MENU

Friday 1 May 2020

वर्ग -12 ,पाठ -2 , राजा , किसान और नगर ( भाग -4)

साहित्यिक स्रोत :-
    पुस्तक   -   लेखक
* अर्थशास्त्र  - चाणक्य
* मुद्राराक्षस- विशाखदत्त
* कल्पसूत्र - भद्रबाहु
*  परिशिष्टपर्वन- हेमचन्द्र
*  कथासरित्सागर- सोमदेव
*  वृहत्कथामन्जरी- क्षेमेन्द्र
*  इंडिका - मेगास्थनीज
* इसके अतिरिक्त विष्णु पुराण , दीपवंश , महावंश, महाबोधि वंश , दिव्यादान , अशोकावदान, मंजूश्रीमूलकल्प , ग्रँथों में मौर्य वंश की जानकारी मिलती है ।
धम्म :  सम्राट अशोक ने अपने अभिलेखों के माध्यम से धम्म का प्रचार किया  | इनमें बड़ों के प्रति आदर , सन्यासियों और ब्राह्मणों के प्रति उदारता , सेवकों और दासों के साथ उदार व्यवहार तथा दूसरे के धर्मों और परम्पराओं का आदर शामिल है |

साम्राज्य का प्रशासन :
* मौर्य साम्राज्य के पांच राजनीतिक केंद्र थे , 
   मौर्य प्रांत  -   राजधानी 
   उत्तरापथ  -   तक्षशिला
  अवन्ती -        उज्जयिनी  
    कलिंग -       तोसली
  दक्षिणापथ -  सुवर्णागिरी
* इतिहासकार आश्चर्य करते है की इतनी विशाल साम्राज्य  की प्रशासन चलाना आसान नही रहा होगा |
* तक्षशिला और उज्जयिनी दोनों व्यापार मार्ग पर स्थित थे जबकि सुवर्णगिरी (कर्नाटक ) सोने की खदान के लिए उपयोगी था |
* इतनी विशाल  साम्राज्य को अखंड बनाए रखने के लिए एक विशाल सेना रखी गयी |
* मेगास्थनीज लिखता है की सैनिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक समिति और छह उपसमितियां होती थी | 
- पहली समिति - नौ सेना का संचालन 
- दूसरी समिति - यातायात और खान पान का संचालन करती 
- तीसरी समिति - पैदल सैनिकों का संचालन 
- चतुर्थ समिति - अश्व्रोहियों का संचालन 
- पाचंवी समिति - रथारोहियों का संचालन  
- छठी समिति -  हाथियों का संचालन 
दूसरी उपसमिति का दायित्व : उपकरणों के ढोने के लिए  बैलगाड़ियों की व्यवस्था , सैनिकों के लिए भोजन और जानवरों के लिए चारे की व्यवस्था करना तथा सैनिको की देखभाल के लिए सेवकों  और शिल्पकारों की नियुक्ति करना |
* धम्म का प्रचार : साम्राज्य को अखंड बनाए रखने के लिए सम्राट अशोक ने धम्म के प्रचार के द्वारा भी प्रयास किया |
* धम्म के प्रचार हेतु धम्म महमात्य नाम से विशेष अधिकारियों की नियुक्ति की गयी |

सम्राट के अधिकारी के कार्य : दिए गए इस  लिंक पर जाए |
मौर्य वंश के शासन व्यवस्था में अधिकारीगण



No comments:

Post a Comment

M. PRASAD
Contact No. 7004813669
VISIT: https://www.historyonline.co.in
मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करती हूं। Please Subscribe & Share