Thursday, 11 February 2021

विदेशी वृतान्त साहित्य

 इतिहास: विदेशी वृतान्त साहित्य 


*  हेरोडोटस ( इतिहास का जनक)  ने अपनी पुस्तक "हिस्टोरीका " में भारत और फारस के संबंधों पर प्रकाश डालती हैं|

*  मेगास्थनीज ने अपनी पुस्तक "इंडिका"  में मौर्य युगीन समाज एवं संस्कृति की जानकारी देता है ।

*  टॉलमी की रचना  "ज्योग्राफी"  से तत्कालीन भारत की विस्तृत जानकारी मिलती है  ।

*   "पेरिप्लस ऑफ द एरिथ्रीयन सी "  में भारतीय बंदरगाहों एवं व्यापारिक वस्तुओं का उल्लेख है ।

*  प्लिनी कृत "  नेचुरल हिस्टोरीका "  से भारतीय पशुओं , पौधों , खनिज  पदार्थों  की जानकारी मिलती है ।  इससे भारत व इटली के मध्य होने वाले व्यापार पर भी प्रकाश पड़ता है ।

*  " फाह्यान" के  " यात्रा वृत्तांत" से गुप्तकालीन भारत की सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक स्थिति की जानकारी मिलती है ।

*  ह्वेनसांग की पुस्तक " सी-यू-की" में हर्षकालीन भारत की जानकारी मिलती है । इस पुस्तक में 138 देशों का विवरण मिलता है ।

*  इत्सिंग 7वीं सदी में भारत आया और उसने नालन्दा एवं विक्रमशिला का वर्णन किया ।

*  अलबरूनी कृत " तहकीक -ए -हिंद" ( किताब- उल- हिंद) में राजपूत कालीन भारत की सामाजिक धार्मिक आर्थिक सांस्कृतिक जीवन की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराती है  ।

*  अरब यात्री " सुलेमान " ने अपने यात्रा विवरण में प्रतिहार शासकों का उल्लेख करते हुए तत्कालीन सामाजिक आर्थिक जानकारी का विस्तृत उल्लेख किया है ।

*   बगदाद यात्री " अल मसूदी " राष्ट्रकूट एवं प्रतिहार शासकों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी अपने यात्रा विवरण में देता है ।

विदेशी वृतान्त साहित्य 

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...