्म जुड़ी साहित्य

बौद्ध धर्म साहित्य :
*  बौद्ध धर्म साहित्य के प्राचीन ग्रंथ त्रिपिटक कहलाते हैं ।
त्रिपिटक 3 हैं - सुत्त पिटकविनय पिटक और  अधिगम पिटक

*   सुत्त पिटक में बुद्व के धार्मिक विचारों और वचनों का संग्रह है ,  इसे बौद्ध धर्म का इनसाइक्लोपीडिया कहा जाता है ।
विनय पिटक बौद्ध संघ के नियमों का उल्लेख है
अधिधम्म पिटक में बौद्ध दर्शन का विवेचन है ।                                 *  जातकों में बुद्व  के पूर्व जन्मों की काल्पनिक कथाएं हैं

जातक गद्य एवं पद्य दोनों में लिखे गए हैं ।
जातकों की संख्या 550 मानी जाती है ।
*  प्राचीनतम बौद्ध ग्रंथ पाली भाषा में है ।
*  पाली भाषा में लिखे गए बौद्ध ग्रंथों को द्वितीय या प्रथम सदी ईस्वी पूर्व का स्वीकार किया गया है ।
बुद्व घोष द्वारा रचित " विशुद्ध मग"  बौद्ध धर्म की हिनयान शाखा का ग्रंथ है ।  यह बौद्ध सिद्धांतों पर प्रमाणिक दार्शनिक ग्रंथ स्वीकार किया जाता है ।
*   जातक कथाएं ईसा पूर्व 5 वीं सदी से दूसरी सदी तक की सामाजिक व आर्थिक स्थिति की जानकारी का स्रोत है  ।
*   पाली भाषा का ग्रंथ नाग सेन द्वारा रचित "मिलिंदपन्हो " जिसमें यूनानी राजा मिनांडर और बौद्ध भिक्षु  नागसेन के दार्शनिक वार्तालाप का वर्णन है ।
"अंगुत्तर निकाय " ग्रन्थ में सोलह महाजनपदों का जिक्र है ।
*  " आर्यमंजुश्रीमूलकल्प" नामक ग्रन्थ में गुप्त शासकों का वर्णन मिलता है ।
"महावस्तु " और  "ललित विस्तार " में गौतम बुद्व के जीवनवृत की जानकारी मिलती है ।
*  "दीपवंश "  और " महावंश "  ग्रन्थ में मौर्यकालीन इतिहास की जानकारी मिलती है ।

जैन साहित्य "आगम"(सिद्वान्त) कहलाता है
जैन आगमों में 12 अंग , 12 उपांग , 10 प्रकीर्ण , 6 छंद सूत्र है ।
*  "आचारांग सूत्र " में जैन भिक्षुओं के आचार-नियमों का वर्णन मिलता है ।
"भगवती सूत्र" में भगवान महावीर के जीवन वृत का उल्लेख है । इसमें सोलह महाजनपदों का  भी उल्लेख है ।
भद्रबाहु कृत " कल्पसूत्र " में जैन धर्म के प्रारंभिक इतिहास की जानकारी मिलती है ।
उद्योतन सूरी कृत " कुवलयमाला" में जैन समाज की सामाजिक व धार्मिक स्थिति का वर्णन है ।




प्रश्न:  " किस ग्रन्थ को "बौद्व धर्म का इनसाइक्लोपीडिया" कहा जाता है ?
उत्तर Comment Box में लिखे ।

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...