Tuesday, 12 May 2020

यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय ( class-10, Chapter-1, part-2)

फ्रांसीसी क्रान्ति और राष्ट्र का विचार :
*  14 जूलाई 1789 के पहले फ्रांस में निरंकुश राजतन्त्र था , वहां का तत्कालीन शासक लूई सोलहवां था |
* राष्ट्रवाद की पहली अभिव्यक्ति  1789 में फ्रांसीसी क्रान्ति के साथ हुई |
* फ्रांसीसी क्रांति से राजनीतिक और संवैधानिक बदलाव हुए , उनसे प्रभुसत्ता  राजतंत्र से निकलकर फ्रांसीसी नागरिकों के समूह में हस्तांतरित हो गई |
* फ्रांसीसी क्रान्ति के दौरान घोषणा की कि अब लोगों के द्वारा राष्ट्र का गठन होगा |
फ्रांसीसी क्रांतिकारियों के द्वारा राष्ट्रीय और सामूहिक पहचान के लिए उठाए गए कदम :
1. पितृभूमि और नागरिक जैसे विचारों ने एक संयुक्त समुदाय पर बल दिया जिसे एक संविधान के अंतर्गत सामान अधिकार प्राप्त थे |
2. एक नया फ्रांसीसी झंडा -तिरंगा चुना गया |
3. एस्टेट जनरल का चुनाव सक्रीय नागरिकों के समूह के द्वारा किया जाने लगा और उसका नाम बदल कर नेशनल एसेम्बली रख दिया गया |
4. नए संविधान बनाकर सभी नागरिको को समान अधिकार देकर समानता के स्थापना पर बल दिया गया |
5. शहीदों का गुणगान किया गया |
6. आन्तरिक आयात -निर्यात व्यवस्था समाप्त कर भार तथा नापने की एकसमान व्यवस्था लागू किया गया |
7. फ्रेंच भाषा को प्रोत्साहन दिया गया ,
फ्रांसीसी क्रांति का यूरोपीय राष्ट्रों पर  प्रभाव :
* क्रांतिकारियों ने यह भी घोषणा की फ्रांसीसी राष्ट्र का यह भाग्य और लक्ष्य था की वह यूरोप के लोगों को निरंकुश शासकों से मुक्त कराये |
* फ्रांसीसी क्रान्ति ने यूरोप के निरंकुशवाद के विरूद्व राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर दिया |
*  फ्रांस की घटना से यूरोप के विभिन्न शहरों में छात्र तथा शिक्षित मध्य-वर्गों के अन्य सदस्य जैकोबिन कल्बों की स्थापना करने लगे |
* इनकी गतिविधियों और अभियानों ने  उन फ्रेंच सेनाओं के लिए रास्ता तैयार किया जो 1790 के दशक में हालैंड , बेल्जियम , स्विट्जरलैंड और इटली के बड़े इलाके में घुसी |
* फ़्रांसीसी सेनाएं  राष्ट्रवाद के विचार को विदेशों में ले जाने लगी |
राष्ट्रवाद के प्रसार में नेपोलियन का योगदान :
* नेपोलियन बोनापार्ट 1799 में डायरेक्टरी का शासन समाप्त कर प्रथम कांसल  के रूप में फ्रांस  की सता पर अधिकार कर लिया |
* 1804 में फ्रांस का सम्राट बन गया | 
* सम्राट के रूप में ब्रिटेन को छोड़कर समस्त यूरोप पर अपना आधिपत्य स्थापित  कर लिया था | इन क्षेत्रों में उन सुधारों की शुरूआत की जिन्हें फ्रांस में आरम्भ किया जा चुका था |
* नेपोलियन संहिता  लागू किया , जन्म पर आधारित विशेषाधिकार समाप्त कर दिये , क़ानून के समक्ष बराबरी और सम्पति के अधिकार को सुरक्षित बनाया | 
* डच गणतन्त्र, स्विट्जरलैंड , इटली और जर्मनी में नेपोलियन ने प्रशासनिक विभाजनों को सरल बनाया , सामंती व्यवस्था को समाप्त किया  और किसानों को भू-दासत्व और जागीरदारी शुल्कों से मुक्ति दिलाई |
* शहरों में श्रेणी -संघों के नियंत्रणों को हटाया , यातायात और संचार -व्यवस्थाओं को सुधारा गया |
                   फ्रांसीसी सेनाओं के शुरुआती स्वागत के बाद धीरे-धीरे डच गणतन्त्र, स्विट्जरलैंड , इटली और जर्मनी के लोग में  स्वयं राष्ट्रवाद की भावना बढने लगी और इटली और जर्मनी में राष्ट्रीय एकीकारण का रास्ता तैयार कर दिया |

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...