Saturday, 25 April 2020

वर्ग -12 ,पाठ -2 , राजा किसान , और नगर ( भाग -1)

                        राजा , किसान  और नगर 
                 आरम्भिक  राज्य और अर्थव्यवस्थाएं 
                  (लगभग 600 ई० पू० से 600 ई० )

महत्वपूर्ण तथ्य :
* सिन्धु घाटी सभ्यता ( हडप्पा सभ्यता ) 2600 ई० पू० से 1900 ई० पू० तक मानी जाती है |
* हडप्पा सभ्यता के डेढ़ हजार वर्षों के लम्बे अंतराल में उपमहाद्वीप के विभिन्न भागों में कई प्रकार के विकास हुए |
* इसी काल के दौरान सिन्धु और उसके उपनदियों के किनारे रहने वाले लोगों के द्वारा ऋग्वेद का लेखन हुआ |
* वेद चार है - ऋग्वेद , सामवेद , यर्जुवेद , अथर्ववेद |
* उत्तर भारत , दक्कन पठार क्षेत्र और कर्नाटक जैसे उपमहाद्वीप के कई क्षेत्रों में कृषक बस्तियां अस्तित्व में आई |
* इस काल में दक्कन और दक्षिण भारत के क्षेत्रों में चरवाहा बस्तियों के प्रमाण मिलते है |
* ई० पू० पहली सदी के दौरान मध्य और दक्षिण भारत में शवों के अंतिम संस्कार के नए तरीके के प्रमाण मिले है जिसमें शवों के उपर बड़े -बड़े पत्थर रखे जाते थे , इसे  " महापाषाण " की संज्ञा दी गयी है |
* इसी दौरान राज्य , साम्राज्य और राजवाडों  तथा नये नगरों का विकास  हुआ |
*  प्राचीन इतिहास को जानने के लिए अभिलेखों , ग्रन्थों , सिक्कों  तथा सिक्कों जैसे विभिन्न स्रोतों का अध्ययन करते है |
    अभिलेख : 
* अभिलेखों के अध्ययन को अभिलेखाशास्त्र  कहते है |
* अभिलेख उन्हें कहते है जो पत्थर , धातु या मिट्टी के बर्तन जैसी कठोर सतह पर खुदे होते है | इन अभिलेखों में उन लोगों की उपलब्धियां , क्रियाकलाप  या विचार लिखे जाते है जो उन्हें बनवाते है |
* इन अभिलेखों में राजाओं के क्रियाकलाप तथा महिलाओं और पुरूषों द्वारा धार्निक संस्थाओं को दिए गए दान का ब्योरा होता है
* कई अभिलेखों में इनके निर्माण की तिथि अंकित होती है जिन पर तिथि नही मिलती है , उनका निर्धारण लेखन शैली के आधार पर किया जा सकता है |
* प्राचीनतम अभिलेख प्राकृत भाषाओं में लिखे मिले है |

प्रिसेंप और पियदस्सी :
* 1837 ई० में ईस्ट इंडिया कम्पनी का एक अधिकारी जेम्स प्रिन्सेप ने ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपियों का अर्थ निकाला |
* इन लिपियों के अध्ययन से यह निष्कर्ष निकाला की पियदस्सी नाम का कोई राजा का उल्लेख है | कुछ अभिलेखों ( मास्की , गुर्जरा अभिलेख ) में राजा का नाम " अशोक " मिलता है |

* इन अभिलेखों , सिक्कों  और तत्कालीन ग्रन्थों के अध्ययन से राजनीतिक परिवर्तनों और आर्थिक और सामाजिक विकासों के बीच सम्बन्ध स्थापित किया | 

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...