Saturday, 11 September 2021

History of Jharkhand State|MCQ| Practice Set

History of Jharkhand State Multiple Choice Questions In Hindi

Multiple Choice Questions

झारखंड का इतिहास : वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Link : Ncert Notes of History


Link: Ncert Notes of Class 12th History


Link: Multiple Choice Questions of Jharkhand's History 



1. निम्नलिखित में किसने मुग़ल-अफगान संघर्ष (1530-40 ई. ) के दौरान झारखंड क्षेत्र का कई बार उपयोग किया ?

क. बाबर

ख. अकबर

ग. शेरशाह

घ. सिकंदर लोदी

उत्तर: ग.



2. शेरशाह का एक सेनापति, जिसने 1538 ई. में पलामू के चेरो शासक महारथ चेरों पर आक्रमण कर उसे लूटा, था ?

क. खवास खां

ख. शहबाज खां कम्बू

ग. राजा मान सिंह

घ. महमूद खान लोदी

उत्तर: क.


3. रामपुर ( वर्तमान रामगढ़ ) की लड़ाई (1575 ई. ) में किसने किसको पराजित किया ?

क. मुग़ल बादशाह अकबर की सेना ने मुग़ल विरोधी अफगान जुनैद कार्रानी को

ख. बाबर ने इब्राहिम लोदी को

ग. हुमायु ने शेरशाह को

घ. शेरशाह ने हुमायु को

उत्तर: क.


4. मुग़ल बादशाह अकबर के किस सेनापति के नेतृत्व में मुग़ल सेना ने 1585 ई. में छोटानागपुर ख़ास के नागवंशी शासक मधुकरण शाह (मधु सिंह ) पर आक्रमण किया, उसे हराया तथा उसे मुगलों का अधीनस्थ बनाया ?

क. बाबर

ख. राजा मान सिंह

ग. शाहबाज खां कम्बू

घ. इब्राहिम खां

उत्तर: ग.


5. राजा मान सिंह के उड़ीसा अभियान (1592 ई. ) के क्रम में सिंहभूम से गुजरने पर मुगलों की अधीनता स्वीकारने और राजा मान सिंह के अंगरक्षक दल में शामिल होने वाले पोडहाट के सिन्ह्वंशी राजा का नाम था ?

क. रणजीत सिंह

ख. मधुकरण शाह

ग. भागपत राय

घ. भीम कर्ण

उत्तर: क.


6. झारखंड के किस क्षेत्रीय राज्य के राजा को मुग़ल इतिहास ग्रन्थों में “ जमींदार-ए-खान-अलामास ‘ (अर्थात हीरा खान का मालिक ) कहा गया है ?

क. पलामू के चेरोवंशीय राजा को

ख. छोटानागपुर ख़ास के नागवंशी राजा को

ग. पोड़ाहाट के सिन्ह्वंशीय राजा को

घ. इनमें कोई नहीं

उत्तर: ख.


7. किस मुग़ल कालीन आत्मकथा ग्रन्थ में स्थानीय लोगों द्वारा शंख नदी से हीरे प्राप्त करने के तरीके का विस्तृत वर्णन मिलता है ?

क. बाबरनामा

ख. तुजुक-ए- जहाँगीरी

ग. आईने-ए-अकबरी

घ. पादशाहनामा

उत्तर: ख.


8. किस मुग़ल सूबेदार के हाथों 1615 ई. में छोटानागपुर ख़ास का नागवंशी शासक दुर्जन शाल गिरफ्तार हुआ और राजधानी दिल्ली भेजा गया ?

क. इब्राहीम खां

ख. जफ़र खां

ग. मान सिहं

घ. आदिल खान

उत्तर: क.


9. राजधानी दिल्ली में मुगल बादशाह जहांगीर के मनोरंजनार्थ एक बाघ से निहत्था लड़ता हुआ पलामू का कौन सा चेरोवंशी राजा मारा गया ?

क. दुर्जुन शाल

ख. भागवत राय

ग. आनंत राय

घ. सहबाल राय

उत्तर: घ.


10. पलामू के चेरोवंशी शासकों में सर्वाधिक शक्तिशाली शासक था ?

क. सहबाल राय

ख. मेदिनी राय

ग. प्रताप राय

घ. भागवत राय

उत्तर: ख.


11. पलामू के किस चेरोवंशी शासक के शासन काल को ‘ चेरो शासन का स्वर्ण काल’ के रूप में जाना जाता है ?

क. सहबाल राय

ख. मेदिनी राय

ग. प्रताप राय

घ. भागवत राय

उत्तर: ख.


12. उत्तर मुग़ल काल में झारखंड किसके आक्रमणों से झारखंड त्रस्त रहा ?

क. अफगानों से

ख. राजपूतों से

ग. मुगलों से

घ. मराठों से

उत्तर: घ.


13. झारखंड पर से मुग़ल प्रभाव का अंत निम्न में से किसने किया ?

क. अफगानों से

ख. राजपूतों से

ग. मुगलों से

घ. मराठों से

उत्तर: घ.


14. सरायकेला रियासत के संस्थापक का नाम क्या था ?

क. विक्रम सिंह

ख. फनी मुकुट राय

ग. बाघ्देव सिंह

घ. काशीनाथ सिंह

उत्तर: क.


15. सरायकेला रियासत के मूल एवं मातृ राज्य का नाम क्या था ?

क. पोडहाट राज्य

ख. बीकानेर रियासत

ग. पलामू राज्य

घ. कोटा रियासत

उत्तर: क.


16. सरायकेला रियासत के संस्थापक विक्रम सिंह के द्वितीय पुत्र ने किस रियासत की स्थापना की ?

क. बीकानेर रियासत

ख. कोटा रियासत

ग. पोडाहाट रियासत

घ. खरसावाँ रियासत

उत्तर: घ.


17. झारखंड में अंग्रेजों का प्रवेश किस ओर से हुआ ?

क. संथाल परगना

ख. पलामू

ग. सिंहभूम

घ. हजारीबाग

उत्तर: ग.


18. सिंहभूम में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी का प्रवेश किस वर्ष आरम्भ हुआ ?

क. 1767 ई.

ख. 1837 ई.

ग. 1867 ई.

घ. 1937 ई.

उत्तर: क.


19. पोडाहाट नरेश घनश्याम सिंह ने लार्ड हेस्टिंग्स की अधीनस्थ संधी पर किस वर्ष हस्ताक्षर किया और कम्पनी की अधीनता स्वीकार कर ली ?

क. 1823 ई.

ख. 1821 ई.

ग. 1822 ई.

घ. 1820 ई.

उत्तर: घ.


20. कम्पनी काल में झारखंड की कौन सी जनजाति ‘ लड़ाका कोल ‘ के नाम से प्रसिद्व थी ?

क. संथाल

ख. मुंडा

ग. खेरवार

घ. हो

उत्तर: घ.


21. अंग्रेज सेनापति कैप्टेन जैकब कैम्फ ने पलामू किले पर किस वर्ष अधिकार किया ?

क. 1767 ई.

ख. 1771 ई.

ग. 1867 ई.

घ. 1872 ई.

उत्तर: ख.


22. अंग्रेजों ने रामगढ़ राज्य पर किस वर्ष अपना कब्जा जमाया ?

क. 1767 ई.

ख. 1772 ई.

ग. 1867 ई.

घ. 1872 ई.

उत्तर: ख.


23. कोल्हान गवर्नमेंट इस्टेट का गठन कब किया गया ?

क. 1737 ई.

ख. 1837 ई.

ग. 1937 ई.

घ. 1872 ई.

उत्तर: ख.


24. अंग्रेजों के विरूद्व झारखंड के प्रथम जनजातीय विद्रोह ‘ ढाल विद्रोह ‘ (1767-77 ई. ) का नेतृत्व किसने किया ?

क. सिद्वू

ख. कान्हू

ग. बिरसा मुंडा

घ. जगन्नाथ

उत्तर: घ.


25. चुआर विद्रोह (1769-1805 ई. ) में किस जनजाति की सर्वप्रमुख भूमिका थी ?

क. भूमिज

ख. संथाल

ग. मुंडा

घ. असुर

उत्तर: क.


Link : Ncert Notes of History

Link: Ncert Notes of Class 12th History

Link: Multiple Choice Questions of Jharkhand's History 


26. चेरों विद्रोह (1770-71 ई. ) का नेतृत्व किसने किया ?

क. चित्र्जीत राय

ख. तिलका मांझी

ग. भागीरथ मांझी

घ. जतरा भगत

उत्तर: क.


27. भोगता विद्रोह ( 1771 ई. ) का नेतृत्व किसने किया था ?

क. जयनाथ सिंह

ख. तिलका मांझी

ग. भागीरथ मांझी

घ. बिरसा मुंडा

उत्तर: क.


28. 1781-82 ई. में संथाल परगना जिले के सुल्तानाबाद (महेशपुर राज ) की रानी ने पहाड़िया सरदारों के सहयोग से कम्पनी शासन के विरूद्व किया | रानी का नाम क्या था ?

क. रानी चोरिस

ख. रानी ताराबाई

ग. रानी सर्वेश्वरी

घ. रानी परमेश्वरी

उत्तर: ग.


29. रुदन मुंडा और कुंटा मुंडा का सा सम्बन्ध किस विद्रोह से था ?

क. कोल विद्रोह

ख. भूमिज विद्रोह

ग. संथाल विद्रोह

घ. तमाड़ विद्रोह


उत्तर: घ.


30. जाबरा पहाड़िया किसका उप नाम था ?

क. भगीरथ मांझी

ख. बिरसा मुंडा

ग. जतरा भगत

घ. तिलका मांझी

उत्तर: घ.


31. निम्न में किसने 13 जनवरी , 1784 ई. को अंग्रेज पुलिस अधिकारी आगस्ताल क्लिवलैंड को तीर से मार गिराया ?

क. भगीरथ मांझी

ख. बिरसा मुंडा

ग. जतरा भगत

घ. तिलका मांझी

उत्तर: घ.


32. झारखंड का पहला सुसंगठित एवं व्यापक जनजातीय विद्रोह था ?

क. कोल विद्रोह

ख. भूमिज विद्रोह

ग. संथाल विद्रोह

घ. मुण्डा विद्रोह

उत्तर: क.


33. झारखंड का वह क्षेत्र , जो कोल विद्रोह (1831-32 ) से अप्रभावित रहा ?

क. छोटानागपुर ख़ास

ख. पलामू

ग. सिंहभूम

घ. हजारीबाग

उत्तर: घ.


34. कोल विद्रोह (1831-32 ) का वास्तविक कारण था ?

क. 'भूमि संबंधी असंतोष'

ख. भागलपुर-वर्धमान रेल परियोजना के तहत रेल बिछाने के काम में संथालों से बेगारी करवाना

ग. छोटानागपुर वन सुरक्षा क़ानून

घ. गैर-आदिवासियों का प्रवेश

उत्तर: क.


35. कोल- विद्रोह (1831-32) का नेतृत्व किसने नहीं किया ?

क. बुद्वू भगत

ख. सुरगा मुंडा

ग. सिंगाराई मानकी

घ. जतरा भगत

उत्तर: घ.


36. किस विद्रोह के दौरान बुद्वू भगत अपने भाई, बेटे, भतीजे एवं 150 अनुयायियों सहित मारे गए ?

क. कोल विद्रोह

ख. संथाल विद्रोह

ग. मुंडा उल्गुलाल

घ. तमाड़ विद्रोह

उत्तर: क.


37. कोल विद्रोह का दमन किसने किया ?

क. विलकिंसन

ख. जैकब कैमक

ग. क्लिवलैंड

घ. आयरकूट

उत्तर: क.


38. किस विद्रोह को अंग्रेजो ने ‘ गंगा नारायण का हंगामा ‘ की संज्ञा दी ?

क. चुआर विद्रोह

ख. कोल विद्रोह

ग. तामाड़ विद्रोह

घ. भूमिज विद्रोह

उत्तर: घ.


39. भूमिज विद्रोह का दमन किसने किया ?

क. जैकब कैमक

ख. डेंट

ग. क्लिवलैंड

घ. आयरकूट

उत्तर: ख.


40. संथाल विद्रोह का नेतृत्व किसने किया ?

क. सिद्वू-कान्हू

ख. चाँद-भैरव

ग. क और ख दोनों

घ. बुद्वू भगत

उत्तर: ग.


41. किस विद्रोह के नेताओं ने भविष्यवाणी की : अब विदेशी शासन का अंत निकट है तथा ब्रिटिश व् उसके समर्थक गंगा के पार लौट जाएँगे और आपस में लड़ मरेंगे ‘ |

क. कोल विद्रोह

ख. भूमिज विद्रोह

ग. संथाल विद्रोह

घ. मुंडा उलगुलान

उत्तर: ग.


42. वह क्षेत्र, जहां संथालों ने 1885-56 ई. में अपनी सरकार “ (आबुआ राज “) की घोषणा की ?

क. भागलपुर- वर्धमान

ख. गया –कोडरमा

ग. वर्धमान –मेदिनीपुर

घ. मुंगेर-भागलपुर

उत्तर: क.


43. संथाल विद्रोह का दमन किसने किया ?

क. कैप्टेन कैमक

ख. कैप्टेन अलेक्जेंडर

ग. कैप्टेन कैम्पवेल

घ. कैप्टेन मार्गन

उत्तर: ख.


44. संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम (Santhaal Pargana Tenancy Act) कब पारित हुआ ?

क. 1860 ई.

ख. 1908 ई.

ग. 1934 ई.

घ. 1914 ई.

उत्तर: क.


45. किसने कहा था “ संथाल विद्रोह भारत की प्रथम जनक्रांति थी जो अंगरेजी हुकूमत को तो नहीं उखाड़ सकी, पर सफाहोड़ आन्दोलन को जन्म देने का कारण जरुर बन गई “ ?

क. बी.डी. सावरकार

ख. आर. सी. मजुमदार

ग. कार्ल मार्क्स

घ. के.ऍम. पानिककर

उत्तर: ग.


46. खेरवार आन्दोलन कब हुआ ?

क. 1874

ख. 1860

ग. 1865

घ. 1870

उत्तर: क.


47. खेरवार आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया ?

क. भगीरथ मांझी

ख. तिलका मांझी

ग. बिरसा मुण्डा

घ. जतरा भगत

उत्तर: क.


48. “ उलगुलान “ (महाविद्रोह ) किस्से जुडा था ?

क. संथाल

ख. कच्छ नागा

ग. कोल

घ. बिरसा मुंडा

उत्तर: घ.


49. 1899-1900 के मुंडा क्रान्ति का नेता कौन था ?

क. सिद्वू

ख. कान्हू

ग. बिरसा मुंडा

घ. जतारा भगत

उत्तर: ग.


50. बिरसा मुंडा का जन्म स्थान निम्न में से कहां था ?

क. सिल्लीगांव

ख. चाईबासा

ग. बन्दगाँव 

घ. उलीहातू

उत्तर: घ.

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...