Sunday, 29 March 2020

भगवान महावीर : जैन धर्म और दर्शन (भाग 1)

भगवान महावीर : जैन धर्म और दर्शन (भाग 1)

*  जैन शब्द की उत्पति संस्कृत के "जिन " शब्द से हुई है ।
*  "जिन" शब्द का अर्थ है  "विजेता" अर्थात जिसने अपनी इन्द्रियों और विषय वासनाओं पर नियंत्रण कर आध्यात्मिक विजय प्राप्त की हो ।
*   "जिन" का अर्थ है - जितेन्द्रिय ।
*  जैन धर्म में जैन महात्माओं को "निग्रन्थ" कहा गया है । अर्थात - सांसारिक बन्धनों से मुक्त व्यक्ति / संत।
*  जैन धर्म के संस्थापकों एवं प्रवर्तकों को "तीर्थंकर" कहा जाता है ।
*    जैन अनुश्रुतियों के अनुसार जैन धर्म के चौबीस तीर्थंकर हुए  है ।
*   "ऋषभदेव"  पहले , 23वें  "पाश्र्वनाथ" , और 24वें व अंतिम तीर्थंकर "महावीर " हुए ।
*   "पाश्र्वनाथ" काशी के क्षत्रिय राजा अश्वसेन के पुत्र थे ।  उसने जैन अनुयायियों के लिए चार सिद्वान्त बनाये
- अहिंसा, सत्य, अस्तेय(चोरी नही करना ) , और अपरिग्रह ( सम्पति का त्याग ) ।
*   भगवान महावीर ने पाँचवाँ सिद्वान्त  " ब्रहमचर्य" जोड़े ।
*  वर्धमान महावीर का जन्म 540 ई0 पू0 वैशाली के कुण्डग्राम में हुआ था । इनके पिता सिद्धार्थ "ज्ञात्रांक कुल " के सरदार थे और माता त्रिशला लिच्छवी राजा चेटक की बहन थी ।
*   महावीर का विवाह यशोधरा से हुआ एवं इनकी पुत्री का नाम "प्रियदर्शिनी " था जिसका विवाह " जमाली " से हुआ , वह महावीर के प्रथम शिष्य  हुए ।
* 30 वर्ष की आयु में अपने माता-पिता के मृत्यु के उपरांत अपने बड़े भाई " नन्दिवर्धन" के अनुमति से सन्यास ग्रहण किये।
*  12 वर्षों के कठिन तपस्या के बाद 42 वर्ष  की आयु में  "जुम्भिक"  नामक स्थान के समीप  " ऋजुपालिका नदी " के किनारे "साल वॄक्ष" के नीचे "कैवल्य(सर्वोच्च ज्ञान)" प्राप्त हुआ ।
*  सर्वश्रेष्ठ ज्ञान की प्राप्ति और सांसारिक माया मोह के बंधनों से पूर्णतः छुटकारा पाने के बाद वर्धमान अब      " अर्हत( पूजनीय)  " , " केवलिन"(सर्वज्ञ)" , "निग्रन्थ( बन्धन रहित)" , " जिन (विजेता)" ," महावीर ( विषय-वासना से मुक्त )"  कहलाए ।
*   वर्धमान महावीर की मृत्यु 72 वर्ष की आयु में 468 ई0 पू0 बिहार के "पावापुरी" ( राजगीर) में हुआ ।

   
वर्धमान महावीर

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share

Also Read

Ncert history class 12 MCQ

1.  2. 3. 4. 5. Bhakti Sufi Traditions Mcq Pdf 6. Vijayanagara Empire mcq pdf 7. Through the eyes of Travellers Mcq.pdf 8. Rebels and The R...