MENU

Saturday, 8 May 2021

summer vacation assignment

Summer Vacation Assignment 

Class 12 - History 

Link:


महत्वपूर्ण हल प्रश्न पत्र के लिए क्लिक करें-1

महत्वपूर्ण हल प्रश्न पत्र के लिए क्लिक करें-2

1. 600 ई.पू. से 600 ई. के दौरान वर्ण व्यवस्था के नियमों का पालन करवाने के लिए ब्राह्मणों द्वारा अपनाई गई किन्ही दो नीतियों की पहचान कीजिये |


2. अमर नायक प्रणाली किस प्रकार विजयनगर साम्राज्य  की एक राजनीतिक खोज थी ? परख कीजिये |


3. मोहनजोदड़ो के गृह स्थापत्य की विशिष्ट विशेषताओं का वर्णन कीजिये |


4. महाभारत की भाषा और विषयवस्तु की व्याख्या कीजिये 


5. आप किस प्रकार सोचते है कि मुग़ल बादशाहों द्वारा तैयार करवाए गए इतिवृत मुग़ल इतिहास के अध्यययन के महत्वपूर्ण स्रोत है ?


6. संविधान सभा में दलित वर्गों के संरक्षण के पक्ष में दिए गए विभिन्न तर्कों का वर्णन कीजिये |


7. “ गांधी जी राजनीतिक जितने थे उतने ही वे समाज सुधारक थे | उनका विश्वास था कि स्वतंत्रता के योग्य बनने  के लिए भारतीयों को बाल विवाह और छूआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्त होना पड़ेगा | एक मत के भारतीयों को दुसरे मत के भारतीयों के लिए सच्चा संयम  लाना होगा और इस प्रकार उन्होंने हिन्दू-मुसलमानों के बीच सौहार्द्र पर बल दिया “ उपर्युक्त कथन के प्रसंग में , महात्मा गांधी द्वारा परिपुष्ठित मूल्यों को उजागर कीजिये |


8.  600 ई.पू. से 600 ई. तक किसानों द्वारा कृषि उत्पादकता को बढाने के लिए अपनाए गए तरीकों को स्पष्ट कीजिये |


9. मौर्य प्रशासन की मुख्य विशेषताओं की व्याख्या कीजिये |


10. सूफी संतों और राज्य के बीच 8वीं शताब्दी से 18वीं शताब्दी के दौरान सम्बन्धों की पहचान कीजिये |


11. तमिलनाडु के अलवार और नयनार संतों का राज्य के साथ 8वीं शताब्दी से 18वीं शताब्दी के दौरान समबन्धों की पहचान कीजिये |


12. प्रश्न : “बंगाल में इस्तमरारी बंदोबस्त लागू करने के बाद , जमींदार भू-राजस्व को अदा करने में लगातार असफल रहे |” इसके कारणों और परिणामों की परख कीजिये | cbse 2018



13. “अवध में विभिन्न प्रकार की पीड़ाओं ने राजकुमारों, ताल्लुक्दारों , किसानों और सिपाहियों के अंग्रेजों के विरूद्व 1857 के विद्रोह में हाथ मिला दिया |” इस कथन की परख कीजिये |          cbse      2018


14. “भारतीय इतिहास की अवधि निर्धारित करने में सिक्के एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है |” दो बिन्दुओं के साथ कथन को न्यायसंगत ठहराइए |


15. उदाहरणों की मदद से सिद्व कीजिये कि हड़प्पाई लोगों ने पुरावस्तुओं को खरीदने / आदान –प्रदान के लिए, उन्होंने पश्चिम एशिया के साथ सम्पर्क स्थापित किये |


16. “विजयनगर का महानवमी डिब्बा विस्तृत अनुष्ठान का केंद्र था |”उपयुक्त उदाहरणों के साथ कथन को स्पष्ट कीजिये |



17. प्रश्न : 1857 के विद्रोह के दौरान हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच धार्मिक भेद के लक्ष्ण क्यों दिखाई नहीं दिए ? परख कीजिये |


18. अकबर ने सोच-समझकर फ़ारसी को दरबार की मुख्य भाषा बनाया |” इस कथन की परख उसके द्वारा किये गए प्रयासों के साथ कीजिये |


19.  “मुग़ल शक्ति  का सुस्पष्ट केंद्र बादशाह का दरबार था |’ उपयुक्त तर्कों के साथ इस कथन को न्यायसंगत ठहराइए |


20. 16वीं और 17 वीं सदियों के कृषि इतिहास को समझाने में एतिहासिक ग्रन्थ ‘आइन-ए-अकबरी ‘ किस प्रकार एक प्रमुख स्रोत है , व्याख्या कीजिये | इसके साथ इस काल में प्रयुक्त सिंचाई और तकनीक के तरीकों को भी स्पष्ट कीजिये


21. 600 ई.पू. से 600 ई. के दौरान प्रचलित ‘पितृवंशिक व्यवस्था के आदर्श ‘ तथा ‘सम्पति पर स्त्री और पुरुष के भिन्न अधिकार ‘ का वर्णन कीजिये |


22. महाभारत का विश्लेष्ण करने के लिए इतिहासकारों द्वारा विचार किये गए पहलुओं का वर्णन कीजिये | महाभारत का समालोचनात्मक संस्करण तैयार करने में वी.एस. सुथानकर और अनेक विद्वानों के प्रयासों का वर्णन कीजिये |


23. प्रश्न: भारत छोड़ों आन्दोलन सही मायनों में एक जन-आन्दोलन था जिसमें लाखों हिन्दुस्तानी शामिल थे |’ कथन का विश्लेषण कीजिये |                                     cbse 2019

24. पुरातत्त्वविद के हड़प्पाकालीन संस्कृति में शिल्प उत्पादन के केन्द्रों की पहचान के आधार का वर्णन कीजिये 


25.  1859 में अंग्रेजों द्वारा पारित ‘ परिसीमन क़ानून ‘ के प्रभाव की जांच कीजिये |


26. ‘ हड्प्पाई समाज में जटिल फैसले लेने और उन्हें कार्यान्वित करने के संकेत मिलते है | “ इस कथन के आलोक में स्पष्ट कीजिये कि हड्प्पाई समाज में शासकों का शासन रहा होगा ?


27. 600 ई. पू. से 600 ई. में देहात के लोगों की आर्थिक और सामाजिक स्थितियों का वर्णन कीजिये |


 28. ‘ धार्मिक और राजनीतिक संस्था के रूप में खिलाफत की बढ़ती हुई विषयशक्ति की प्रतिक्रिया के फलस्वरूप सूफीवाद का विकास हुआ |’ स्पष्ट कीजिये | 


29.. 1857 के विद्रोह में अवध के ताल्लुकदारों की सहभागिता की जांच कीजिये |


30. वर्णन कीजिये कि बौद्ध धर्म का विकास किस प्रकार हुआ है | बुद्व की मुख्य शिक्षाओं की व्याख्या कीजिये |


31. वर्णन कीजिये कि स्तूपों का निर्माण किस प्रकार किया गया | साँची के स्तूप संरक्षित रहे, परन्तु अमरावती के स्तूप संरक्षित नही रहें , ऐसा क्यों ? स्पष्ट कीजिये |


32. भारत में मुग़ल शासकों द्वारा अभिजात – वर्ग में विभिन्न जातियों और धार्मिक समूहों के लोगों की भर्ती क्यों की जाती थी ? व्याख्या कीजिये |


33. मुग़ल साम्राज्य में शाही परिवार की महिलाओं द्वारा निभाई गई भूमिका की व्याख्या कीजिये | 2018


34. बौद्विक स्तूपों को ‘पत्थर में गढ़ी कथाएँ ‘ क्यों कहा जाता है ? स्पष्ट कीजिये | 2016


35. गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का वर्णन करें ?


36. ‘ आरम्भिक हड़प्पन पुरातत्वविदों को कुछ वस्तुएं जो असमान्य और अपरिचित लगती थीं संभवत: धार्मिक महत्व की होती थी |’ प्रमाणों सहित सिद्व कीजिये |


37. अमरावती स्तूप की नियति साँची स्तूप से कैसे भिन्न थी ? स्पस्ट कीजिए |


38. विजयनगर साम्राज्य के विस्तार में कृष्णदेव राय के योगदान पर प्रकाश डालिए |


39. ‘ मुग़ल शासकों ने बड़े प्रभावशाली तरीके से विजातीय जनसाधारण को शाही संरचना के अंतर्गत सम्म्लित किया ‘ इस कथन की पुर्ष्टि कीजिये


 40. दामिन-ए-कोह क्या था ? 18 वीं सदी के दौरान संथालों ने अंग्रेजों का प्रतिरोध क्यों किया ? तीन कारण दें |


41. 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों के विरूद्व उभरे भारतीय नेतृत्व के स्वरूप की उदाहरणों की मदद से परख कीजिये 


42. मुगल काल में जमींदारों की भूमिका का विश्लेष्ण कीजिये 


43. अशोक के अभिलेखों में मौर्यों का क्या वर्णन मिलता है ? अभिलेख साक्ष्यों की सीमाओं का वर्णन कीजिये |


44. महाजनपदों की विशेषताओं का वर्णन कीजिये| मगध किस प्रकार सबसे शक्तिशाली महाजनपद बना |


45. भारत की संविधान सभा में भाषा के मुद्दे पर काफी बहस हुई | सभा के सदस्यों द्वारा इस विषय पर दी गई दलीलों की परख कीजिये |


46. भारत की संविधान सभा ने केंद्र सरकार की शक्तियों का संरक्ष्ण किस प्रकार किया ? स्पष्ट कीजिये | 2016

47. भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाए।

राजगृह, पाटलिपुत्रा, काशी, सांची, मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, बनवाली, कालीबंगन, लोथल, रोपड़, बालाकोट , चन्हूदड़ो , लुम्बनी, वैशाली, अंग, गन्धार, हस्तिनापुर, उज्जैन, अश्मक, झांसी, अमरावती, जगदीशपुर, दांडी, चम्पारण, खेड़ा, पूना, बोधगया, कुशीनागर, सारनाथ, आगरा, अजमेर, खेतड़ी


Class 10- History , Civics 

Link: 

महत्वपूर्ण प्रश्नों के हल प्रश्न पत्र के लिए क्लिक करें

प्रश्न 1. यूरोप में राष्ट्रवाद के उत्थान के लिए कौन से कारण उत्तरदायी थे?


प्रश्न 2. फ्रांसीसी क्रांति का न केवल फ्रांस पर अपितु पूरे विश्व पर गहरा प्रभाव पड़ा। समीक्षा कीजिए ?


प्रश्न 3. 1804 की नागरिक संहिता के प्रावधानों का उल्लेख कीजिए ?


प्रश्न 4-. 1815 की वियना संधि के उद्देश्य बताइए। इसके प्रमुख प्रस्ताव व व्यवस्थाओं का वर्णन कीजिए।


प्रश्न 5- फ़्रांसीसी क्रांतिकारियों द्वारा सामूहिक पहचान की भावना पैदा करने के लिए उठाए गए कदम, पूर्ववर्ती समाज में लोगों की पहचान से किस आधार

 पर अलग थे?


6. जोसेफ मेजिनी के बारे में टिप्पणी लिखें ।


7. यूनान की स्वतंत्रता का वर्णन करें ।


8. जर्मनी के एकीकरण में बिस्मार्क की भूमिका का उल्लेख करें।


9. इटली की एकीकरण के विभिन्न चरणों का वर्णन करें 



प्रश्न 1.- असहयोग आंदोलन के किन्ही तीन प्रभावों का वर्णन कीजिए?


2. निम्नलिखित का वर्णन करें 

जलियांवाला बाग हत्याकांड, रॉलेट एक्ट, चम्पारण सत्याग्रह, ख़िलाफ़त आंदोलन , तीन कठिया पद्वति, पूना पैक्ट, कम्युनल अवार्ड , साइमन कमीशन , पूर्ण स्वतंत्रता दिवस, चौरी-चौरा कांड, दांडी यात्रा


प्रश्न 3. असम में बागान मजदूरों के लिए स्वराज की अवधारणा क्या थी?


प्रश्न 4. गांधी जी ने असहयोग आंदोलन को वापस लेने का फैसला क्यों लिया?


प्रश्न 5. सविनय अवज्ञा आंदोलन पर टिप्पणी लिखो?


प्रश्न 6. असहयोग आंदोलन आरंभ किए जाने के क्या कारण थे ? इस आांदोलन में समाज के विभिन्न वर्गों की हिस्सेदारी पर प्रकाश डालिए। इसके कार्यक्रम कार्य पद्धति, प्रगति एवं अंतत: समाप्ति को समझाइए।


7. सक्रिय राजनीति में भाग लेने से पूर्व गाँधीजी ने किन-किन स्थानों पर सत्याग्रह आंदोलन किए ? इनके प्रारंभ होने के क्या कारण थे ?


8.  गाँधीजी की नमक यात्रा कई कारणों से उल्लेखनीय थी। समीक्षा कीजिए। सविनय अवज्ञा आंदोलन की सीमाएँ क्या थीं ? इसके महत्व का वर्णन कीजिए।


प्रश्न 1. श्रीलंका में पास हुए 1950 के कानून के अनुसार सिंहली लोगों के वर्चस्व के तीन प्रावधान लिखिए।


प्रश्न 2. सत्ता के ऊध्वाधर वितरण और क्षैतिज  वितरण में अंतर स्पष्ट करें।


प्रश्न 3. श्रीलंका में बहुसंख्यकवाद तथा इसके प्रभावों का वर्णन करें


प्रश्न 4. बेल्जियम में सामाजिक विविधताओं से उत्पन्न समस्याओं का समाधान कैसे किया गया ?


प्रश्न 5. आधुनिक लोकतंत्र में सत्ता सी साझेदारी के चार रूपों का वर्णन कीजिए।


प्रश्न 1. भारतीय संविधान में केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का बँटवारा किस प्रकार किया गया है ?


प्रश्न 2. 1992 के संविधान संशोधन द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विकेन्द्रीकरण की प्रभावी बनाने के लिए क्या प्रयास किए गए हैं ?


प्रश्न 3. संघवाद या संघीय शासन व्यवस्था क्या है ? इसकी विशेषताएँ लिखिए।


प्रश्न 4. एकात्मक और संघात्मक सरकारों के बीच अंतर स्पष्ट करें।


प्रश्न 5. भारत एक संघीय व्यवस्था वाला देश है इस तथ्य को साबित करने वाले मुख्य सिद्धांतों को लिखें|


प्रश्न 6. संघीय व्यवस्था की चार विशेषताओं का वर्णन कीजिए?


प्रश्न 7. भारत की भाषा नीति की कोई चार विशेषताएँ लिखिए?


प्रश्न 8. विकेन्द्रीकरण के क्या लाभ है? कोई तीन लाभ बताइए।


प्रश्न 09. भारत में पंचायती राज की तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए?

No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share