Thursday, 11 February 2021

भगवान महावीर : जैन धर्म और दर्शन

भगवान महावीर : जैन धर्म और दर्शन


*  जैन शब्द की उत्पति संस्कृत के "जिन " शब्द से हुई है ।

*  "जिन" शब्द का अर्थ है  "विजेता" अर्थात जिसने अपनी इन्द्रियों और विषय वासनाओं पर नियंत्रण कर आध्यात्मिक विजय प्राप्त की हो ।

*   "जिन" का अर्थ है - जितेन्द्रिय ।

*  जैन धर्म में जैन महात्माओं को "निग्रन्थ" कहा गया है । अर्थात - सांसारिक बन्धनों से मुक्त व्यक्ति / संत।

*  जैन धर्म के संस्थापकों एवं प्रवर्तकों को "तीर्थंकर" कहा जाता है ।

*    जैन अनुश्रुतियों के अनुसार जैन धर्म के चौबीस तीर्थंकर हुए  है ।

*   "ऋषभदेव"  पहले , 23वें  "पाश्र्वनाथ" , और 24वें व अंतिम तीर्थंकर "महावीर " हुए ।

*   "पाश्र्वनाथ" काशी के क्षत्रिय राजा अश्वसेन के पुत्र थे ।  उसने जैन अनुयायियों के लिए चार सिद्वान्त बनाये

- अहिंसा, सत्य, अस्तेय(चोरी नही करना ) , और अपरिग्रह ( सम्पति का त्याग ) ।

*   भगवान महावीर ने पाँचवाँ सिद्वान्त  " ब्रहमचर्य" जोड़े ।

*  वर्धमान महावीर का जन्म 540 ई0 पू0 वैशाली के कुण्डग्राम में हुआ था । इनके पिता सिद्धार्थ "ज्ञात्रांक कुल " के सरदार थे और माता त्रिशला लिच्छवी राजा चेटक की बहन थी ।

*   महावीर का विवाह यशोधरा से हुआ एवं इनकी पुत्री का नाम "प्रियदर्शिनी " था जिसका विवाह " जमाली " से हुआ , वह महावीर के प्रथम शिष्य  हुए ।

* 30 वर्ष की आयु में अपने माता-पिता के मृत्यु के उपरांत अपने बड़े भाई " नन्दिवर्धन" के अनुमति से सन्यास ग्रहण किये।

*  12 वर्षों के कठिन तपस्या के बाद 42 वर्ष  की आयु में  "जुम्भिक"  नामक स्थान के समीप  " ऋजुपालिका नदी " के किनारे "साल वॄक्ष" के नीचे "कैवल्य(सर्वोच्च ज्ञान)" प्राप्त हुआ ।

*  सर्वश्रेष्ठ ज्ञान की प्राप्ति और सांसारिक माया मोह के बंधनों से पूर्णतः छुटकारा पाने के बाद वर्धमान अब      " अर्हत( पूजनीय)  " , " केवलिन"(सर्वज्ञ)" , "निग्रन्थ( बन्धन रहित)" , " जिन (विजेता)" ," महावीर ( विषय-वासना से मुक्त )"  कहलाए ।

*   वर्धमान महावीर की मृत्यु 72 वर्ष की आयु में 468 ई0 पू0 बिहार के "पावापुरी" ( राजगीर) में हुआ ।

   


Lord Mahavir (भगवान महावीर):जैन धर्म और दर्शन


*  वर्धमान महावीर ने अपना उपदेश प्राकृत ( अर्ध मागधी) में दिया था जबकि भगवान गौतम बुद्व ने पाली भाषा में अपना उपदेश दिया |

*  महावीर के प्रथम अनुयायी उनके दामाद जामिल और प्रथम भिक्षुणी नरेश दधिवाहन की पुत्री चम्पा थी ।

*   बौद्ध साहित्य में महावीर को "निगण्ठ-नाथपुत्र" कहा गया है ।

*   महावीर ने चार महाव्रतों में पाँचवाँ महाव्रत             " ब्रह्मचर्य"  जोड़ा ।

*   भिक्षुओं के लिए पंच महाव्रत की व्यवस्था है -
1. अहिंसा ,
2.  सत्य , 
3. अस्तेय,
4. अपरिग्रह , 
5. ब्रह्मचर्य

*   गृहस्थों के लिए पंच अणुव्रत की व्यवस्था है ।
अहिंसा, सत्य, अस्तेय, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य।

*  जैन धर्म के त्रिरत्न है -  
सम्यक  दर्शन , 
सम्यक ज्ञान , 
सम्यक आचरण ।

*  जैन धर्म में ईश्वर की मान्यता नही है परन्तु "आत्मा" की मान्यता है ।

*  जैन धर्म "कर्मवाद "और "पुनर्जन्म"नें विश्वास रखता है , उसके अनुसार कर्मफल ही जन्म और मृत्यु का कारण है ।
*  जैन धर्म में "सलेखना" की प्रथा है ,जिसका तात्पर्य है " उपवास द्वारा शरीर का त्याग "

*  पहली जैन संगीति 300 ई0पू0 पाटलीपुत्रा में सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के समय  स्थूलबाहु  के नेतृत्व में हुआ , इस सभा में ही जैन धर्म दो भागों में विभाजित हो गया - दिगम्बर और स्वेताम्बर ।

* स्थलबाहु एवं उसके अनुयायियों को "श्वेताम्बर"  ( सफेद कपड़े पहनते है ) तथा भद्रबाहु एवं उसके  अनुयायियों को "दिगम्बर"(नग्न अवस्था में ) कहा गया ।

*  दूसरी जैन सभा 512 ई0 में वल्लभी ( गुजरात) में देवधिरक्षमा श्रवण की अध्यक्षता में हुई ।

* श्वेताम्बर सम्प्रदाय के लोगों ने ही सर्वप्रथम महावीर एवं अन्य तीर्थकरों की पूजा आरम्भ की ।

*  जैन धर्म के आध्यात्मिक विचारों "सांख्य दर्शन" से ग्रहण किये है ।

* जैन धर्म के मानने वाले प्रमुख राजा थे - उदयन , चन्द्रगुप्त मौर्य, खारवेल, राष्ट्रकूट राजा अमोघवर्ष , चन्देल शासक ।

*  जैन धर्म के प्रमुख केंद्र थे - उज्जैन और मथुरा ।

* जैन धर्म के तीर्थंकरों के प्रतीक निम्न है ।
       ऋषभदेव - वृषभ ,       
       शांतिनाथ- हिरन , 
       पाश्र्वनाथ- सर्पफण     
       महावीर - सिंह

*  ऋग्वेद में दो तीर्थंकर ऋषभदेव और अरिष्टनेमि का उल्लेख मिलता है ।

*  जैन  परम्परा के अनुसार "अरिष्टनेमि" वासुदेव कृष्ण के समकालीन थे । "अरिष्टनेमि 22वें तीर्थंकर थे ।

* महावीर के 11 प्रमुख शिष्यों को "गन्धर्व" कहा गया है , गन्धर्व का अर्थ होता है - विद्यालयो के प्रधान " ।

*  जैन धर्म से सम्बन्धित स्थापत्य कला

हाथीगुम्फा, बाघगुफा, दिलवाड़ा मन्दिर, पावापुरी, राजगृह, श्रवणबेलगोला,

* जैन साहित्य को "आगम" कहा जाता है ।

* प्रमुख साहित्य - 
12 अंग, 12 उपांग , 2 सूत्रग्रन्थ , 14 पर्व , भगवतीसूत्र , भद्रबाहु रचित कल्पसूत्र


वर्धमान महावीर 

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...