Thursday, 11 February 2021

पुरापाषाण काल इतिहास

पाषाण युग - पुरापाषाण काल इतिहास 

*  पृथ्वी की उत्पत्ति लगभग 450 अरब  वर्ष पूर्व मानी जाती है ।  जीवन की उत्पत्ति बहुत बाद मानी गई है ।  और मनुष्य की उत्पत्ति इस पृथ्वी पर लगभग 20 लाख  वर्ष पूर्व मानी जाती है ।

*  मानव सभ्यता के आरम्भिक इतिहास को पाषाण युग के नाम से जाना गया है ।

*  पाषाण युग को तीन भागीं में विभाजित किया जाता है ।
(1)   पुरापाषाण काल    (20 लाख ई0 पू0 -  9000 ई. पू. )
(2)  मध्य पाषाण काल     ( 9000 ई0 पू. - 4000 ई0 पू0 ) 
(3)  नवपाषाण काल        ( 6000 ई0 पू0 से -  2000 ई0 पू0 ) 

पुरापाषाण काल 
पुरापाषाण काल को मानव द्वारा व्यवहत पत्थर के औज़ारों तथा जलवायु में हुए परिवर्तनों के आधार पर  तीन अवस्थाओं में  विभाजित किया जा सकता है । 
1. निम्न पुरापाषाण काल 
2. मध्य पुरापाषाण काल 
3. उच्च पुरापाषाण काल

निम्न पुरापाषाण काल
*  पुरापाषाण काल में मनुष्य अपना जीवन यापन मुख्य खाद्यान्न संग्रह व पशुओं के शिकार करके करता था ।

*   पुरापाषाण काल का मानव पर्वत की कंदराओं में रहता था  ।

*   पुरापाषाण काल के मानव के औजार और हथियार कुल्हाड़ी,  पत्थर , खुरचनी ,छेदनी आदि थे जो परिष्कृत व  तीक्षण नहीं थे ।

इस काल की प्रमुख स्थल : पंजाब की सोहन घाटी , मिर्जापुर की बेलन घाटी , मध्यप्रदेश में भीमबेटका 

मध्य पुरापाषाण काल 

*  इस युग में मानव ने अपने उपकरणों को ज्यादा सुंदर और उपयोगी बनाने का प्रयास किया  । इस युग में चमकीले  पत्थरों से  फलक हथियार बनाए जाने लगे । इसलिए मध्य पुरापाषाण काल को फलक संस्कृति का नाम दिया गया ।

*  प्रमुख स्थल : उत्तरप्रदेश के बेलन घाटी , गोदावरी घाटी, कृष्ना घाटी( कर्नाटक), मध्य प्रदेश वेतबा घाटी, ।

*  प्रमुख उपकरण : वेधक(borers), खुरचनी(scrappers) , वेधनियाँ (points) ।

                       
 उच्च पुरापाषाण काल 

*  इस काल में होमो सेपियंस (ज्ञानी मानव ) का उदय माना जाता है ।

*  प्रमुख उपकरण : पत्थर के पतले फलकों से उपकरण बनाए जाने लगा । चाकू, छिद्रक, खुरचनी, वेधनियाँ ।

*   पुरापाषाण काल में उपलब्ध पशु जिनसे मानव परिचित था -  बंदर, हिरण, बकरी ,भैंस , गाय,  बैल नीलगाय ,सूअर,  बारहसिंघा,  गैंडा,  हाथी आदि ।

*   पुरापाषाण काल का मानव कछुआ , मछलियों से भी परिचित था ।

*   पुरापाषाण काल के प्रमुख स्थल भारत में सोहन घाटी , व्यास व सिरसा नदियों के क्षेत्रों से प्राप्त हुए हैं ।

पहलगांव , बलवाल ,  चौंटारा  आदि क्षेत्र की प्रमुख बस्तियां थे ।

*  राजस्थान में थार- मरुस्थल के डीडवाना क्षेत्र में , लूनी नदी, गम्भीरा नदी, चम्बल नदी , की घाटियों में पुरापाषाण काल के पुरातात्विक बस्तियां प्राप्त हुई है ।

गुजरात के साबरमती, माही, भद्दर नदियों के किनारे पुरापाषाणकालीन बस्तियों के अवशेष मिले है ।

* नर्मदा नदी क्षेत्र व विंध्य पर्वत माला में पुरापाषाणकालीन बस्तियों के अवशेष प्राप्त हुई है जिनमें भीमबेटका सर्वाधिक उल्लेखनीय है ।

*  सुदूर दक्षिण में कृष्णा के सहायक नदियों के तटों पर पूरा पाषाण युगीन बस्तियों के अवशेष मिले हैं जिनमें बागलकोट ,  पनियार,  गुडियम उल्लेखनीय है ।  बंगाल में दामोदर एवं स्वर्णरेखा नदियों के तट पर ,  उड़ीसा में बुहार- बलंग घाटी में ,  वैतरणी, ब्राहमणी,  महानदी तटों पर पूरा पाषाण युगीन अवशेष प्राप्त हुए हैं ।

*   भारत में अधिकांश पाषाण अवशेष चमकीले पत्थर के निर्मित हैं ,  इसी कारण इन मानवों  को " चमकीले पत्थर के मानव " कहा गया है ।

*   पूरा पाषाण कालीन मानव ने आग जलाना सीख लिया था ।  करनूल जिले की गुफाओं में अग्नि के चिन्ह  मिले हैं ।


पाषाण काल : मध्यपाषाण काल का इतिहास 


*  भारत में मध्यपाषाण काल का समय  - 9000 BC से 4000 BC तक मानी जाती है ।

*  जलवायु में परिवर्तन होने से जीव - जंतुओं और वनस्पतियों में भी परिवर्तन हुआ ।  बर्फ की जगह घास से भरे मैदान और जंगल उगने आरंभ हुए ।  ठंड में रहने वाले विशालकाय जानवरों जैसे मैं मैमथ, रेनडियर आदि नष्ट हो गए और उसके स्थान पर छोटे-छोटे जानवर खरगोश, हिरण,  बकरी,  आदि पैदा हुए ।

*  उपकरण : इस युग का विशिष्ट औजार लघु अस्त्र (Microliths) था । इसके अलावा तीर-धनुष, इकधार फलक(Backed Blade), वेदनी(Points) आदि ।

*  प्रमुख स्थल : वीरभानपुर ( प0 बंगाल) , लंघनाज(गुजरात), टेरी समूह ( तमिलनाडु), आदमगढ़(मध्यप्रदेश), बागोर(राजस्थान) , मोरहना पहाड़, सरायनाहर राय, महादहा(उत्तरप्रदेश)

*  इस काल की प्रमुख उपलब्धि पशुपालन था ।

*  सबसे प्राचीन मध्यपाषाण कालीन स्थल सरायनाहर राय (उत्तर प्रदेश ) से प्राप्त हुई है ।

*  बागोर ( राजस्थान) से शवों के सुनियोजित ढंग से दफनाने की विधि का पता चला है ।



पाषाण काल: नवपाषाण काल का इतिहास 

*  नवपाषाण काल में मानव भोजन संग्राहक से भोजन उत्पादक बन गया ।

*   विश्व स्तर पर नवपाषाण काल 9000 ई0 पूर्व मानी जाती है ,  जबकि भारत में इस काल की शुरुआत 7000 ईसा पूर्व मानी गई है  ।

*  नवपाषाण काल के प्रमुख स्थल हैं -  
मेहरगढ़ ( सिंध- पाकिस्तान) ,  
बुर्जहोम- कश्मीर , 
कीलीगुल मोहम्मद -  क्वेटा घाटी (पाकिस्तान) , 
राणा घुनडई- बलूचिस्तान ,  
सराय खोला -रावलपिंडी , 
चिरांद- बिहार  , 
मास्की-  कर्नाटक ,  
कोलडीहवा- उत्तर प्रदेश  । 
ब्रह्मगिरि, हल्लूर,कॉडकल, सनगनकल्लु - कर्नाटक , 
पैयमपल्ली- तामिलनाडु, 
पिकलीहल,उतनर(आंध्रप्रदेश) ।

*  प्रमुख उपकरण: कुल्हाड़ी, हंसिया, ओखली, हड्डी और सिंग से बनी छूरी,बरमा, रुखानी, आदि ।

*  नव पाषाण काल में मानव मृतकों को दफनाते समय उनकी आवश्यकता की वस्तुएं रख देते थे ।

*  दक्षिण भारत में कुछ कब्रगाहों में मृतकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए बड़े -बड़े पत्थर लगा दिए जाते थे जो महापाषाण (Megaliths) कहलाते है ।

*  मेहरगढ़-पाकिस्तान से कृषि एवं पशुपालन के प्रमाण मिले है ।

*  बुर्जहोम-काश्मीर में पालतू कुते भीमालिकों के शवों के साथ उनकी कब्रों में दफना दिए जाते थे ।

*  कोलडीहवा- उत्तरप्रदेश में चावल के खेती का प्रमाण मिले है ।

*  चिरांद-बिहार से चावल , गेहूं , मूंग, मसूर की खेती के प्रमाण मिले है ।  साथ ही मिट्टी के बर्तन , खिलौने , हड्डी के औजार  तथा मूर्तीयों के प्रमाण मिले है ।



पुरापाषाण काल इतिहास 





1 comment:

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...