Monday, 17 February 2020

इतिहास: लौकिक साहित्य

इतिहास: लौकिक साहित्य 

*  लौकिक साहित्य के अंतर्गत प्रमुख ऐतिहासिक स्रोत चाणक्य  कृत  " अर्थशास्त्र" है । इस पुस्तक में मौर्यकालीन इतिहास की जानकारी मिलती है ।
*  विशाखदत्त कृत "मुद्राराक्षस", सोमदेव कृत "कथासरित्सागर" , क्षेमेन्द्र कृत " वृहत्यकथामन्जरी" मौर्य साम्राज्य के इतिहास की जानकारी प्राप्त होती है ।
*  पतंजलि कृत " महाभाष्य " और कालिदास कृत "मालविकाग्निमित्र" पुस्तक से शुंग वंश की जानकारी मिलती है ।
* शूद्रक कृत " मृच्छकटिकम" से तत्कालीन समाज की जानकारी मिलती है ।
*  कल्हण कृत "राजतरंगिणी" ग्रन्थ से ऐतिहासिक घटनाओं को क्रमबद्व ढंग से प्रस्तुत किया गया है ।
*  राजशेखर कृत " प्रबन्धकोश " ग्रन्थ से गुजरात के चालुक्यकालीं इतिहास की जानकारी मिलती है ।
*  "गार्गी संहिता " से यवन आक्रमण की जानकारी मिलती है ।
*  ऐतिहासिक जीवनियों में अश्वघोष कृत "बुद्वचरित" ,  वाणभट्ट कृत " हर्षचरित " , वाक्पति कृत " गौडव्हो" , विल्हण कृत " विक्रमांकदेवचरित" , पद्मगुप्त कृत         " नवसाहसांकचरित " , हेमचन्द्र कृत  " कुमारपाल चरित "  भारतीय प्राचीन इतिहास जानकारी के प्रमुख स्रोत  है ।
* दक्षिण भारत का प्राचीन इतिहास "संगम साहित्य  " से प्राप्त होता है ।

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...